भारतीय सैनिक पर निबंध | Bhartiya sainik par nibandh
भारतीय सैनिक पर निबंध Essay on indian soldior
हैलो दोस्तों नमस्कार आपका इस लेख भारतीय सैनिक पर निबंध (Essay on indian soldior) में बहुत - बहुत स्वागत है।
भारतीय सैनिक पर निबंध कक्षा 6,7,8,9,10,11,12, तथा उच्च कक्षाओं में अक्सर पूँछा जाता है। यहाँ से आप निबंध लेखन का आईडिया ले सकते है।
भारतीय सैनिक ही वह व्यक्ति होता है जो अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी हमारे देश की और हमारी भारत माता की रक्षा करता है।
ऎसे भारतीय सैनिक को सत - सत नमन तो आइये पढ़ते है, भारतीय सैनिक पर निबंध:-
- इसे भी पढ़े:- भारतीय संविधान पर निबंध Essay on indian constitution
प्रस्तावना Preface
भारतीय सैनिक पर निबंध - सैनिक किसी भी देश का वह नागरिक (Citizen) होता है,जो अपने देश को ही अपना घर परिवार अपना सब कुछ समझता है
और इसकी रक्षा सीमा पर डटे रहकर हर परिस्थिति में करता है। क़्योकी सभी सेनाओं के सैनिकों को देशप्रेम देशभक्ति और त्याग का पाठ पढ़ाया जाता है।
सैनिक ही एक ऐसा वीर और निर्भीक योद्धा (fearless warrior) होता है, जो दिन-रात सीमा पूरे होश में डटा रहता हैं और दुश्मनों को हमारी देश की सीमा के अंदर आने तो क्या झाँकने भी नहीं देते,चाहे इसके लिए उन्हें अपने प्राण ही क्यों ना त्यागने पड़ें।
सैनिक ही वह कुशल योद्धा होतें है,जो भूख - प्यास, सर्दी- गर्मी आँधी तूफान तथा कई प्राकृतिक आपदाओं (Natural disaster) को झेलते हुये,अपने देश
और राष्ट्र के प्रति सच्ची प्रेम भावना के साथ एक देशभक्त की तरह अपने देश को दुश्मनों के बुरे इरादों से बचाता है।
सैनिक वह त्याग और प्रेम का प्रतीक है, जो अपने घर परिवार,अपने बच्चों,अपनी पत्नी को छोड़कर सीमा (Border) पर देश की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में खड़ा रहता है।
भारतीय सैनिक का जीवन Life an indian soldior
भारतीय सैनिक पर निबंध उनका जीवन - हर एक व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए अलग-अलग पेशा अपनाते हैं।
कोई डॉक्टर (Docter) बनता है तो कोई मास्टर (Teacher) उन्ही पेशों में से एक पेशा है देश के सैनिक (Soldior) का सैनिक ही वह व्यक्ति ही होता है,जो देश का नागरिक होता है,
और अपने जीवन में इस तरह अनुसासन (Dicipline) में होता है, कि अक्सर लोग उन्हें रोबोट कहने लगते है, लेकिन वे अपने परिवार जैसे देश की सुरक्षा के लिए
कैसे-कैसे दुखों और कष्टों को सहते हुए अपने देश और राष्ट्रीय संपत्ति की कठिन से कठिन परिस्थिति में रक्षा करते हैं, इसलिए भारतीय सैनिक का जीवन पूर्णतः जोखिमों से परिपूर्ण होता है।
भारतीय सैनिक अनुशासित होते हैं, क़्योकी वे प्रत्येक काम पूरी निष्ठा और शक्ति के साथ करते हैं। सैनिक ही वह सच्चा व्यक्ति होता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरे होश हवास के साथ हमारे जीवन और सम्पति की सु रक्षा करता हैं।
निकों कोई धूप- छांव, खाने- पीने आदि की भी चिंता भी नहीं सताती, और देश भक्ति की भावना के कारण वह सारे दुखों कष्टों को हँसते हुये सहते है,
किन्तु सैनिकों की जान का सदा ही खतरा बना रहता है, जबकि वे स्वयं ही खतरे को जानकर अनजान बने रहते है। क्योंकि उनके लिए देश,और देश की सुरक्षा से बढकर और कोई चीज ही नहीं होती।
