B- गुणसूत्र क्या है कार्य What is B-Chromosome function

B- गुणसूत्र क्या है कार्य What is B-Chromosome function 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख B- गुणसूत्र क्या है कार्य (what is B-Chromosome function) में।

दोस्तों इस लेख में आप B- गुणसूत्र क्या है? B- गुणसूत्र किसमे पाया जाता है? B- गुणसूत्र के कार्य के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों करते है, यह लेख शुरू B- गुणसूत्र क्या है कार्य:-

माइटोकॉन्ड्रिया क्या है इसकी संरचना तथा कार्य


B- गुणसूत्र क्या है कार्य


B- गुणसूत्र क्या है What is B-Chromosome

B - गुणसूत्र - कुछ जंतु एवं वनस्पति की कोशिकाओं में सामान्य क्रोमोसोम के अलावा कुछ छोटे प्रकार के हेटरोक्रोमेटिक क्रोमोसोम पाए जाते हैं,

जिन्हें अधिसंख्यक सहायक या फिर B - गुणसूत्र के नाम से जाना जाता है। इन गुणसूत्रों को सबसे पहले विल्सन ने 1905 में मेटपोडियस नामक कीट में खोजा था। यह गुणसूत्र केंद्रक

के केंद्रक द्रव्य में अनियमित प्रकार से बिखरी हुई अवस्था में पाए जाते हैं, इसलिए अधिक संख्या में उपस्थित होने के कारण भी इन्हें आसानी से नहीं देखा जा सकता।

इनको देखने के लिए इन्हें अभिरंजित करना पड़ता है, इसके पश्चात माइक्रोस्कोप के द्वारा इनको देखना संभव हो पाता है। B- क्रोमोसोम के केंद्रक में डीएनए (DNA) की मात्रा अधिक होती है।

मक्का में 38 B-क्रोमोसोम पाए जाते हैं, जो प्रत्येक कोशिका में पाए जाते हैं। इस कारण इनमें डीएनए की मात्रा द्विगुणित अनुवांशिक पूरक के बिना 5 गुना तक पहुंच जाती है।

यह क्रोमोसोम मक्का के पृथक्करण को रोकने, गेहूँ में अर्धसूत्री युग्मन, राई में राइबोसोमल आरएनए (RNA) के संश्लेषण में प्रमुख रूप से भाग लेते हैं।

बी-क्रोमोसोम के संबंध में यह भी जानकारी मिलती है, कि यह अनुवांशिकी रुप से अति आवश्यक क्रोमोसोम होते हैं।वेडवरी और उनके साथियों के अनुसार अनुवांशिक क्रियाशीलता एवं संघनन इन क्रोमोसोम के सामान्य लक्षण होते हैं।

B- गुणसूत्र के कार्य Function of B-Chromosome 

इन गुणसूत्रों का मुख्य कार्य मक्का में पृथक्करण को रोकने, गेहूँ में अर्धसूत्री युग्मन, राई में राइबोसोमल आरएनए संश्लेषण का होता है।

B- गुणसूत्र किसी जाति के चुनाव तथा अनुकूलन में प्रमुख रूप से अपनी भूमिका निभाते हैं।

दोस्तों इस लेख में अपने B- गुणसूत्र क्या है कार्य (What is B-Chromosome function) आदि के बारे में पढ़ा आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. कोशिका किसे कहते हैं सिद्धांत
  2. केंद्रक की संरचना तथा कार्य
  3. राईबोसोम क्या है संरचना तथा कार्य
  4. कोशिका झिल्ली किसे कहते हैं संरचना तथा कार्य


Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system