सोडियम किसे कहते हैं इसके यौगिक what is sodium its compounds
सोडियम किसे कहते हैं इसके यौगिक what is sodium its compounds
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख सोडियम किसे कहते हैं इसके यौगिक (What is sodium its compound) में। दोस्तों इस लेख में आप सोडियम के भौतिक और रासायनिक
गुणों के साथ सोडियम के विभिन्न यौगिक तथा उनके उपयोग जान पायेंगे। तो आइये दोस्तों शुरू करते है, यह लेख सोडियम किसे कहते हैं इसके यौगिक:-
युरेनियम क्या है यौगिक और उपयोग
सोडियम क्या है इन हिंदी what is sodium in hindi
सोडियम अत्यंत क्रियाशील एक रासायनिक तत्व है, जो आवर्त सारणी में प्रथम समूह S ब्लॉक में आता है। अधिक क्रियाशील होने के कारण सोडियम मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता।
सोडियम संयुक्त अवस्था में प्रत्येक जगह पाया जाने वाला तत्व है। सोडियम में सभी प्रकार के धातु के गुण पाए जाते हैं, इसलिए सोडियम को धातु तत्व भी कहा जाता है।
सोडियम को Na के संकेत के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है, जबकि इसका परमाणु क्रमांक 11 तथा परमाणु द्रव्यमान 23 होता है। अभी तक सोडियम के चार रेडियो एक्टिव समस्थानिक ज्ञात हैं।
सोडियम धातु के भौतिक गुण Physical properties of sodium metal
सोडियम एक अत्यंत क्रियाशील (Highly Reactive) धातु है, जो संयुक्त अवस्था में पाई जाती है। विभिन्न तरीकों से ऐसे शुद्ध अवस्था में प्राप्त किया जाता है।
सोडियम धातु चांदी के समान सफेद तथा मुलायम होती है यह इतनी मुलायम होती है, कि इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है। सोडियम धातु का घनत्व बहुत कम 0.97 होता है।
जिस कारण यह पानी पर तैरती सकती है। सोडियम धातु विद्युत और ऊष्मा की सुचालक होती है तथा बेंजीन और ईथर में विलेय होती है।
सोडियम धातु के रासायनिक गुण Chemical properties of sodium metal
सोडियम धातु अत्यंत क्रियाशील धातु होती है, इसलिए यह मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती। सोडियम धातु वायु के संपर्क में आने पर ऑक्सीजन से क्रिया कर लेती है
और सोडियम ऑक्साइड Na2O का निर्माण करती है, इस स्थिति में सोडियम की सतह मटमैली सी हो जाती है। जब सोडियम की क्रिया जलवाष्प से कराई जाती है,
तो सोडियम हाइड्रोक्साइड NaOH का निर्माण होता है, जबकि हाइड्रोजन गैस मुक्त हो जाती है, और सोडियम हाइड्रोक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड CO3 से क्रिया करता है
तथा सोडियम कार्बोनेट Na2CO3 का निर्माण होता है। सोडियम की क्रिया क्लोरीन से कराने पर सोडियम क्लोराइड का निर्माण होता है।
कार्बन डाइऑक्साइड से सोडियम की क्रिया कराए जाने पर सोडियम कार्बोनेट बनता है। यदि सोडियम की क्रिया अमोनिया से हो रही है,
तो सोडामाइट का निर्माण होता है और सोडियम अल्कोहल से क्रिया करके सोडियम एल्कॉक्साइड का निर्माण कर देती है।
जब सोडियम की क्रिया अम्लों के साथ होती है, तब लवण का निर्माण होता है और हाइड्रोजन गैस निकलती उपर्युक्त बातों से ज्ञात होता है,
कि सोडियम अत्यंत क्रियाशील धातु है, इसलिए सोडियम धातु को केवल केरोसिन मिट्टी के तेल में ही डुबोकर रखा जाता है।
सोडियम की यौगिक Compound of sodium
क्रियाशील धातु होने के कारण सोडियम कई प्रकार के तत्वों से क्रिया करके यौगिकों का निर्माण करती है। सोडियम के कुछ प्रमुख योगिक निम्न प्रकार से हैं:-
सोडियम कार्बोनेट Sodium carbonate
जब सोडियम की क्रिया कार्बन डाइऑक्साइड से होती है तब सोडियम कार्बोनेट का निर्माण होता है। जिसका रासायनिक सूत्र Na2CO3 होता है।
