एल्युमीनियम क्या है यौगिक तथा उपयोग what is Aluminum compounds and uses
एल्युमीनियम क्या है यौगिक तथा उपयोग what is Aluminum compounds and uses
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख एल्युमीनियम क्या है यौगिक तथा उपयोग (what is Aluminium compound or use) में। दोस्तों इस लेख में आप एल्युमीनियम क्या है?
एलुमिनियम का निष्कर्षण, एल्यूमीनियम के गुण, एल्युमीनियम के यौगिक तथा उपयोग तथा अन्य तथ्यों के बारे में जान पायेंगे। तो आइये दोस्तों शुरू करते है, यह लेख एल्युमीनियम क्या है यौगिक तथा उपयोग:-
एल्युमीनियम क्या है what is Aluminum
एल्युमीनियम एक रासायनिक धातु तत्व है, जो मेंडलीफ की आवर्त सारणी (Mendeleev's periodic table) में P ब्लॉक में रखा गया है।
एल्युमीनियम का परमाणु क्रमांक (Atomic number) 13 होता है। यह धातु तत्व स्वतंत्र अवस्था में प्रकृति में उपलब्ध नहीं है
यह अपने यौगिकों के रूप में पृथ्वी पर पाया जाने वाला तत्व है। एल्युमीनियम ऑक्सीजन Oxigen और सिलिकॉन Silicon के बाद तीसरा तत्व है जो प्रकृति में सबसे अधिक पाया जाता है।
जबकि एल्युमीनियम भूपर्पटी में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व होता है। एल्युमीनियम बॉक्साइट, कोरंडम, डायस्पॉर, फेल्सपार क्रायोलाइट आदि रूपों में पाया जाता है।
किंतु इसका प्रमुख अयस्क Ore बॉक्साइट होता है। बॉक्साइट की उत्पत्ति फ़्रांस के एक स्थान बॉक्स से ही हुई थी इसलिए इसका नाम बॉक्साइड रखा गया।
एल्युमीनियम का निष्कर्षण Extraction of aluminum
एल्युमीनियम का निष्कर्षण मुख्यत: बॉक्साइट से किया जाता है। किंतु इसके साथ ही क्रायोलाइट भी अधिक मददगार साबित होता है।
बॉक्साइट से एलुमिना Alumina निष्कर्षण की विधि विद्युत अपघटन विधि electrolysis method का उपयोग होता है।
जिसमें क्रायोलाइट भी एलुमिनियम के निष्कर्षण को प्रभावित करता है। बॉक्साइट से अधिक मात्रा में एल्यूमीनियम प्राप्त करने के लिए बॉक्साइट का भी शोधन किया जाता है जिसके लिए बायर विधि का उपयोग होता है।
एल्युमीनियम के गुण aluminium properties
एल्युमीनियम के गुण निम्नप्रकार है:-
एल्युमीनियम के भौतिक गुण Physical properties of aluminum
एल्युमीनियम एक सफेद चमकदार धातु होती है, जो चांदी के समान दिखाई देती है। इस धातु का परमाणु क्रमांक 13 परमाणु द्रव्यमान 26.97 तथा गलनांक 659.8°C होता है।
जबकि इस धातु का क्वथनांक 2200°C आपेक्षिक घनत्व 2.7 होता है। एेलुमिनियम धातु विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के बनाने के काम आती है, क्योंकि यह एक आघातवर्ध और तन्य धातु है।
एेलुमिनियम एक हल्की धातु होती है। इसका उपयोग हवाई जहाज तथा अन्य प्रकार की दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तु बनाने के काम आता है।
एल्युमीनियम के रासायनिक गुण Chemical properties of aluminum
एल्युमीनियम एक धातु तत्व है, जिसकी संयोजकता +3 होती है। इसलिए एलुमिनियम एक क्रियाशील धातु होती है। एल्युमीनियम की क्रिया हाइड्रोक्लोरिक अम्ल Hydrocloric acid करने पर
एल्युमीनियम क्लोराइड तथा हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है, जबकि इसकी क्रिया सल्फ्यूरिक अम्ल से होने पर यह हाइड्रोजन गैस H2 को मुक्त करता है।
किन्तु नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रभाव एल्युमीनियम पर बहुत ही कम होता है। साधारण ताप पर एल्युमीनियम पर पानी तथा ऑक्सीजन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
एल्युमीनियम हैलोजन से क्रिया करके हैलाइड का निर्माण करती है तथा नाइट्रोजन से क्रिया करके एल्युमीनियम नाइट्रायड बनाती है।
एल्युमीनियम के यौगिक compound of aluminium
एल्युमीनियम के विभिन्न प्रकार के योगिक हैं जिसमें जहां पर उसके कुछ प्रमुख यौगिकों का वर्णन किया गया है:-
एल्युमीनियम क्लोराइड Aluminum chloride
एलुमिनियम क्लोराइड एलुमिनियम का एक मुख्य योगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र Chemical formula AlCl3 होता है। इसका उपयोग उत्प्रेरक Catalyst के रूप में
रासायनिक अभिक्रिया में किया जाता है। इसका उपयोग गैसोलीन के उत्पादन में भी होता है, तथा पेट्रोलियम के भंजन में भी अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यौगिक है।
एल्युमिना Alumina
एल्युमिना एलुमिनियम का वह एक योगिक है जो बॉक्साइट, कोरंडम, नीलम आदि के रूपों में प्रकृति में उपलब्ध रहता है।
यह सफेद और रवेदार चूर्ण के समान होता है जो जल में घुलनशील होता है। एल्युमिना अम्ल और क्षार दोनों से क्रिया करता है।
इसका निर्माण बॉक्साइट अयस्क से किया जाता है तथा उपयोग कृत्रिम रत्न बनाने के लिए एलुमिनियम धातु के निर्माण में उत्प्रेरक के रूप में तथा भट्टीयों में अस्तर लगाने के लिए होता है।
पोटाश एलम Potash alum
पोटाश एलम का रासायनिक नाम पोटेशियम एेलुमिनियम सल्फेट होता है, तथा इसका रासायनिक सूत्र K2SO4.Al2(SO4)3.24H2O है।
पोटाश एलम को साधारण रूप में फिटकरी कहा जाता है जिसका उपयोग रक्त प्रवाह रोकने में कागज चमड़ा उद्योग में और जल को मीठा बनाने में किया जाता है।
एल्युमीनियम कार्बाइड Aluminum carbide
एल्युमीनियम कार्बाइड का रासायनिक सूत्र Al4C3 होता है। जिसको मेथेनाइड के नाम से जाना जाता है। एेलुमिनियम कार्बाइड एलुमिनियम का एक योगिक है, जिस पर जल की प्रतिक्रिया कराने से मीथेन गैस उत्पन्न होती है।
एल्युमीनियम हाइड्रोक्साइड Aluminum hydroxide
एल्युमीनियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र [Al(OH)3] होता है। जिसका उपयोग जलरोधी कपड़े तैयार करने के लिए अर्थात रेनकोट के निर्माण में होता है।
एल्युमीनियम सल्फेट Aluminum sulfate
एल्यूमीनियम सल्फेट का रासायनिक सूत्र Al2(SO4)3.18H2O होता है, जिसको हेयर साल्ट के नाम से भी जाना जाता है। एल्युमिनियम सल्फेट का उपयोग कपड़ों की रंगाई, छपाई में तथा फिटकरी उद्योग में किया जाता है।
एलुमिनियम का उपयोग what is aluminium used for
- एलुमिनियम विभिन्न धातुओं के साथ मिश्रित होकर मिश्र धातु का निर्माण करता है जिसका उपयोग हवाई जहाज मोटर गाड़ी के कुछ पार्ट्स बनाने में किया जाता है।
- एलुमिनियम का उपयोग बहुत बड़ी मात्रा में घरेलू उपयोगी बर्तन बनाने के काम में आता है।
- एलुमिनियम के द्वारा विभिन्न प्रकार के सिक्के, मूर्तियाँ तथा कई सजावट की सामग्री का निर्माण भी किया जाता है।
- विद्युत के लिए जो तार बनाए जाते हैं, वह एलुमिनियम के बने होते हैं क्योंकि यह एक तन्य धातु है।
- एलुमिनियम का उपयोग लोहा,मैगनीज आदि धातुओं के साथ मिलकर धातुओं के ऑक्साइड को धातुओ में अवकृत करने में किया जाता है।
- एलुमिनियम का उपयोग विभिन्न मिष्ठान पर बर्क लगाने के कार्य में तथा सिगरेट पर परत चढ़ाने के कार्य में भी किया जाता है।
दोस्तों इस लेख में आपने एलुमिनियम क्या है (what is Aluminium) इसके कई तथ्यों के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
- मैग्नेशियम क्या है इसके यौगिक कमी रोग तथा उपयोग
- कैल्शियम क्या है कमी लक्षण रोग उपयोग
- सोडियम किसे कहते है, इसके यौगिक
Comments
Post a Comment