रक्त स्कंदन क्या है | Rakt skandan kya hai
रक्त स्कंदन क्या है what is Blood coagulation
रक्त स्कंदन क्या है what is Blood coagulation
रक्त स्कंदन एक वह प्रक्रिया है, जिसमें रक्त द्रव अवस्था से एक अर्धठोस जेली के समान संरचना में बदल जाता है, वह प्रक्रिया रक्त स्कंदन (Blood clotting ) कहलाती है।
इसे सामान्य शब्दों में रक्त का जमना (Blood Coagulation) भी कहा जाता है। रक्त एक तरल संयोजी ऊतक (Connective tissue) होता है, जो शरीर की वाहिनियों में बहता है, जब कभी रक्त वाहिनियाँ टूट, या कट जाती है,
तो रक्त वहने लगता है, किन्तु कुछ देर बाद अपने आप ही बहना बंद हो जाता है, तथा चोट लगे स्थान पर एक पपड़ी सी जम जाती है, जिसे रक्त स्कंदन या रक्त का थक्का कहते है।

रक्त का थक्का कैसे जमता है Process of blood coagulation
रक्त स्कंदन की प्रिक्रिया एक जटिल प्रिक्रिया होती है, जिसमें कई प्रकार के कारक(Fector) भाग लेते हैं। रक्त स्कंदन में मुख्य स्रोत थ्रोम्बिन नामक एक प्रोटीन होती है जो रक्त में नहीं पायी जाती है,
बल्कि थ्रंबोकाइनेज प्रिक्रिया (Thrombokinase process) द्वारा कैल्शियम (Calcium) से क्रिया करके थ्रोम्बिन में बदल जाती है।
जब टूटे, तथा कटे रक्त वाहिनियो से रक्त बहता है, तो प्लेटलेट्स तथा ग्लोब्युलिन मिलकर एक एंजाइम का स्राव करते है जिसे थ्रोम्बोकाइनेज एंजाइम कहते है।
प्लेटलेट्स एंटीहिमोलिक फेक्टर थ्रोम्बोकाइनेज के द्वारा थ्रॉम्बोप्लास्टिन (Thromboplastin) बनता है जो मायोप्लास्टिन (Mayoplastin) रक्त में उपस्थित कैल्शियम ब्लड फेक्टर तथा प्लाजा में पाए जाने बाले प्रोथ्रॉम्बिन से क्रिया करके थ्रोम्बिन में बदल जाता है।
थ्रोम्बिन फाइब्रिनोजन प्रोटीन से क्रिया करके फाइब्रिन (fibrin)एक जाल जैसी संरचना बना लेती है। इस जाल में ही रक्त कोशिकाएँ फँस जाती है.और रक्त बहना रुक जाता है।
इस प्रक्रिया में रक्त में उपस्थित प्लेटलेट्स तथा विटामिन k महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
Prothrombin + calcium = thrombin
प्रोथ्रॉम्बिन कैल्शियम थ्रोबिन
Thrombin + Fibrinogen = Fibrin
थ्रोम्बिन फिब्रिनोजिन फाइब्रिन
Fibrin + Blood cell = clotting
फाइब्रिन रक्त कणिकाएँ रक्त का थक्का
रक्त स्कंदन में भाग लेने वाले कारक factors that participate in blood coagulation
रक्त स्कंदन में कई कारक भाग लेते हैं, जिनमें से कुछ हमें भोज्य पदार्थों से प्राप्त होते हैं, जबकि कुछ का निर्माण यकृत में होता है रक्त स्कंदन में भाग लेने वाले कारक निम्न प्रकार है:-
प्रोथ्रॉम्बिन (Prothrombin ) - रक्त का थक्का बनने की प्रिक्रिया प्रोथ्रॉम्बिन नामक पदार्थ से शुरू होती है, जो यकृत (liver ) में पायी जाती है।
यह रक्त का थक्का बनाने में सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ है. जो की एक प्रोटीन है। प्रोथ्रॉम्बिन कैल्शियम (Calcium) से क्रिया करके थ्रोम्बोकाइनेज प्रिक्रिया द्वारा थ्रोम्बिन नामक प्रोटीन में बदल जाती है।
थ्रोम्बिन (Thrombin) - थ्रोम्बिन प्रोथ्रॉम्बिन तथा कैल्शियम से थ्रोम्बोकाइनेज के द्वारा बनती है, जो रक्त में उपस्थित फिब्रिनोजिन (Fibrinogin) नामक प्रोटीन से क्रिया करती है तथा एक जाल जैसी संरचना बना लेती है. जिसे फाइब्रिन (Fibrin) कहते है
फाइब्रिन (Fibrin) - यह तंतु के समान जाला सा बना लेता है जिसमें रक्त कोशिकाएँ आकर फँस जाती है और रक्त बहना रूक जाता है और पपड़ी सी जम जाती है. जो रक्त का थक्का होता है।
ग्लोब्युलिन (Globulin) - ग्लोब्युलिन एक तरह की प्रोटीन होती है जो संरचना तथा कार्य के आधार पर तीन प्रकार की होती है. अल्फा, बीटा, और गामा जिनका निर्माण यकृत द्वारा होता है. तथा एंटीबाडी (Antibody) और कई अन्य कार्य करते है।
दोस्तों आपने इस लेख में रक्त स्कंदन क्या है (What is Blood coagulation) पढ़ा, आपको यह लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करें।
इसे भी पढ़े:-

Comments
Post a Comment