लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं कार्य what is lampbrush chromosome and function
लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं कार्य what is lampbrush chromosome and function
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के हमारे इस लेख लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं, कार्य (what is lampbrush chromosome and function) में।दोस्तों आज आप इस प्रमुख लेख लैंपब्रश गुणसूत्र के बारे में जानेंगे, कि लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं? लैंप ब्रश गुणसूत्र किसमें पायाजाता है और लैंप ब्रश गुणसूत्र का कार्य क्या है? तो आइए दोस्तों करते हैं, यह लेख शुरू लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं:-
इसे भी पढ़े:- कोशिका किसे कहते है अंग तथा कार्य What is cell
लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते है what is lampbrush chromosome
लैंपब्रश गुणसूत्र गुणसूत्र का ही एक प्रकार होता है और विशेष कोशिका (Cell) में पाया जाता है, जिसे विशाल या भीमकाय गुणसूत्र कहा जाता है। लैंपब्रश गुणसूत्र का सबसे पहले वर्णन फ्लेमिंग (flaming) नामक वैज्ञानिक ने 1988 में किया था।
यह लैंपब्रश गुणसूत्र विभिन्न प्रकार के कशेरुकी प्राणियों (vertebrate animal) जैसे कि मछली में उभयचरों पक्षियों की ऊसाइट कोशिकाओं में पाए जाते हैं,
तथा अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis) के फलस्वरूप उत्पन्न होने के साथ डिप्लोटीन (Diplotene) की दीर्धीकृत अवस्था के दौरान भी उत्पन्न होते हैं।
लैंपब्रश गुणसूत्र सूक्ष्मदर्शी (Microscopes) की सहायता से आसानी से देखे जा सकते हैं, किंतु कभी-कभी यह गुणसूत्र कितने बड़े होते हैं, जिन्हें बिना सूक्ष्मदर्शी के भी आसानी से देखा जाता है।
डिप्लोटीन अवस्था के पश्चात लैंपब्रश गुणसूत्र के लूप गायब होने आरंभ हो जाते हैं, यह क्रोमोसोम अपने केंद्रीय हेटरोक्रोमेटीक अक्ष एवं अनेक पाशर्व तथा
युग्मित लूप (Yugmit loop) के कारण लैंपब्रश की तरह दिखाई देने लगते हैं। लैंपब्रश गुणसूत्र का प्रत्येक लूप 10 से 15 माइक्रोन लंबा हो सकता है।
इसके मुख्य अक्ष (Main Axis) में पाया जाने वाला डीएनए (DNA) अक्रियाशील होता है। इसी कारण यह बहुत अधिक संघनित होता है।
इसका मुख्य अक्ष चार क्रोमेटिड्स और दो बाईवेलेंट क्रोमोसोम से निर्मित होता है, जिनमें एक क्रोमोनिमेटा (Chromonemata) के लूप्स निकलने लगते हैं,
जो पाशर्व में होते है, एक क्रोमोमियर से लगभग 1से 9 लूप निकलते है। यह क्रोमोमियर इंटरक्रॉमेटिक काय (Interchromatic body) के द्वारा जुड़े रहते हैं।
डीएनए (DNA) का दोहरा कुंडल लूप के मुख्य अक्ष का निर्माण करता है। लूप का अक्ष आधार द्रव्य से घिरा रहता है, जो प्रोटीन और आर एन ए (RNA) का बना होता है तथा रोममय जैसा दिखाई देता है।
क्रोमोसोम का अक्ष कुंडलित व वलयित होता है, जो लूप के आधार से क्रोमोमियर के समूहन के परिणामस्वरूप होता है। इन सिरों पर आधार द्रव्य के स्थूलन
के कारण एक छोटा सा सिरे पर कम और दूसरी सिरे पर अधिक निवेशन वाले स्थान पर आर.एन.ए. (RNA) की सांद्रता अधिक होती है।
यही कारण है कि लूप एक ओर से अधिक मोटा और बड़ा दिखाई देता है। यहाँ लूप का अक्ष 30 से 35 अंगस्ट्रोम मोटा तथा लचीली प्रकृति का होता है।
लैंपब्रश गुणसूत्र के लूप आर एन ए (RNA) प्रोटीन तथा लूप के संश्लेषण से संबंधित माने जाते हैं, इस कारण लूप अनुवांशिक बिंदु के समान होते हैं।
यह लूप अवस्था में संश्लेषणात्मक (Synthetic) रूप से अधिक क्रियाशील होते हैं। कोलन तथा लॉयड़ ने सन 1960 में इस लूप के बड़े आकार के बारे में विचार प्रकट करते हुए बताया था,
कि प्रत्येक लूप में जींस की अनेक अविकल प्रतियाँ उपस्थित होती हैं, अधिक संख्या में जीन की अविकल प्रतियों की उपस्थिति का सबसे मुख्य लाभ यह है, कि इनमें आरएनए संश्लेषण की गति होती है।
लैंपब्रश गुणसूत्र सक्रिय क्रोमेटीन के दुर्लभ उदाहरण होते हैं। मिलर तथा उनके सहयोगियों ने सन 1979 में यह स्पष्ट किया था, कि लूप आरएनए का संश्लेषण करते हैं, जबकि इनके पूर्ववर्ती पदार्थ फाइब्रिल में पाए जाते हैं।
लैंपब्रश गुणसूत्र के कार्य Function of lampbrush chromosome
लैंपब्रश गुणसूत्र का कार्य अंडों में योक पदार्थो का निर्माण करना होता है, ताकि अंडों का पोषण ठीक प्रकार से हो सके।
लैंपब्रश गुणसूत्र आरएनए (RNA) तथा प्रोटीन के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दोस्तों यहाँ आपने लैंपब्रश गुणसूत्र किसे कहते हैं कार्य (what is lampbrush chromosome and function) लैंपब्रश गुणसूत्र कहाँ पाया जाता है, लैंपब्रश गुणसूत्र का क्या कार्य है, आदि तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-
Comments
Post a Comment