मैंगनीज क्या है यौगिक तथा उपयोग what is Manganese compounds and uses

मैंगनीज क्या है यौगिक तथा उपयोग what is Manganese compounds and uses

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख मैंगनीज क्या है यौगिक तथा उपयोग (what is manganese compounds and uses) में। दोस्तों इस लेख में आप मैंगनीज क्या है? मैंगनीज कहाँ पाया जाता है?

मैंगनीज के यौगिक तथा मैंगनीज के उपयोग समझाये गए है। इस लेख से आपको मैंगनीज के बारे में काफी जानकारी प्राप्त होंगी, तो आइये दोस्तों करते है, यह लेख शुरू मैंगनीज क्या है यौगिक तथा उपयोग:-

मैंगनीज क्या है यौगिक तथा उपयोग

मैंगनीज क्या है what is manganese

मैंगनीज रासायनिक संक्रमण धातु तत्व होता है, जिसका परमाणु क्रमांक 25 तथा परमाणु द्रव्यमान 54 होता है। यह तत्व मेंडलीफ की आवर्त सारणी (Mendeleev's periodic table) में D ब्लॉक में पाया स्थित है।

क्योंकि मैंगनीज का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर इसका अंतिम इलेक्ट्रॉन डी कक्षक में प्रवेश करता है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic configuration)

1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 4s2 3d5 होता है। मैंगनीज प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है, यह अपने यौगिकों के रूप में संयुक्त अवस्था में उपस्थित होता है। अधिकतर मैंगनीज लोहे के साथ पाया जाता है। 

मैंगनीज कहाँ पाया जाता है Where is manganese found

मैंगनीज विश्व के कई भागों पर पाए जाने वाला संक्रमण धातु तत्व है। जिसके विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बड़े भंडार पाए जाते हैं। जिनमें भारत देश का भी नाम आता है।

विश्व में सबसे अधिक मैग्नीज का उत्पादन चीन में होता है। चीन में विश्व का 37% से अधिक मैगनीज का उत्पादन किया जाता है।

भारत में उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक जैसे राज्यों में भी मैग्नीज अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसका निर्यात विदेशों में भी होता है। भारत का उड़ीसा राज्य मैगनीज उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। 

मैगनीज के यौगिक Compounds of manganese

मैंगनीज के प्रमुख यौगिक निम्नप्रकार है:- 

पोटेशियम परमैंगनेट Potassium permanganate

पोटेशियम परमैग्नेट मैगनीज का एक प्रमुख यौगिक होता है, जो बैगनी रंग का क्रिस्टलीय ठोस है। इसका रासायनिक सूत्र KMnO₄ होता है, इसको लाल दवा के रूप में जाना जाता है।

जिसका बड़े पैमाने पर उत्पादन फैक्ट्रीयों में किया जाता है। इसका उत्पादन मैगनीज के अयस्क पायरोल्यूसाइट के द्वारा होता है।

पोटेशियम परमैंगनेट साधारण जल में विलेय होता है तथा जल में विलय होने पर ही गुलाबी रंग का विलयन बना देता है।

जब पोटेशियम परमैंगनेट को गर्म किया जाता है, तब यह पोटेशियम मैग्नेट और मैग्नीज डाइऑक्साइड का निर्माण करता है।

पोटेशियम परमैंगनेट का उपयोग कई रासायनिक अभिक्रियाओं में होता है, जैसे कि कार्बनिक यौगिकों में द्वीबंधन की जांच में, ऊनी वस्त्र उद्योग में और सूती वस्त्र उद्योग में कपड़ों को रंगीन बनाने में तथा कीटाणु रहित जल को बनाने में किया जाता है।

मैंगनीज डाइऑक्साइड Manganese dioxide

मैंगनीज डाई ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र MnO2 होता है। जो शुष्क शैलों में विध्रुवक का कार्य करता है।

मैगनीज का उपयोग क्या होता है what is the use of manganese

मैंगनीज मानव शरीर में बहुत ही सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित होता है, किंतु यह सूक्ष्म मात्रा में ही उपस्थित होने के कारण विभिन्न प्रकार की रासायनिक चयापचय क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मैगनीज शरीर में मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है, कैंसर सेल को नष्ट करने के साथ ही यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

मैगनीज की कमी होने पर मनुष्य को मिर्गी के दौरे आने लगते हैं, इसलिए यह मिर्गी रोग में असर कारक होता है तथा रोगी को आराम प्रदान करता है।

मैगनीज शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा अन्य कई पोषक तत्वों को अवशोषित (Absorb) कर उनको नियंत्रित करता है।

मैगनीज ही हमारे शरीर में विटामिन, हारमोंनल क्रियाओं को प्रभावित करता है, तथा हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

मैंगनीज उत्पादक प्रथम राज्य 2021 Manganese Producing First State 2021

मैंगनीज एक रासायनिक धातु तत्व है, जिसके भंडार दुनिया के कई क्षेत्रों में पाए जाते है। विश्व में मैंगनीज का प्रथम उत्पादक देश दक्षिण अफ्रीका है,

दुसरे नंबर पर चीन तथा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया आता है, जबकि मैंगनीज उत्पादन में भारत का छठवाँ स्थान है।

जबकि भारत में मैंगनीज उत्पादक प्रथम राज्य उड़ीसा है, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र, तीसरे पर मध्य प्रदेश, तथा चौथे पर कर्नाटक राज्य आता है।

दोस्तों आपने इस लेख में मैंगनीज क्या है (what is manganese) यौगिक तथा उपयोग के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. मैग्नेशियम क्या है यौगिक कमी तथा उपयोग
  2. कैल्शियम क्या है, यौगिक तथा उपयोग
  3. सोडियम किसे कहते है, इसके यौगिक तथा उपयोग






Comments

Popular posts from this blog

मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध Essay on mental health

चीता पर निबंध Cheetah Par Nibandh

मुंशी प्रेमचंद्र की कहानियाँ Munshi Prechand ki Kahaniyan