इसमें सोडियम के दो अणु कार्बोनेट के एक अणु से संयोग करके सोडियम का योगिक सोडियम कार्बोनेट का निर्माण करता है।
सोडियम कार्बोनेट को आम बोलचाल की भाषा में धोने का सोडा धावन सोडा या वॉशिंग सोडा के नाम से जाना जाता है।
जिसका निर्माण बड़े पैमाने पर बड़ी-बड़ी कंपनियों में लेब्लॉन्क विधि, सोल्वे विधि तथा अन्य कई विधियों के द्वारा किया जाता है।
सोडियम कार्बोनेट के उपयोग Use of sodium carbonate
सोडियम कार्बोनेट का उपयोग विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं प्रयोगशाला में किया जाता है। सोडियम कार्बोनेट का उपयोग करके जल का खारापन पन दूर किया जाता है,
पेट्रोलियम के शोधन में, प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में, शीशा, साबुन, कागज, कास्टिक सोडा उद्योग में बड़ी मात्रा में होता है।
सोडियम हाइड्रोक्साइड Sodium hydroxide
सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है - सोडियम हाइड्रोक्साइड सोडियम का ही एक योगिक है जिसका सामान सूत्र (Chemical Formula) NaOH होता है, जबकि सोडियम हाइड्रोक्साइड का अन्य नाम कास्टिक सोडा या फिर दाहक सोडा होता है।
सोडियम हाइड्रोक्साइड के उपयोग Use of Sodium hydroxide
सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग कई प्रकार की रासायनिक क्रियाओं और उद्योगों में होता है। पेट्रोलियम को शुद्ध करने में, साबुन बनाने में, कागज उद्योग में सूती कपड़ों में चमक पैदा करने में,
कृत्रिम रेशा के निर्माण में प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में तथा सोडियम धातु के निर्माण में सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है।
सोडियम बाईकार्बोनेट Sodium bicarbonate
सोडियम बाई कार्बोनेट सोडियम का एक प्रमुख यौगिक है। जिसको बेकिंग सोडा या खाने वाला सोडा के नाम से भी जाना जाता है।
सोडियम बाई कार्बोनेट का सामान्य रासायनिक सूत्र NaHCO3 होता है, जो सोडियम हाइड्रोजन और कार्बनडाई ऑक्साइड के सहयोग से निर्मित होता है।
सोडियम बाई कार्बोनेट के उपयोग Use of Sodium bicarbonate
सोडियम बाइकार्बोनेट खाने का सोडा कहा जाता है, इसलिए इसका उपयोग खाद्य पदार्थों में अधिकतर होता है। डबल रोटी उद्योग में,
औषधि के रूप में पेट की अम्लता दूर करने में, बेकिंग पाउडर बनाने में, तथा अग्निशामक यंत्रों में, सोडियम बाई कार्बोनेट का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है।
सोडियम क्लोराइड Sodium chloride
सोडियम क्लोराइड क्या होता है - सोडियम क्लोराइड सोडियम धातु का सबसे प्रमुख योगिक होता है, क्योंकि यह समुद्र में सबसे अधिक पाया जाता है।
सोडियम क्लोराइड के कारण ही समुद्र का पानी खारा होता है। सोडियम क्लोराइड को साधारण नमक के नाम से जाना जाता है, जिसका रासायनिक सूत्र (Chemical Formula) NaCl होता है।
सोडियम क्लोराइड के उपयोग Use of Sodium Chloride
सोडियम क्लोराइड सोडियम धातु का सबसे प्रमुख योगिक है, क्योंकि इसका प्रयोग खाने के रूप में भोजन में किया जाता है।
इसके साथ ही सोडियम क्लोराइड को विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार से उपयोग किया जाता है, सोडियम क्लोराइड को बर्फ के साथ मिलाकर
बर्फ मिश्रण बनाते हैं इसके आलावा विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं में, शरीर की विभिन्न प्रकार की क्रियाओं में सोडियम क्लोराइड का उपयोग होता है।
सोडियम पराक्साइड Sodium peroxide
सोडियम पराक्साइड हल्के पीले रंग का बारीक चूने जैसा चूर्ण होता है, जिसे अगर खुली हवा में छोड़ दें तो वह हाइड्रोक्साइड
और कार्बोनेट की तरह जम जाने के कारण सफेद रंग का हो जाता है। सोडियम पराक्साइड का रासायनिक सूत्र Na2O2 होता है।
