वायु प्रदूषण पर 10 लाइन 10 line on air pollution in hindi

वायु प्रदूषण पर निबंध 10 लाइन 10 line on air pollution in hindi

हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, हमारे इस लेख वायु प्रदूषण पर 10 लाइनों (Ten Line essay on air pollution) में दोस्तों इस लेख में आप प्रदूषण के एक महत्वपूर्ण प्रकार वायु प्रदूषण के बारे में जानेंगे की वायु प्रदूषण क्या है?

और इसके कौन-कौन से दुष्परिणाम हमारे सामने प्रकट हो रहे हैं? और वह हमें किस प्रकार से हानि पहुँचा रहे हैं? यहाँ से आप वायु  प्रदूषण के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त कर पाएंगे

जो कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। तो दोस्तों आइए शुरू करते है, यह लेख वायु प्रदूषण पर 10 लाइन:- 

वायु प्रदूषण पर 10 लाइनें

वायु प्रदूषण पर निबंध 10 लाइनें 10 line on air pollution in Hindi

  1. वायु कई प्रकार की गैसों का मिश्रण है, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) ऑक्सीजन (O2) नाइट्रोजन (N2) के साथ आर्गन (Ar) तथा जलवाष्प पाए जाते हैं।
  2. जब वायु में विभिन्न प्रकार के अवांछित तत्व मिल जाते हैं और वायु अपने प्राकृतिक गुणों को खो देती है तो उस स्थिति को वायु प्रदूषण कहते हैं।
  3. आज के समय में बढ़ते हुए औद्योगीकरण के कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जो ना कि मनुष्य के लिए बरन जीव जंतुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है।
  4. लगातार जनसंख्या के बढ़ने से वृक्षों को काटा जा रहा है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ती जा रही है, जो कई घातक बीमारियों साहित ग्रीन हाउस प्रभाव और ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रही है।
  5. विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा निकला हुआ धुआँ, जिनमें सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) होती है, जो आसमान में जाकर जलवाष्प से क्रिया करके नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल का निर्माण कर अम्ल वर्षा का कारण बनती है।
  6. सड़कों पर दिन-रात दौड़ते हुए वाहन कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) तथा अन्य विषैली गैस छोड़ते रहते हैं, जो मनुष्य के साथ-साथ प्रकृति तथा जीव-जंतुओं पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
  7. वायु प्रदूषण से विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ नष्ट होती जा रही हैं, जबकि कई प्रकार की जीव जंतुओं की प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं।
  8. लगातार हो रहे वायु प्रदूषण से मनुष्य में कई प्रकार की भयंकर बीमारियाँ कैंसर फेफड़े के कैंसर स्वाँस संबंधी बीमारियाँ देखने को मिल रही है।
  9. शहरों में तो मनुष्य शुद्ध वायु में साँस भी नहीं ले पा रहा है, चारों तरफ मनुष्य प्रदूषित हवा में रह रहा है, जिससे मनुष्य की औसत आयु कम होती जा रही है।
  10. वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हमें प्राकृतिक ईंधनों  का दोहन बहुत ही कम करना चाहिए, वृक्षारोपण करना चाहिए, फैक्ट्रियों की चिमनियों को ऊंचा करके उनमें फिल्टर लगा देना चाहिए।

दोस्तों इस लेख में आपने वायु प्रदूषण पर निबंध 10 लाइनें (10 line Essay on air pollution) पड़ी आशा करता हूँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।

  • FAQ for air pollution





वायु प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है?





वायु प्रदूषण का मुख्य कारण प्राकृतिक ईंधन का अंधाधुंध दोहन, तथा तीव्र जनसंख्या वृद्धि है।









वायु प्रदूषण कैसे रोका जा सकता है?





वायु प्रदूषण को प्राकृतिक ईंधन के असीमित दोहन तथा जनसंख्या वृद्धि पर दर को कम करके रोका जा सकता है।







  • इसे भी पढ़े:-

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system

पीएच का पूरा नाम हिंदी में | Ph ka full form hindi mai