भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ 108 names and meanings of Lord Ganesha
भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ 108 names and meanings of Lord Ganesha
हैलो दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है। इस लेख भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ (108 Names of lord Shrikrishna with Meaning ) में।
दोस्तों इस लेख के माध्यम में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश के 108 नाम तथा उनके अर्थ के साथ श्री गणेश जी के 21 नाम,
गणेश जी के 12 नाम के साथ भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है। तो आइये करते है, शुरू यह लेख भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ:-
भगवान गणेश कौन है who is lord ganesh
श्री गणेश भोलेनाथ शिव शंकर और माता पार्वती के दुसरे पुत्र है। भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य तथा शुभता ज्ञान बुद्धि तथा विघ्न हरने वाले देवता है। इनके भाई का कार्तिकेय जिनका वाहन मोर तथा बहिन का नाम अशोक सुंदरी है।
गणेश जी का विवाह दो सुन्दर कन्याओं रिद्धि और सिद्धि से हुआ था, जो भगवान विश्वकर्मा की पुत्रियाँ थी। रिद्धि से क्षेम (शुभ) तथा सिद्धि से लाभ पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।
गणेश जी के 108 नाम अर्थ सहित 108 names and meanings of Lord Ganesha
भगवान गणेश शुभता, बुद्धि, ज्ञान और शक्ति के देवता है। जिनके सहस्त्रों नाम है। यहाँ भगवान गणेश के 108 नामों का उल्लेख किया गया है।
जिसका जाप करने से भगवान गणेश के भक्तो को उनकी कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति सभी कष्टों और दुखों से मुक्त हो जाता है। भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ इस प्रकार है:-
भगवान गणेश के 108 नाम तथा अर्थ 108 Names of lord Ganesha
1. बालगणपति : जो सबसे प्रिय बालक है
2. भालचन्द्र : वह जो जिसके मस्तक पर चंद्रमा हो
3. बुद्धिनाथ : वह देवता जो बुद्धि के भगवान है
4. धूम्रवर्ण : धुंए को उड़ाने वाले देवता
5. एकाक्षर : एकल अक्षर
6. एकदन्त: एक दांत वाले भगवान
7. गजकर्ण : हाथी की तरह आंखों वाले देवता
8. गजानन: हाथी के समान मुख वाले भगवान
9. गजवक्र : हाथी की सूंड वाले देवता
10. गजवक्त्र: वह देवता जिसका हाथी की तरह मुंह है।
11. गणाध्यक्ष : वह जो सभी जनों के मालिक है।
12. गणपति : वह जो सभी गणों के मालिक है
13. गौरीसुत : वह जो माता गौरी के बेटे है।
14. लम्बकर्ण : बड़े कान वाले भगवान
15. लम्बोदर : बड़े पेट वाले भगवान
16. महाबल : अत्यधिक बलशाली भगवान
17. महागणपति : जो देवादिदेव
18. महेश्वर: वह जो सारे ब्रह्मांड के भगवान है
19. मंगलमूर्ति : वह जो सभी शुभ कार्यों के देव
20. मूषकवाहन : वह भगवान जिनका सारथी मूषक है
21. निदीश्वरम : धन और निधि के भगवान
22. प्रथमेश्वर : सब के बीच प्रथम आने वाले
23. शूपकर्ण : बड़े कान वाले देव
24. शुभम : सभी शुभ कार्यों के प्रथम प्रभु
25. सिद्धिदाता: वह जो इच्छाओं और अवसरों के स्वामी है
26. सिद्दिविनायक : सफलता के भगवान
27. सुरेश्वरम : वह जो देवों के देव है।
28. वक्रतुण्ड : घुमावदार सूंड धारण करने वाले
29. अखूरथ : वह भगवान जिसका सारथी मूषक है
30. अलम्पता : अनन्त देव।
31. अमित : अतुलनीय प्रभु
32. अनन्तचिदरुपम : अनंत और व्यक्ति चेतना वाले भगवान
33. अवनीश : वह जो पूरे विश्व के प्रभु है।
34. अविघ्न : बाधाएं हरने वाले भगवान
35. भीम : विशाल देव
36. भूपति : जो धरती के मालिक है
37. भुवनपति: देवों के देव।
38. बुद्धिप्रिय : ज्ञान के देवता
39. बुद्धिविधाता : बुद्धि के मालिक
40. चतुर्भुज: चार भुजाओं वाले देव
41. देवादेव : सभी भगवान में सर्वोपरि
42. देवांतकनाशकारी: बुराइयों और असुरों का विनाश करने वाले