सोडियम पराक्साइड के उपयोग Use of Sodium peroxide
सोडियम पराक्साइड से हाइड्रोजन पराक्साइड का निर्माण किया जाता है, जिसका उपयोग क्लीनिकल तथा रासायनिक प्रयोगशाला में किया जाता है।
इसके साथ ही सोडियम पराक्साइड का उपयोग रंगाई के काम में, प्रयोगशाला में ऑक्सीकारक के रूप में, रेशम, उन आदि के विरंजन में तथा बंद हवा को शुद्ध करने में विभिन्न तरीकों से होता है।
सोडियम थायोसल्फेट Sodium thiosulfate
सोडियम थायोसल्फेट को हाइपो के नाम से जाना जाता है, जिस का सामान्य सूत्र Na2S2O3.5H2O होता है। यह सोडियम का अधिक जटिल यौगिक होता है।
सोडियम थायोसल्फेट के उपयोग Use of Sodium Thiosulfate
सोडियम थायो सल्फेट का उपयोग फोटोग्राफी में किया जाता है, फोटोग्राफी में इसके द्वारा नेगेटिव और पॉजिटिव का स्थायीकरण होता है।
सोडियम थायोसल्फेट अनअपघटित सिल्वर ब्रोमाइड को दूर करने का कार्य करता है, इसके साथ ही इसका प्रयोग रासायनिक प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार से तथा सोना और चांदी धातु के निष्कर्षण में भी होता है।
इसके साथ बोरेक्स सुहागा Na2B4O7.10H2O जिसका उपयोग कांच, साबुन, कागज, चमड़ा आदि उद्योगो तथा प्रयोगशाला में होता है।
जबकि सोडियम नाइट्रोट जिसे चिली साल्ट पीपर कहा जाता है का उपयोग नाइट्रिक अम्ल के निर्माण में होता है। वहीं ग्लोबर साल्ट Na2SO4.10H2O का उपयोग कांच कागज उद्योग तथा प्रयोगशाला में भी होता है।
इसके बाद भी सोडियम के अन्य कई यौगिक केलग्न सोडियम हेक्सामेटाफोसफेट Na3(PO3)6, माइक्रोकोस्मिक लवण आदि है।
सोडियम के उपयोग Use of Sodium
सोडियम एक ऐसी धातु है जो मुक्त अवस्था में तुरंत क्रिया करती है। इसलिए सोडियम धातु के कई उपयोग दैनिक जीवन में तथा विज्ञान में देखने को मिलते है।
प्रयोगशाला में सोडियम का उपयोग अपचायक के रूप में होता है जबकि सोडियम कई प्रकार यौगिकों का निर्माण करता है, जिनका प्रयोग दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार से होता है।
सोडियम के योगिको का उपयोग खाने से लेकर कई ओषधियों के निर्माण में किया जाता है। सोडियम का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में, तथा प्रकाशवैधुत शैल में होता है।
सोडियम बढ़ाने के उपाय ways to increase sodium
सोडियम मनुष्य के शरीर में कई प्रकार की क्रियाओं में भाग लेता है, एक स्वास्थ्य मनुष्य को 1 दिन में लगभग 1500 से 2300 मिलीग्राम
सोडियम की आवश्यकता होती है, इसकी कमी होने पर रोगी की मृत्यु तक हो जाती है। इसलिए जब शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है तो कई लक्षण उत्पन्न होते है जैसे कि थकान,
माशपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, घबराहट, किडनी लिवर, हार्ट से जुडी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। ऐसी स्थिति में शरीर में सोडियम बढ़ाने के उपाय जरूर करना चाहिए
समान्यत: शरीर में सोडियम की पूर्ती सोडियम क्लोराइड के द्वारा होती है, जिसे समुद्री सलाद और भोजन के रूप में प्राप्त करते है। सोडियम की कमी होने पर सोडियम
युक्त भोज्य पदार्थों का उपभोग करना उत्तम होता है, किन्तु अधिक सोडियम की कमी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ डॉक्टर ड्रिप लगाकर सोडियम की कमी पूरी करते है।
दोस्तों इस लेख में आपने सोडियम किसे कहते हैं (what is sodium) इसके यौगिक और उनके उपयोग के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
- कैल्शियम क्या है, यौगिक उपयोग कमी के लक्षण
- थोरियम क्या है यौगिक गुण उपयोग
- एल्युमीनियम क्या है यौगिक गुण उपयोग
Comments
Post a Comment