जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध Essay Importence books
जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध Essay on Importence of books in life
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध (Essay on Importence of books in life) में।
इस लेख में आप पुस्तक का महत्व पर निबंध, पुस्तकों के महत्व पर निबंध पड़ेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध:-
पुस्तकों का महत्व पर निबंध Essay on Importence of books
दोस्तों यह निबंध कक्षा 5 से कक्षा 12वीं तथा उच्च कक्षाओं में अक्सर पूँछा जाता है। यहाँ से आप जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध,पुस्तक का महत्व पर निबंध, पुस्तकों के महत्व पर निबंध लिखने का आईडिया ले सकते है:-
परिचय Introduction
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में पुस्तकों का बहुत महत्व होता है, क्योंकि पुस्तके ही ज्ञान का स्रोत होती है, ज्ञान का भंडार होती हैं, वह हमारी सबसे अच्छी मित्र (Good Friends) भी होती हैं।
यह बात सच है, कि इंसान तो दुनिया में आते और जाते रहते हैं, किंतु उनके कार्य, विचार, ज्ञान, संस्कृति पुस्तकों में हमेशा के लिए संचित हो जाती हैं,
इसीलिए कहा जाता है, कि पुस्तकों का महत्व कभी भी कम नहीं हो सकता, पुस्तके हमें वह ज्ञान देती है, वह सोच और विचार देती हैं,
जो हमें कभी भी प्राप्त नहीं हो सकते और उस ज्ञान को जीवन की परिस्थितियों में सही तरह से लागू करना भी हमें पुस्तके ही सिखाती हैं।
पुस्तकों को पढ़कर हम प्राचीन संस्कृति, प्राचीन इतिहास के बारे में भी जानते हैं और भविष्य की रूपरेखा को भी समझ लेते हैं, इतना ही नहीं वर्तमान समय में खुद को हर हाल में आगे बढ़ाने का हुनर
भी पुस्तकों से भी प्राप्त हो जाता है। दुनिया में ना जाने कितनी तरह की पुस्तकें हैं, बच्चों की किताबों से लेकर बड़े लोगों तक की किताबें उपलब्ध है,
सफलता की सीढ़ियों पर किस प्रकार से चलना है, यह सब पुस्तके ही हमें सिखाती हैं। हमारी जिंदगी में पुस्तकों का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है,
जो हमें दूसरों के लिए अनुभव से अवगत भी कराते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से मानव हुए हैं, जो किताब को अपना दोस्त अपना हमसफर
और अपनी दुनिया मानते हैं। किताबें ज्ञान का खजाना (Treasure of Knowladge) होती है, जिसे हर कोई व्यक्ति अपने अंदर समाहित करना चाहता है।
जीवन में पुस्तकों का महत्व Importence of books in life
- देश दुनिया की जानकारी - पुस्तकों के द्वारा हम घर बैठे देश दुनिया से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दुनिया के अजूबे अलग-अलग देशों की संस्कृति या उन देशों में रहने वाले लोगों के जीवन यापन उनकी संस्कृति, जीवन शैली, उनके खानपान, जलवायु महासागर, नदियों, पर्वतों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हमें पुस्तकों के द्वारा ही प्राप्त होती है।
- शब्दावली अच्छी होना :- किताबों से हमारी शब्दावली अच्छी होती है। किताबें पढ़ने से नए-नए शब्द मिलते हैं और उनके अर्थ भी पता चल जाते हैं, जिससे बोलने चालने में प्रभावपूर्ण भाषा का उपयोग होता है और लोग हमारी बात को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। बेहतर शब्दावली होने का अधिक उपयोग लेखन के दौरान होता है, अगर स्कूल की किताबों के साथ छात्र-छात्राएँ अच्छी प्रेरणादाई किताबें भी पढ़ने की आदत डालें तो उनकी शब्दावली बहुत अच्छी हो जाती है।