43. देवव्रत : सबकी तपस्या स्वीकार करने वाले देवता
44. देवेन्द्राशिक : सभी देवताओं की रक्षा करने वाले देवता
45. धार्मिक : दान देने वाले भगवान
46. दूर्जा : वह भगवान जो अपराजित है।
47. द्वैमातुर : दो माताओं वाले देव
48. एकदंष्ट्र: एक दांत वाले देव
49. ईशानपुत्र : भगवान शिव के पुत्र
50. गदाधर : वह भगवान जिनका हथियार गदा है
51. गणाध्यक्षिण : वह जो सभी पिंडों के नेता
52. गुणिन: सभी गुणों के ज्ञानी
53. हरिद्र : स्वर्ण के रंग वाले भगवान
54. हेरम्ब : माँ का प्रिय पुत्र
55. कपिल : पीले भूरे रंग वाले भगवान
56. कवीश : वह जो कवियों के स्वामी
57. कीर्ति : वह जो यश के स्वामी है
58. कृपाकर : कृपा करने वाले देवता
59. कृष्णपिंगाश : पीली भूरी आंख वाले देवता
60. क्षेमंकरी : माफी प्रदान करने वाला देवता
61. क्षिप्रा : आराधना के योग्य भगवान
62. मनोमय : दिल जीतने वाले देवता
63. मृत्युंजय : मौत को हराने वाले भगवान
64. मूढ़ाकरम : वह भगवान जिनमें खुशी का वास होता है
65. मुक्तिदायी : वह जो शाश्वत आनंद के दाता है।
66. नादप्रतिष्ठित : वह जिन्हें संगीत से प्यार हो
67. नमस्थेतु : सभी बुराइयों पर विजय प्राप्त करने वाले देवता
68. नन्दन: वह जो भगवान शिव के पुत्र
69. सिद्धांथ: सफलता और उपलब्धियों के स्वामी
70. पीताम्बर : पीले वस्त्र धारण करने वाले भगवान
71. प्रमोद : आनंद 72. पुरुष : अद्भुत व्यक्तित्व
73. रक्त : लाल रंग के शरीर वाले देव
74. रुद्रप्रिय : भगवान शिव के चहेते देव
75. सर्वदेवात्मन : सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकर्ता भगवान
76) सर्वसिद्धांत : कौशल और बुद्धि के दाता ईश्वर
77. सर्वात्मन : ब्रह्मांड की रक्षा करने वाले देवता
78. ओमकार : ओम के आकार वाले देवता
79. शशिवर्णम : वह ईश्वर जिनका रंग चंद्रमा को भाता हो
80. शुभगुणकानन : वह जो सभी गुणों के गुरु हैं
81. श्वेता : जो सफेद रंग के रूप में शुद्ध हैं
82. सिद्धिप्रिय : इच्छापूर्ति करने वाले भगवान
83. स्कन्दपूर्वज : वह जो भगवान कार्तिकेय के भाई
84. सुमुख : शुभ मुख वाले देव
85. स्वरूप : वह जो सौंदर्य के प्रेमी
86. तरुण : वह भगवान जिनकी कोई आयु न हो
87. उद्दण्ड : शरारती देव
88. उमापुत्र : पार्वती माँ के पुत्र
89. वरगणपति : वह जो अवसरों के स्वामी है।
90. वरप्रद : इच्छाओं और अवसरों के अनुदाता भगवान
91. वरदविनायक: सफलता के स्वामी देव
92. वीरगणपति : वीर प्रभु देवता
93. विद्यावारिधि : बुद्धि के देव देवता
94. विघ्नहर : बाधाओं को दूर करने वाले देवता
95. विघ्नहत्र्ता: विघ्न हरने वाले ईश्वर
96. विघ्नविनाशन : बाधाओं का अंत करने वाले ईश्वर
97. विघ्नराज : वह जो सभी बाधाओं के मालिक है..
98. विघ्नराजेन्द्र : सभी बाधाओं के भगवान
99. विघ्नविनाशाय : बाधाओं का नाश करने वाले ईश्वर
100. विघ्नेश्वर : बाधाओं के हरने वाले भगवान
101. विकट : अत्यंत विशाल रूप वाले
102. विनायक : वह जो सब के भगवान
103. विश्वमुख : वह जो ब्रह्मांड के गुरु
104. विश्वराजा : वह जो संसार के स्वामी है।
105. यज्ञकाय : सभी बलि को स्वीकार करने वाले देव
106. यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी भगवान
107. यशस्विन : सबसे प्यारे और लोकप्रिय देव देव
108. योगाधिप : ध्यान के प्रभु
गणेश जी के 21 नाम 21 names of ganesh ji in hindi
गणेश जी के महिमा बड़ी ही निराली है। भगवान गणेश भोले शंकर और माता पार्वती के पुत्र है। भगवान गणेश सभी देवों में सर्वपूज्य, शक्तिशाली और चतुर देवता है।
भगवान गणेश करुणा और दया के स्वामी भी है, इनको सभी शुभ कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होता है। वैसे तो भगवान गणेश की कृपा उनके सभी भक्तो पर रहती है
किन्तु गणेश जी के 21 नाम का जाप करने से भक्त के भाग्य का उदय हो जाता है। बुद्धि के दाता श्रीगणेश जी के 21 नामों का जाप शुद्ध मन और तन से 21 लड्डू का प्रसाद लगाकर करने से