इसलिए एक सैनिक का अनुशासित जीवन बहुत ही कष्टसाध्य होता है, जिसकी कल्पना आम नागरिक कभी भी नहीं कर सकते।
भारतीय सैनिक के कर्तव्य Duties of a soldior
भारतीय सैनिक पर निबंध उनके कर्तव्य - सैनिक जीवन में प्रत्येक सैनिक का सबसे प्रमुख कर्तव्य देश की नि:स्वार्थ भाव से सुरक्षा तथा शांति स्थापित करना होता है। और किसी भी देश का नागरिक अपने आप को तथा अपनी सम्पति को सुरक्षित तभी समझ सकता है,
जब तक कि उस देश के पास सुगठित आधुनिक हथियारों से सुसज्ज्तित और शक्तिशाली सेना ना हो। और सेना का प्रत्येक सैनिक अपने कर्तव्य को ही अपनी जान तथा सब कुछ समझते हों। इसीलिए
किसी भी देश की सेना के सैनिक का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा करना होता है। चाहे इसके लिए उसे कोई भी युक्ति साम दाम, दंड, भेद का प्रयोग क्यो ना करना पड़े।
इसी तरह भारतीय सैनिक का कर्तव्य होता है, कि वह नि:स्वार्थ भाव से देश के समस्त नागरिकों तथा देश की सम्पति की रक्षा करे, और नागरिकों के ह्रदय में सुरक्षा और शांति की भावना जीवित कर सकें, इसके लिए सैनिकों को कई प्रकार की परीक्षाओं और
ठिन से कठिन शारीरिक परीक्षा (Physical test) से गुजरना पड़ता है। और सैनिकों के ह्रदय में कर्तव्य त्याग की भावना कूट-कूट कर भर जाती है।
सैनिक का कर्तव्य यह भी है, कि वह देश की सीमाों की रक्षा तो करें ही साथ ही आपातकालीन (Emergency) परिस्थितियों में देश आंतरिक भागों में नागरिकों को भी सुरक्षा प्रदान करें, इसलिए सैनिक को हमेशा सतर्क रहना होता है
और घुसपैठियों की हर एक हरकत पर नजर रखते हुये देश सेवा और देशभक्ति (Patriotism) का का परिचय देकर उनके इरादों को नाकाम बनाना होता है वही एक सच्चा सैनिक कहलाता है।
भारतीय सैनिक के प्रकार Type of indian soldior
भारत में तीन प्रकार की सेनाएँ होती हैं, थल सेना (Army) जल सेना (Navy) और नभ सेना (Airforce) इसीलिए भारतीय सैनिक भी तीन प्रकार के होते हैं जो थल सेना में भर्ती होते हैं, उन्हें थल सैनिक, जो जल सेना में भर्ती होते हैं
उन्हें जल सैनिक और जो नभ सेना में भर्ती होते हैं, उन्हें नभ सैनिक के नाम से जाना जाता है। थल सेना के सैनिक पृथ्वी पर रहकर देश की सरहदों की और देश की सीमाओं की रक्षा विदेशी आक्रमण तथा दुश्मनों से करती है,
जबकि जल सैनिक समुद्री सीमाओं की रक्षा करने का कार्य करते हैं और जो नभ सेना के सैनिक होते हैं वह आकाश मार्ग के द्वारा देश की बाह्य और आतंरिक सीमाओं की रक्षा करते हैं।
भारतीय सैनिक का महत्व Importance of indian soldior
भारतीय सैनिक पर निबंध - भारत देश हो या कोई अन्य देश सभी देश अपने देशवासियों की सुरक्षा (Protection) के लिए कई सैनिकों की सेनाएँ रखते है और यह सैनिक ही कई प्रकार की वेशभूषा में देशवासियों की के जन-धन की रक्षा करते हैं।
अतः सैनिक वह महान व्यक्ति है,जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए किसी भी देश के लिए सेना का होना अत्यंत आवश्यक है,
इसके लिए बहुत से देशों में कई प्रकार की सेनाओं का संगठन है, जिनमें आर्मी (Army) एयरफोर्स (Airforce) तथा नेवी (Navy) सर्वप्रमुख है और सभी सेनाओं के संगठनों के सैनिकों में देश के प्रति प्रेम, त्याग की भावना कूट-कूट कर भरी होती है।
