प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर Difference between prokaryotic and eukaryotic cells in hindi
प्रोकैरियोटिक और युकैरियोटिक कोशिका में अंतर Difference bitween prokaryotic and Eukaryotic cell
हैलो दोस्तों आप सभी का इस लेख प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर में (Difference Prokaryotic and Eukaryotic cell) आपका बहुत-बहुत स्वागत है।
प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर कक्षा दसवीं से लेकर उच्च कक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है, यह विज्ञान विषय का ही एक टॉपिक है, जिसे शुद्ध सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है:-
प्रोकैरियोटिक कोशिका क्या है what is Prokaryotic cell
कोशिका (Cell) सभी जीवधारियों की मूलभूत क्रियात्मक और संरचनात्मक इकाई (Functional and Structural Unit) होती है, जिनमें से प्रोकैरियोटिक कोशिका वे कोशिकाएँ होती हैं,
जो सबसे पहले विकसित हुई थी, इस कारण इनकी संरचना और संगठन भी सरल होता है। इन कोशिकाओं से प्रारंभिक जीवो का निर्माण होता है, जैसे कि मोनेरा (Monera) जगत के प्राणी।
प्रोकैरियोटिक कोशिका की परिभाषा Definition of prokaryotic cell
प्रोकैरियोटिक कोशिका वे कोशिकायें होती हैं, जिनका शारीरिक संगठन अति सरल होता है, तथा इनमें स्पष्ट केंद्रक (Nucleus) का आभाव
होने के साथ कई प्रकार के झिल्लीयुक्त कोशिकांग गोलगी बॉडी (Golgi body) ,माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria) आदि अनुपस्थित होते हैं।
प्रोकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण Example of prokaryotic cell
प्रोकैरियोटिक कोशिका प्रारंभिक कोशिकाएँ होती हैं, क्योंकि उनकी शारीरिक संरचना अति सरल होती है। इस कारण इन कोशिकाओं से विकसित जीव भी प्रारंभिक जीव कहलाते हैं,
प्राणी जगत के मोनेरा के सभी प्राणी प्रोकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण होते हैं जैसे :- नील हरित शैवाल (Blue green algae) बैक्टीरिया (Bacteria) आदि।
यूकैरियोटिक कोशिका क्या है what is Eukaryotic cell
यूकैरियोटिक पूर्ण रूप से विकसित कोशिकाएँ कही जाती हैं, क्योंकि इन कोशिकाओं की संरचना प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं की तुलना में जटिल होती है।
यूकैरियोटिक कोशिका में एक सुविकसित केंद्रक तथा अन्य कोशिकांग झिल्ली युक्त होते हैं। युकैरियोटिक कोशिकाओं से निर्मित होने वाले
जीव एक कोशिकीय (unicellular) और बहूकोशिकीय (Multicellular) दोनों ही प्रकार के होते हैं।
यूकैरियोटिक कोशिका की परिभाषा Definition of Eukaryotic cell
वे सभी विकसित कोशिकाएँ जिनमें एक सुविकसित केंद्रक पाया जाता है, तथा केंद्रक झिल्ली के द्वारा चारों ओर से घिरा रहता है,
इस प्रकार से अनुवांशिक पदार्थ केंद्रक झिल्ली के अंदर ही होता है, यूकैरियोटिक कोशिका एक कोशिकीय और बहूकोशिकीय जीवों में पाई जाती हैं।
यूकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण Example of Eukaryotic cell
यूकैरियोटिक कोशिका प्राणी जगत के मोनेरा के प्राणियों को छोड़कर सभी प्राणियों में पाई जाती हैं। यूकैरियोटिक कोशिकाओं का शारीरिक संगठन जटिल होता है।
इसलिए यूकैरियोटिक कोशिका के द्वारा एक कोशिकीय तथा तथा बहुकोशिकीय उच्च जीवों का निर्माण होता है। जैसे - वृक्ष (Tree) मनुष्य (Human) मछली (Fish) आदि।
प्रोकैरियोटिक और युकैरियोटिक कोशिका में अंतर Difference bitween prokeriyotik and youkeriyotik cell
प्रोकैरियोटिक और युकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर को निम्नप्रकार स्पष्ट करने की कोशिश की गयी है:-
- प्रोकैरियोटिक कोशिका Prokaryotic cell
- इन्हें प्राइमरी कोशिकाएँ (Primary Cell) या अल्पविकसित कोशिकाएँ कहा जाता है।
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक अस्पष्ट तथा केंद्रक कला (Cell Membran) नहीं पाई जाती
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में पाए जाने वाले कोशिकांग जैसे- गॉल्जी तंत्र, एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम लाइसोसोम, माइट्रोकांड्रिया आदि नहीं पाए जाते
- प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में समसूत्री कोशिका विभाजन नहीं होता
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में श्वशन (Respiration) प्लाज्मा झिल्ली के द्वारा होता है।
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में राइबोसोम (Ribosome) 70s प्रकार के होते हैं।
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति पतली पाई जाती है तथा रिक्तिका अनुपस्थित होती हैं।
- इनमें केवल एक गुणसूत्र पाया जाता है जबकि लैंगिक जनन (Sexual Reproduction) नहीं पाया जाता
- प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिका विभाजन (Cell Division) विखंडन अथवा मुकुलन के द्वारा होता है।
- यूकैरियोटिक कोशिका Eukaryotic cell
- इन कोशिकाओं को विकसित कोशिकाएँ (Developed Cell) कहा जाता है।
- यूकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक पूर्ण विकसित पाया जाता है
- यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिकांग जैसे- गॉल्जी तंत्र, एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम, लाइसोसोम माइटोकॉन्ड्रिया आदि पाये जाते हैं
- यूकैरियोटिक कोशिकाओं में समसूत्री कोशिका विभाजन होता है।
- यूकैरियोटिक कोशिका में श्वशन (Respiration) माइट्रोकांड्रिया के द्वारा होता है।
- यूकैरियोटिक कोशिका में राइबोसोम (Ribosome) 80s प्रकार के होते हैं।
- यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति मोटी पाई जाती है जबकि व रिक्तिका उपस्थित होती हैं।
- इसमें एक से अधिक पाए जाते हैं और लैंगिक जनन (Sexual Reproduction) भी पाया जाता है.
- यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिका विभाजन समसूत्री विभाजन अर्धसूत्री विभाजन के द्वारा होता है।
दोस्तों इस लेख में आपने प्रोकैरियोटिक कोशिका एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर ((Difference Prokaryotic and Eukaryotic cell)) के साथ प्रोकैरियोटिक कोशिका क्या है?
यूकैरियोटिक कोशिका क्या है? तथा इनकी परिभाषाओं के बारे में पढ़ा आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-

Comments
Post a Comment