व्यक्ति बुद्धि, बल, धन, सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है। भगवान गणेश की असीम कृपा भक्त को प्राप्त होती है।
- भगवान गणेश के 21 नाम 21 Name of lord Ganesha
- ॐ गणञ्जयाय नमः
- ॐ गं गणपतये नमः
- ॐ गं हेरम्बाय नमः
- ॐ गं धरणीधराय नमः
- ॐ गं महागणपतये नमः
- ॐ गं लक्षप्रदाय नमः
- ॐ गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः
- ॐ गं अमोघसिद्धये नमः
- ॐ गं अमृताय नमः
- ॐ गं मंत्राय नमः
- ॐ गं चिंतामणये नमः
- ॐ गं निधये नमः
- ॐ गं सुमङ्गलाय नमः
- ॐ गं बीजाय नमः
- ॐ गं आशापूरकाय नमः
- ॐ गं वरदाय नमः
- ॐ गं शिवाय नमः
- ॐ गं काश्यपाय नमः
- ॐ गं नन्दनाय नमः
- ॐ गं वाचासिद्धाय नमः
- ॐ गं ढुण्ढिविनायकाय नमः
गणेश जी के 12 नाम 12 names of Ganesh ji
भगवान गणेश पंच देवता अर्थात पाँच प्रमुख देवताओं में आते है। जो बुद्धि के भगवान कहे जाते है। वैसे तो गणेश जी के सहस्त्रों नाम है
किन्तु गणेश जी के 12 नाम वें चत्कारिक नाम है। जिनका जाप नित्य सुबह उठकर मन ही मन करने से व्यक्ति सभी बधाओं को पार कर लेता है।
- गणेश जी के 12 नाम 12 Names of Ganesha
- सुमुख,
- एकदंत,
- कपिल,
- गजकर्ण,
- लंबोदर,
- विकट,
- विघ्नविनाशक,
- विनायक,
- धूम्रकेतु,
- गणाध्यक्ष,
- भालचन्द्र,
- गजानन।
भगवान गणेश के नाम पर बच्चों के नाम baby names after lord ganesh
दोस्तों भगवान गणेश के सहस्त्रों नाम है, लेकिन यहाँ कुछ प्रमुख नामों का उल्लेख किया गया है, जो छोटे बच्चों के लिए बहुत अच्छे और गुणकारी सिद्ध होंगे।
यहाँ कुछ भगवान गणेश के मुख्य सुन्दर चमत्कारी नाम है, जिन पर अपने बच्चों के नाम रखने से उन्हें भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान गणेश के नाम पर बच्चों के नाम Lord Ganesha Names for Children
- कविश - भगवान गणेश का नाम है, जिसका अर्थ कविताओं में कौशल रखना है, यह नाम बच्चों के लिए अच्छा रहेगा।
- नंदन - यह नाम गणेश का कैलाश पर्वत पर लिया जाता है, इसका अर्थ उत्सव और खुशी के देवता है।
- तरुण - यह नाम गणेश भगवान का वह नाम है जिसका अर्थ चिरायु है और चिरकाल तक रहेगा।
- अनव - यह नाम भी बच्चों के लिए सुन्दर नाम है। इसका अर्थ मानव जाति के लिए प्रेम से भरे हुए हाथी–देवता होता है।
- अवनीश - इस नाम का अर्थ संपूर्ण विश्व के स्वामी या शासक होता है। गणेश भगवान का यह नाम भी बच्चों के लिए अति सुन्दर है।
- अमित - अमित नाम भगवान गणेश का नाम है। जिसका अर्थ वह ईश्वर, जो अविनाशी और अनंत है होता है। अमित नाम कई बच्चों का रखा जाता है।
- कपिल - कपिल नाम भी बच्चों का बहुत सुन्दर नाम है, जिसका अर्थ वह जिसकी त्वचा भगवान गणेश की जैसी ही भूरे रंग की है होता है।
- शुभम - इस नाम का अर्थ होता है, वह जो अपने साथ शुभ क्षण लाता है। इस गणेश भगवान के नाम को भी बहुत सुन्दर और शुभ नाम मानते है।
- सिद्धेश - सिद्धेश नाम भी बड़ा गुणकारी नाम है इसका अर्थ सभी प्रकार की पूजा का देवता, जो भगवान गणेश है होता है।
- अजित - यह नाम भी बच्चों के लिए सुन्दर नाम है इसका अर्थ वह जिसकी उपस्थिति मात्र से ही बुराई डर से कांपने लगती है, होता है।
- गणेश - गणेश नाम भगवान गणेश का वास्तविक नाम है जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं और सभी गणों के ईश्वर हैं। यह नाम भी बच्चों के लिए हितकारी और सुन्दर होता है।
- तनुष - तनुष नाम अतिसुन्दर नाम है, जो छोटे बच्चों के लिए सुन्दर रहेगा इसका अर्थ भगवान जैसी प्रतिभा वाला व्यक्ति होता है।
दोस्तों इस लेख में आपने भगवान गणेश के 108 नाम (108 Names of lord Ganesha) तथा अर्थ भगवान गणेश के 21 नाम के साथ भगवान गणेश के 12 नाम पढ़े। आशा करता हुँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-
Comments
Post a Comment