परशुराम किस जाति के थे Parshuram kis jati ke the
परशुराम किस जाति के थे Parshuram kis jati ke the हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख परशुराम किस जाति के थे (Parshuram kis jati ke the) में। दोस्तों यहाँ पर आप परशुराम किस जाति के थे के साथ ही परशुराम कौन थे? परशुराम के माता पिता का नाम पत्नी का नाम तथा जन्म कथा पड़ेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख परशुराम किस जाति के थे। इसे भी पढ़े:- बारह ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान Place and name of twelve jyotirling परशुराम कौन थे Who was parshuram इस पृथ्वी पर समय-समय पर कई दिव्य आत्माओं तथा स्वयं श्रीहरि विष्णु मानव जाति का कल्याण तथा अधर्म और पाप से मुक्ति दिलाने के लिए जन्म लिया है। भगवत गीता में भी कहा गया है, जब-जब धर्म की हानि होती है तब तब भगवान पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। ऐसे ही एक भगवान है ' परशुराम ' परशुराम भगवान को भगवान विष्णु का छठवाँ अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में धरती पर अवतार एक ब्राह्मण पुत्र के रूप में लिया था और उनका असली नाम राम था। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानप...