सैनिक का जीवन पर निबंध | Essay on life of soldier in hindi



सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on life of soldier in hindi 

हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, इस लेख सैनिक का जीवन पर निबंध (Essay on life of soldier) में इस लेख में हम आपको सैनिक का जीवन पर निबंध सीधी व सरल भाषा में समझाने जा रहे हैं।

दोस्तों आप सभी जानते हैं, कि सैनिक ही देश का भविष्य होता है जो अपने देश की रक्षा अपने प्राण (Life) देकर भी करता है।

देश के सैनिक में ही वो जज्बा और जुनून होता है जो किसी अन्य व्यक्ति में नहीं होता है। इसलिए सैनिक का जीवन बहुत ही मुश्किलों और कठिनाइयों से भरा होता है। तो आइए पढ़ते है, दोस्तों सैनिक का जीवन पर निबंध essay on life on soldior :-

सैनिक का जीवन पर निबंध

प्रस्तावना Preface 

सैनिक के जीवन पर निबंध - सैनिक (Soldier) बनना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए सैनिक वही बन पाता है, जो एक महान आत्मा होता है।

सामान्यतः सैनिक वह व्यक्ति होता है, जो अपने लिए कुछ भी नहीं रखता बल्कि सब कुछ अपना देश के प्रति न्योछावर कर देता है।

उसका स्वयं पर भी कोई अधिकार नहीं रहता वह अपने आप को देश के सम्मान और देश की रक्षा में समर्पित कर देता है। सैनिक वह व्यक्ति होता है, जो देश का ही नागरिक होता है।

तथा देश की रक्षा के लिए साम, दाम, दंड, भेद सभी प्रकार की नीतियों को अपनाकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है और उनके मंसूबों को नाकाम कर देता है।

वास्तव में सैनिक एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो निस्वार्थ भाव से अपने देश के सभी नागरिकों की सेवा उनकी सुरक्षा तथा शांति बनाये रहता है।


सैनिक का जीवन पर निबंध

सैनिक के जीवन की कठिनाइयाँ Hardships in soldier's life

सैनिक का जीवन सबसे कठिन और कठिनाइयों भरा जीवन होता है, कियोकि सैनिक को हर वक्त अपनी जान और देश की रक्षा का खतरा का सामना करना पड़ता है।

सैनिक कई विषम परिस्थितियों में अपना जज्बा जूनून नहीं छोड़ता। सैनिक के जीवन में विभिन्न विषम परिस्थितियों का सामना होता है, सैनिक दिन और रात में 24 घंटे सजग रहकर अपने देश की रक्षा करता है, बर्फ हिमखंडो पर तैनात रहते है,

आँधी, वर्षा, चक्रवात,सर्दी गर्मी आदि कई कठिनाइयों को झेलते है, जंगलों में जंगली जानवरो जहरीले कीड़ों आदि के डर का सामना करना पड़ता है, फिर भी सैनिक अपने कर्तव्यपथ से कभी विमुख नहीं होता और देश की रक्षा करने में हमेशा तत्पर रहता है।

एक सैनिक की विशेषताएँ Characteristic of a soldier

कर्तव्यपरायण और देश के प्रति प्रेम करने वाले सैनिक की कई ऐसी विशेषताएँ होती हैं, जो आम लोगों में नहीं होती और किसी के दिल को छू जाती हैं, जिनमें से कुछ की विशेषताएँ (Characteristic) निम्नलिखित हैं:-

  • अनुशासन Dicipline

सैनिक ही देश वह नागरिक होता है, जिसमें अनुशासन (Dicipline) की परम सीमा देखने को मिलती है। अर्थात हर एक सैनिक अनुशासित होता है।

सैनिकों की पूरी दिनचर्या अनुशासन से ही है। जब भी कोई नागरिक सेना में भर्ती होता है, तो सबसे पहले उन्हें अनुशासन का ही पाठ पढ़ाया जाता है।

यदि सैनिक अनुशासन में रहता है तभी वह अपने देश की रक्षा कर पाता है। सैनिक अनुशासन में रहते हुए अपने सभी कर्मों को सही समय पर तथा यथावत करने में सक्षम होते हैं।