- महान व्यक्तियों के वचन :- हमारे भारत देश और संपूर्ण दुनिया में भी कई महान आत्माओं ने जन्म लिया है और उन्होंने मनुष्य को सही पथ पर लाने के लिए विभिन्न प्रकार के अनमोल वचन दिए है, जो हमारी धरोहर बनकर किताबों में उपलब्ध है और किताबों के जरिए ही हमें प्राप्त होते रहते हैं। महापुरुषों की वाणी उनके वचन आज भी हमें जीवन में सही दिशा दिखाने का कार्य करती है।
- अच्छी नींद में सहायक :- किताबें अच्छी नींद में भी सहायक होती है, अगर हम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल सोते से पहले करते हैं, तो उनसे अच्छा है, कि हम किताबें पढ़ना शुरू कर दें, जिससे हमें नींद अच्छी आती है और दिमाग को भी राहत मिलती है।
- याददाश्त का बढ़ना :- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में लगातार अपना दिमाग लगाना, टीवी देखना, मोबाइल चलाना आदि कई ऐसी बुरी आदतें हैं, जिनसे कल्पना शक्ति कम होती है, सोचने की शक्ति कम होती है, इसके विपरीत हमें किताबें पढ़ना चाहिए, जिससे हमारी याददाश्त बढ़ती है, कल्पना शक्ति अच्छी रहती है और सोचने-समझने विचारने की क्षमता भी बढ़ती है।
- तनाव से राहत:- वर्तमान में मनुष्य की जिंदगी बड़ी ही भागदौड़ से भरी हुई है। वह हमेशा तनाव और टेंशन में ही जिंदगी जीता रहता है। इसीलिए तनाव और टेंशन को कम करने के लिए हमें हमेशा रोचक किताबों को पढ़ना चाहिए, कुछ नया सीखना चाहिए और अपनी जिंदगी को आसान और तनाव मुक्त करना चाहिए और यह सब हमें किताबों से ही प्राप्त होता है।
- एकाग्रता बढ़ना :- किताबें पढ़ने से एकाग्रता भी बढ़ती है मन प्रसन्न रहता है, इसीलिए व्यक्तियों को अपने खाली समय में अच्छी रोचक कहानियों और किताबों को पढ़ना चाहिए। अच्छी किस्से कहानियाँ हमें प्रेरित करने का भी कार्य करती है, जिससे हम अपने आप को बहुत प्रेरित महसूस करते हैं और जिंदगी में अच्छे काम करते है, सफलता में आने वाले कठिनाइयों को पार करने की कोशिश भी करते हैं।
उपसंहार Conclusion
सभी व्यक्तियों के विकास के लिए किताबें पढ़ना बहुत ही अच्छा और एकमात्र साधन है, किन्तु आज संचार की क्रांति ने पुस्तकों से उसके पाठक छीन लिए हैं।
ऐसे में हमारे कंधों पर भी बहुत बड़ी चुनौती है, कि किताबे ज्ञान का भंडार ही नहीं हमारी सच्ची मित्र भी है। पुस्तक के बगैर विज्ञान (Science) की कल्पना ज्ञान की कल्पना ही नहीं की जाती।
उच्च स्तरीय ज्ञान अच्छे लेखक की पुस्तकों से ही प्राप्त होता है, इसलिए पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र भी हैं, जो सच्चे मित्र की भांति हमें ज्ञान प्रदान करती हैं,
और पथ प्रदर्शक का कार्य करती है और वर्तमान में महात्मा गांधी, महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद आदि महान व्यक्तियों के सिद्धांतों को पुस्तकों के माध्यम से ही जाना जा रहा है,
इसीलिए यह बहुत ही उपयोगी और सख्त कदम उठाने योग्य विषय है, कि हमें अपने जीवन में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम करना चाहिए और पुस्तकों की ओर लगाव रखना चाहिए।
शिव पुराण, रामायण, भगवत गीता, आदि किताबे पढ़नी चाहिए विभिन्न लेखकों की रोचक किताबें कहानियाँ उनके अनमोल विचार भी पढ़ना चाहिए, जिससे हमारे जीवन में शांति शंयम ओर पवित्रता परोपकारिता का भाव बना रहे।
आपने यहाँ पर जीवन में पुस्तकों का महत्व पर निबंध (Essay on Importence of books in life) पढ़ा। आशा करता हुँ, कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
Comments
Post a Comment