अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम Theme of International Yoga Day 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम Theme of International Yoga Day 2022

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के हमारे इस लेख अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम (Theme of International Yoga Day 2022) में ।

दोस्तों इस लेख के माध्यम से आज आप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्या है? अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब से मनाया जा रहा है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में 10 वाक्य पड़ेंगे। तो आइए दोस्तों पढ़ते हैं, इस लेख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम:-


इसे भी पढ़े:- जल संकट पर निबंध Essay on water crisis in india


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्या है what is international yoga day

योग मनुष्य के शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है, इसलिए भारतीय संस्कृति में योग का सबसे बड़ा योगदान है।

क्योंकि यह भारत में प्राचीन काल से ही चला आ रहा है,  जो मनुष्य को शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक सुख प्रदान करता है।

इसीलिए योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाकर वर्तमान में शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक सुख से वंचित लोगों को फिर से जागरूक कर उन्हें शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करना

इसका मुख्य उद्देश्य हैं, इसीलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की 69 सत्र में भाषण दे रहे थे।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा और इस प्रस्ताव को 3 महीने में पूर्ण बहुमत मिल गया और यह 21 जून 2015 से संपूर्ण विश्व में मनाया जाने लगा।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम Theme of International Yoga Day 2022

वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी प्रदूषित वातावरण बेरोजगारी गरीबी आदि के कारण मनुष्य की जिंदगी बड़ी ही जटिल हो गई है। अधिक से अधिक संपत्ति अर्जित करने के चक्कर में मनुष्य अपने स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान नहीं दे पाता है।

मशीनीकरण के आ जाने के फलस्वरूप मनुष्य शारीरिक परिश्रम भी नहीं कर रहा है, जिस कारण मनुष्य को कई शारीरिक मानसिक बीमारियाँ हो रही है। ऐसी स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महत्व दिया जाता है

और योग के द्वारा मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य प्रदान किया जाता है। यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम मानव के लिए योग रखी है,

जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य को शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक सुख प्रदान करना है, जो मनुष्य भाग दौड़ भरी मशीनरी जैसी जिंदगी में खो चुका है।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 10 वाक्य 10 sentences on International Yoga Day

  1. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अर्थ विश्व स्तर पर योग को अपनाने से हैं, जो 21 जून 2015 से मनाया जा रहा है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास के कारण ही हुई है।
  3. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम (Yoga for huminity) मानवता के लिए योगा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग थी।
  4. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देश अपने-अपने देशों मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं, तथा स्वास्थ्यता का संदेश देते हैं।
  5. राष्ट्रीय योग दिवस पर देश के विभिन्न आयुर्वेद संस्थान चिकित्सा संस्थान तथा विभिन्न चिकित्सा से संबंधित एनजीओ तथा मानव विकास और कल्याण से संबंधित एनजीओ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े हर्ष उत्साह एक नए स्वास्थ्य के संदेश के साथ मनाते हैं।
  6. योग भारत में पुरातन संस्कृति से संबंधित हैं, जो प्राचीन काल से ही चला आ रहा है और आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता है।
  7. योग के द्वारा विभिन्न प्रकार की शारीरिक और मानसिक रोगों को दूर किया जाता है और मनुष्य को स्वास्थ्य शरीर तथा आध्यात्मिक सुख प्रदान किया जाता है।
  8. इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का मुख्य आयोजन कर्नाटक के मैसूर शहर में होगा।
  9. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 21 जून को मैसूर पैलेस ग्राउंड से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे, जिसमें लगभग 15,000 लोग इस कार्यक्रम में योग करेंगे।
  10. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व योग के द्वारा होने वाले शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभो को प्रत्येक मनुष्य तक पहुंचाना उसका प्रचार प्रसार करना तथा मनुष्य को योग करने के लिए प्रेरित करना है।

दोस्तों आपने यहाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम (Theme of International Yoga Day 2022) के साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य पढ़े, आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. परिवार नियोजन पर निबंध Essay on family planning
  2. पोषण पर निबंध Essay on nutrition



Comments

Popular posts from this blog

मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध Essay on mental health

चीता पर निबंध Cheetah Par Nibandh

मुंशी प्रेमचंद्र की कहानियाँ Munshi Prechand ki Kahaniyan