सैनिक के जीवन में गलतियों की कोई जगह नहीं होती वे जो भी काम करते हैं, वह एकदम परफेक्ट (Perfect) होता है। सुबह जल्दी उठना होता है,

उसके बाद व्यायाम एक्सरसाइज (excercise) करने के पश्चात अपनी  समस्त दिनचर्या अनुशासन के अनुसार ही करते हैं। इसीलिए तो सैनिक को एक रोबोट (Robot) की संज्ञा भी दी जाती है।

  • दृढ़ निश्चय Determination

हमारे सैनिकों में दृढ़ निश्चय (Determination) का भाव कूट-कूट कर भरा होता है। हमारे सैनिक जो भी निर्णय कर ले वह उससे पीछे नहीं हटते चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों ना करना पड़े।

सैनिक के जीवन का सबसे बड़ा मूल्य होता है, कि देश की सेवा और उसकी रक्षा करना इसलिए इसको अपना कर्तव्य तथा अपनी आन और जान समझ कर सैनिक इसके प्रति सजग और सचेत रहते हैं।

सैनिक हर वक्त सजग होकर भारतीय सीमाओं की रक्षा करते रहते हैं। अगर भारतीय सैनिक एक बार ये निश्चय कर ले कि उनके जीते जी कोई भी घुसपैठिया देश की सीमा में नहीं घुस सकता

तो घुसपैठिए के पसीने छूट जाते हैं और घुसपैठियों को मृत्यु प्राप्त हो जाती है। हमारे भारतीय सैनिक में दृढ़ निश्चय का भाव इतना प्रबल (Strong) है, कि वह अपने दृढ़ निश्चय के बल पर ही दस - दस दुश्मनों से अकेले मुकाबला कर सकते हैं। 

  • शक्ति Power 

अगर बात आती है, सैनिक की शक्ति के बारे में तो सैनिक के जीवन में शक्ति की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सैनिक का पूरा शरीर एकदम कठोर वज्र के समान होता है, जो उन्हें ट्रेनिंग (Trainning) में ही प्राप्त हो जाता है

और उनमें लगातार महीनों पैदल चलने की शक्ति होती है। उन्हें ट्रेनिंग में इस कदर बना दिया जाता है, कि वे विषम से विषम परिस्थितियों में भी डटे रह सकते हैं

सैनिक की शक्ति का उपयोग उस समय होता है, जब उन्हें विषम परिस्थितियों में आवश्यकता की चीजें भी उपलब्ध नहीं होती।

हमारे भारतीय सैनिक की शक्ति इतनी है, कि वह बिना खाना खाये बिना पानी पिए कई घंटों कई दिनों तक देश की सेवा में तत्पर रह सकते हैं

और जब मुकाबला दुश्मन से होता है, तो दुश्मन भी हमारे भारतीय सैनिकों की शक्ति के बारे में चर्चा करते नहीं थकते।


सैनिक के कर्तव्य Duties of soldier 

सैनिक के जीवन पर निबंध - सैनिक एक वह व्यक्ति होता है, जो देश और देश के नगरिकों की सुरक्षा करता है, इसलिए उनके जीवन में उनके कई महत्वपूर्ण कर्तव्य होते हैं, जो निम्नलिखित है :-

  • निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करना Serve the country selflessly

सैनिक के जीवन का सबसे परम कर्तव्य है, कि वह निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करता है। विपरीत से विपरीत तथा विषम से विषम परिस्थितियों में भी सैनिक  अपना कर्तव्य (Duty) नहीं भूलता

और अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहकर देश की सेवा करता है चाहे इसके लिए उसे किसी प्रकार की परिस्थितियों का सामना क्यों ना करना पड़ जाए।

एक सैनिक के जीवन में कई प्रकार की समस्याएँ (Problems) आती हैं लेकिन वे अपने कर्तव्य पथ से कभी डगमगाते नहीं है।

सैनिक को युद्ध काल में तो ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है कि कोई भी साधारण व्यक्ति तुरंत ही अपने कर्तव्य पथ को छोड़ गलत राह पकड़ लेता है।