अतःभारतीय सैनिक तन-मन से देश की सीमा पर चौकसी के साथ-साथ देश की सीमाओं के अंदर देश की संपत्ति और देश के नागरिकों को सुरक्षा, शांति प्रदान करते है।
हमारे देश का प्रत्येक सैनिक अपने कर्तव्य को भली-भांति जानता हैं। इसलिए वह किसी भी खतरे से ना डरते हुये हमारे देश, इसके नागरिकों और देश की संपत्ति की रक्षा करते हैं,
भारतीय सैनिक हमारे देश के संस्थान और सरकारी स्थानों आदि की भी रक्षा करते हैं, इसीलिए बिना सैनिक के सुरक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते है हमारी सेना और हमारे सैनिक इतने बहादुर होते हैं, कि अकेले ही
कई सैनिकों का एक साथ मुकाबला कर सकते और उन्हें मौत के घाट उतार सकते हैं और किसी भी परिस्थिति में आतंकवादियों (Terrorist) और देश के दुश्मनों से निपटने की क्षमता रखते है तथा उनके मंसूबों पर पानी फेर सकते है।
निष्कर्ष Conclusion
सैनिक ही हमारी तथा देश की सुरक्षा का महान उत्तरदायित्व संभालता है इसलिए सैनिक बनने के लिए हमें कठोर तपस्या करनी पड़ती है। कियोंकि सैनिक का मूल मंत्र अनुशासन में रहकर अनुशासित जीवन जीना होता है।
जो भी नागरिक सैनिक बनने की पात्रता रखता है। वही व्यक्ति सैनिक बन पाता है क़्योकी उनका जीवन अति कठोर कष्टों से भरा होता है।
इसलिए कुछ ही लोग ऐसे होते हैं, जो सैनिक बनने का गौरव पाते हैं, क्योंकि सैनिक जीवन (Life of Soldior) सरल और आसान नहीं होता।
हालांकि उन्हें इस कार्य के पैसे मिलते हैं, लेकिन उनका पूरा जीवन देशहित, राष्ट्रप्रेम तथा देश की सुरक्षा (Defence of Country) में ही व्यतीत हो जाता है।
क्योंकि देश सैनिकों में ही मर मिटने तथा बलिदान और त्याग (Scrifice) की भावना कूट-कूट कर भरी होती है, तभी तो कहा जाता है।
दोस्तों आपने इस लेख में भारतीय सैनिक पर निबंध (Essay on indian soldior) पढ़ा, आशा करता हुँ, कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आप भी वीर है और सेना में भर्ती होना चाहते है। तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
आप कमेंट में सेना पर एक शेर, शायरी या गीत लिखकर जरूर भेजे जो आपके नाम और आपके गाँव के नाम के साथ पब्लिश किये जायेंगे।
- FAQ for Essay on indian soldior
Q.1. भारतीय सैनिक कितने प्रकार के होते है?
Ans. भारतीय सैनिक तीन प्रकार के होते हैं, थल सैनिक (Army) जल सैनिक (Navy) और नभ सैनिक (Airforce)
Q.2. सैनिक का कर्तव्य क्या है?
Ans. सैनिक का कर्तव्य विषम से विषम परिस्थिति में अपने देश की रक्षा करना और समय आने पर अपने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देना होता है।
Q.3. सैनिक जीवन को त्यागमय क्यों कहा जाता है?
Ans. सैनिक के जीवन को त्यागमय कहा जाता है, कियोकि सैनिक त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होते है, जो अपने देश तथा देश की शान के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देते है।
- इसे भी पढ़े:-
- सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on Soldior life
- रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर निबंध Essay on Ravindra nath taigore
- ग्लोबल वॉर्मिंग पर निबंध Essay on Global Warming
- मंगल पांडे पर निबंध Essay on Mangal Pandey
जय हिन्द
Thankyou

Comments
Post a Comment