महर्षि दधीचि कौन थे | महर्षि दधीचि का त्याग और जीवन परिचय हिंदी में
महर्षि दधीचि कौन थे। परिचय तथा त्याग who was maharishi dadhichi हैलो दोस्तों आपका इस लेख महर्षि दधीचि कौन थे । उनका परिचय तथा त्याग who was maharishi dadhichi में बहुत बहुत स्वागत है। इस लेख में आप भारत के एक महान त्यागी, परोपकारी महर्षि दधीचि के बारे में जानेंगे। ऐसे ऋषियों से हमें सदा ही सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम, तथा परोपकार की प्रेरणा मिलती है. तो दोस्तों आइये पढ़ते है। महर्षि दधीचि कौन थे इसे भी पढ़े:- कपिल ऋषि कौन थे उनका श्राप जीवन परिचय महर्षि दधीचि का जीवन परिचय Introduction of maharishi dadhichi महर्षि दधीचि के जन्म से जुड़ी हुई ऐसी बहुत सारी कथाएं जो उनके त्याग और बलिदान की गाथाएँ वयां करतीं है। ऐसी अनेक कथाएं इनकी तपस्या के संबंध में प्रचलित है। वृत्रासुर का संहार इंद्र ने इन्हीं की हड्डियों से बने वज्र से किया था। कई लोग ऐसे हैं जो आधुनिक मिश्रितखतीथ॔ को इनकी तपोभूमि बताते हैं। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि उनका प्राचीन नाम ' दध्यंच ' था। यास्क के मतानुसार महर्षि दधीचि के पिता ' अथर्वा ' और उनकी माता ' चित्ती ' थे, इसलिए इनका नाम 'दधीचि' रखा गया थ...