लेकिन भारतीय सैनिक के लिए ऐसा नहीं है वह तो अपने कर्तव्य के लिए अपने प्राण भी निछावर करने के लिए तैयार होते हैं। इसलिए एक सैनिक के जीवन में निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करना है।

  • देश की सम्मान की रक्षा करना Protect the honor of the country

सैनिक के जीवन का दूसरा कर्तव्य होता है, देश के सम्मान की रक्षा करना अगर हमारे देश के सम्मान को कहीं भी ठेस पहुंचती है, तो हमारे भारतीय सैनिक का सबसे परम कर्तव्य है, कि देश के सम्मान को बचाना है।

इसके लिए चाहे उन्हें किसी भी परिस्थिति में कुछ भी क्यों करना पड़ जाए देश का सम्मान बचाना सैनिकों के जीवन में एक महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है।

क़्योकी देश का सम्मान ही सैनिकों का सम्मान है। इसलिए सैनिक अपने देश के सम्मान (country's honor) को ही सब कुछ समझते हैं और देश के सम्मान का अपमान कभी भी नहीं होने देते

जब भी कभी दुश्मनों से वार्ता होती है तो भारतीय सैनिक दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देते हैं और यकीन दिला देते है, कि भारत का सम्मान उनके लिए सब कुछ है और एक सैनिक अपने देश के मस्तक को कभी भी नीचा नहीं होने देता।

  • देश की सीमाओं और देश के अंदर शांति स्थापित करना Establish peace within the borders and within the country

सभी सैनिकों का एक प्रमुख कर्तव्य होता है, कि देश की सीमाओं और देश के अंदर शांति स्थापित करना। जब देश में कभी आपातकालीन (Emergency) स्थिति उत्पन्न हो जाती है, तो देश के सैनिक का कर्तब्य है

कि वह देश के नागरिकों में शांति की भावना उत्पन्न करें इसके लिए एक सैनिक सभी प्रकार से देश के नागरिकों में शांति की भावना उत्पन्न करता है

तथा देश की सीमाओं पर भी शांति बनाए रखने का प्रयास करता है, क्योंकि हमारे भारतीय सैनिक ही ऐसे हैं जो जियो और जियो देने के सिद्धांत पर कार्य करते हैं।


निष्कर्ष Conclusion 

सैनिक का जीवन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सैनिक ही वह इंसान होता है जो देश की सेवा और रक्षा करता है।

कोई भी व्यक्ति सेना में भर्ती हो सकता है, लेकिन उसके पास सेना में भर्ती होने का जज्बा जुनून और योग्यता जरुर करना होना चाहिए।

सैनिक का जीवन हमेशा मृत्यु के पलों में बना रहता है लेकिन सैनिक को कभी भी अपने स्वार्थ और अपनी मृत्यु का भय नहीं रहता।

बल्कि हमेशा देश की रक्षा और सुरक्षा के बारे में ही सोचता और  सजग रहता है, हमारे देश का सैनिक महान है और हमारे देश के हर एक सैनिक का जीवन मूल्यवान है।

दोस्तों अगर आपको यह लेख सैनिक का जीवन पर निबंध (Essay on life of soldior) पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

  • FAQ For Essay on soldior's life





अगर तुम सिपाही होते तो क्या करते?





अगर में सिपाही होता तो कर्तव्यपथ पर हमेशा किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ता और देश के आन वान और शान की रक्षा करता।










सैनिक का कर्तव्य क्या है?





सैनिक का कर्तव्य विषम से विषम परिस्थिति में अपने देश की रक्षा करना और समय आने पर अपने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देना होता है।










सैनिक जीवन को त्यागमय क्यों कहा जाता है?





सैनिक के जीवन को त्यागमय कहा जाता है, कियोकि सैनिक त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होते है, जो अपने देश तथा देश की शान के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देते है. 







  • इसे भी पढ़े:-

  1. रविंद्र नाथ टैगोर पर निबंध Essay on Ravindra Nath Taigore
  2. भारतीय सैनिक पर निबंध Essay on indian soldior
  3. भारतीय किसान पर निबंध Essay on indian farmer
  4. भारतीय संविधान दिवस पर निबंध Essay on indian constitution day








Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system