भूकंप से बचने के उपाय पर निबंध Essay on Measures to Avoid Earthquake

भूकंप से बचने के उपाय Measures to Avoid Earthquake

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के इस लेख भूकंप से बचने के उपाय (Measures to avoids earthquake) में। दोस्तों इस लेख में आप एक प्राकृतिक आपदा

जिसे धरती का हिलना भूकंप कहा जाता है, से बचने के उपाय के बारे में जानेंगे। क्योंकि दोस्तों यह एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसके आने का कोई समय निश्चित नहीं रहता और ना ही

भूकंप पर हम किसी प्रकार का नियंत्रण (Controll) कर सकते हैं। बस हम भूकंप से बचाव कर सकते हैं। तो दोस्तों आइए इस लेख में जानते हैं, भूकंप से बचने के उपाय पर निबंध:-

भूकंप से बचने के उपाय

भूकंप क्या है what is Earthquake

दोस्तों भूकंप एक प्राकृतिक घटना (Natural Disaster) है, जिसे लोग देवीय प्रकोप भी मानते हैं। भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक घटना है, जिसका कोई निश्चित समय नहीं रहता की कब आने वाली है।

किंतु जब भी भूकंप आता है आर्थिक विनाश का कारण बनता है। भूकंप एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धरती कंपन करने लगती है, बड़ी से बड़ी इमारतें धराशाई हो जाती है, कई जगहों पर धरती फट जाती है,

और इमारतों की इमारतें धरती में समा जाती है। कहीं पर भूकंप इतनी अधिक गति के साथ आता है, कि हमें सोचने का मौका भी नहीं मिलता कि यह क्या हो रहा है

और देखते ही देखते सुंदर शहर श्मशान में बदल जाता है। भूकंप एक महा विनाशकारी घटनाओं में से एक है, जिसका नियंत्रण नहीं खोजा गया है।

बस भूकंप आते ही कुछ सावधानियाँ हैं (Precautions) जिन्हें बर्तने पर हम काफी हद तक भूकंप से होने वाले नुकसान से बच सकते है।

भूकंप से बचने के उपाय निबंध Essay on Measures to Avoid Earthquake

भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जो अचानक आती है, इसलिए भूकंप में सबसे अधिक जन और धन की हानि होती है।

किंतु भूकंप से बचने के उपाय करके हम भूकंप से होने वाली विभिन्न प्रकार के हानिकारक दुष्प्रभाव तथा हानियों से बच सकते हैं। भूकंप से बचने के उपाय निम्न प्रकार से है:-

  1. अगर आपको एहसास होता है, कि धरती कंपन करने लगी है तो यह भूकंप के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत घर से बाहर खाली जगह या मैदान में आ सकते हैं।
  2. अगर भूकंप आ गया है और आप किसी बड़ी इमारत के अंदर है तो आप किसी मजबूत लकड़ी की टेबल के नीचे इस तरह से बैठ जाएँ कि आपके जो कोमल अंग है उनको कोई नुकसान ना हो।
  3. भूकंप की स्थिति में कभी भी अपने घर में किसी मजबूत वस्तु या अलमारी के आसपास खड़े ना हो या उसके नीचे ना बैठे वरना वह आपके ऊपर गिर सकती है, और आपके शरीर को क्षति पहुँच सकती है।
  4. अगर भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं और आप अलमारी या अन्य मजबूत वस्तु के नीचे फँस गए हैं, तो आप वहां से धीरे-धीरे निकलने की कोशिश करें किंतु घर से बाहर ना जाए।
  5. भूकंप आने पर अगर धीरे-धीरे झटके लगने शुरू होते हैं तो सबसे पहले आप बिजली के सारे उपकरण बंद कर दें।
  6. यदि आप किसी अपार्टमेंट में बड़ी बिल्डिंग में रहते हैं तो आप हमेशा खिड़की से दूर रहे हैं वरना आप खिड़की  से बाहर भी गिर सकते हैं।
  7. भूकंप आने पर बहुत से लोग घर से बाहर की तरफ भागने लगते हैं, लेकिन हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप ऐसी सुरक्षित और खाली स्थान पर जाएँ जहाँ पर कोई भी पेड़ या बिजली के खंबे या बिजली के तार की लाइन ना हो।
  8. भूकंप के झटके आने पर लोग घरों की तरफ भागते हैं किंतु ऐसा कभी नहीं करना चाहिए जितनी जल्दी हो सके आप घर, मकान, बिल्डिंग आदि की पहुँच से दूर हो जाएँ और तथा खाली स्थान पर पहुँचे।
  9. अगर आप किसी वाहन में है तो इसे धीरे-धीरे करके रोके तथा वाहन खाली स्थान मैदान में गाड़ी में बैठे रहे जब तक झटके बंद नहीं हो जाते।
  10. जब भी भूकंप आते हैं, तो बहुत से लोग घबरा जाते हैं जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ जाता है बहुत से लोग घबराहट में कई नुकसान कर लेते है और कुछ तो मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए ऐसी अवस्था में लोगों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि सावधानीपूर्वक भूकंप से बचने के उपाय करना चाहिए।

दोस्तों इस लेख में आपने भूकंप से बचने के उपाय (Measures to avoids earthquake) पड़ा। आशा करता हुँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-

  1. प्राकृतिक आपदा पर निबंध Essay on Natural disaster
  2. बाढ़ पर निबंध Essay on flood
  3. सुनामी पर निबंध Essay on tsunami
  4. ज्वालामुखी पर निबंध Essay on volcano in hindi

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system