मेरा देश भारत पर छोटे निबंध | Short essay on my country india in hindi




मेरा देश भारत पर छोटे बड़े निबंध Short essay on my country india  

हैलो दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत हमारे इस लेख मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में (Essay on My country india) 50,100,150 शब्दों में। दोस्तों यह निबंध कक्षा 1,2,3,4,5, के बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

इन निबंधों के द्वारा आपको भारत देश की प्रमुख जानकारी का ज्ञान होगा, तो आइये दोस्तों बढ़ते है, इस लेख मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी 50,100,150 शब्दों में :-

मेरा देश भारत पर छोटे बड़े निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध 50 शब्दों में Essay on my country india in 50 words 

मेरा देश भारत पर निबंध 50 शब्दों में :- दुनियाँ में कई छोटे - बड़े देश है, जिनमें एक देश है 'भारत' जिसे अंग्रेजी में इंडिया (India) कहा जाता है।

भारत देश जनसख्याँ (Population) की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जबकि क्षेत्रफल (Area) की दृष्टि से सातवें स्थान पर आता है।

भारत का प्राचीन नाम आर्यवर्त है, लेकिन इसे हिंदुस्तान, सोने की चिड़िया आदि के नाम से भी जाना जाता है। भारत सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है,

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों वाला तिरंगा, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय पशु बाघ है। मेरा देश भारत सबसे सुन्दर है. मुझे भारतीय (Indian) होने पर गर्व है।

मेरा देश भारत पर छोटे बड़े निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध 100 शब्दों में Essay on my country India in 100 words

मेरा देश भारत पर निबंध 100 शब्दों में - भारत देश दुनियाँ का सबसे सुन्दर, प्रतिभाशाली तथा संपन्न देश था, जिसे पहले सोने की चिड़िया (Bird of Gold) कहके पुकारते थे।

मेरा देश भारत दुनियाँ का ऐसा एकमात्र देश है, जिसमें सभी धर्मों (Religion) तथा समुदाय (Community) के लोग भाईचारे तथा प्रेम से जीवन व्यतीत करते है।

यही भारत देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़ 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था, जिसकी आजादी के लिए ना जाने कितने बच्चे अनाथ हुये, कितनी औरतें विधवा हुई, कितने घर के दीपक बुझ गये।

आज भारत देश फिर से एक खुशहाल (Happy) सम्पन्न (Accomplished) तथा लोकतान्त्रिक (Democratic) देश है।

जिसका खुद का संविधान (Constitution) खुद की सेना (Army) है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी मर्जी से जीवन जीने की स्वतंत्रता है।

मेरे भारत देश में एक तरफ क्रान्तिकारियो की गाथाएँ है तो दूसरी और सभी त्योहारों पर भारतियों का प्रेम देखने को मिलता है। हमारा भारत देश हमें जान से प्यारा है।

मेरा देश भारत पर छोटे बड़े निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध 150 शब्दों में Essay on my country India in 150 words

मेरा देश भारत पर निबंध 150 शब्दों में - मेरा भारत देश एशिया महाद्वीप (Asia continent) में स्थित है, जो दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक है।

पूरी दुनिया में छोटे-बड़े 400 से अधिक देश हैं, जिनमे से भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। मेरा देश भारत एक ऐसा देश है,

जहाँ सभी धर्मों के लोगों के बीच भाईचारा प्रेम और सौहार्द देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी देशवासी मिलकर अपने देश की आन बान और शान के लिए कुर्बान होने का जज्बा रखते हैं।

मेरे देश का प्राचीन नाम आर्यावर्त, ब्रह्मावर्त तथा हिंदुस्तान है। मेरे देश भारत का नाम वैदिक काल के प्रमुख जन भरत के नाम पर पड़ा।

हमारा भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ।

आज भारत देश फिर से संपन्न और खुशहाल देशों की गिनती में आता है। हमारे भारत देश का राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हो रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा बंगला भाषा में रचित है।

हमारे भारत देश की राष्ट्रभाषा हिंदी (Hindi) तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पशु बाघ तथा राष्ट्रीय पुष्प कमल है।

भारत देश में सभी धर्म के नागरिकों को सभी समान अधिकार प्राप्त हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने भारतीय होने पर गर्व है।

दोस्तों आपने इस लेख में मेरा देश भारत पर निबंध (Essay on My Country India) 50 100 और 150 शब्दों में पड़ा आशा करता हूँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा इसे शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

  • इसे भी पढ़े:-

  1. बाढ़ पर निबंध
  2. भूकंप पर निबंध
  3. प्राकृतिक आपदा पर निबंध





Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system

पीएच का पूरा नाम हिंदी में | Ph ka full form hindi mai