इफको टोकियो कार इंश्योरेंस iffco tokio car insurance

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस iffco tokio car insurance

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज हमारे इस लेख इफको टोकियो कार इंश्योरेंस (iffco tokio car insurance) में।

दोस्तों यहाँ पर आप इफको टोकियो इंश्योरेंस कंपनी के बारे में जानेंगे, साथ ही आप जानेंगे कि, इफको टोकियो कंपनी से कार इंश्योरेंस कैसे लें। तो आइये शुरुआत करते है, और पढ़ते है, यह लेख इफको टोकियो कार इंश्योरेंस:-

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस

इफको टोकियो क्या है What is iffco tokio

इफको एक सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कंपनी है, जिसकी स्थापना भारत में 3 नवंबर 1967 में नई दिल्ली में हुई थी। इफको का पूरा नाम इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोआपरेटिव है और यह भारत की ही नहीं वरन दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कंपनी है,

जिसने टोकियो मरीन के साथ समझौता कर इंश्योरेंस कंपनी की स्थापना की और इसका नाम इफको टोकियो रखा गया। इफको टोकियो ग्रुप की स्थापना वर्ष 2000 में इफको और टोकियो मरीन के संयुक्त समझौते से हुई है, जो जनरल इंश्योरेंस का निगमन करती है।

इफको टोकियो में इफको की 51% भागीदारी, जबकि टोकियो मरीन की 49% भागीदारी है। इफको टोकियो कंपनी कार, बाइक, हेल्थ, ट्रेवल, प्रॉपर्टी जैसे इंश्योरेंस उपलब्ध कराती है, जबकि 

वर्ष 2000 तक इसने लगभग 96% इंश्योरेंस क्लेम सेटल किए हैं, जिनकी कुल संख्या लगभग 110000 से भी अधिक है। इस कंपनी के इंश्योरेंस का लाभ उठाने के लिए लगभग इसके 4300 से आधिक गैराज हैं, जबकि 6900 से अधिक हॉस्पिटल है जहाँ पर इनके इंश्योरेंस वर्कर लगातार कार्य करते रहते हैं।

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस iffco tokio car insurance

इफको टोकियो भारत में एक सबसे बड़ी कार इंश्योरेंस प्रदान करने वाली कंपनी है जो अपने कस्टमर्स को एक तुरंत प्रदान होने वाला अच्छा लाभ आसान क्लेम  ऑनलाइन नवीनीकरण के साथ कार इंश्योरेंस प्रदान करती है। इफको टोकियो कंपनी कार इंश्योरेंस बहुत ही सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है और आपको एक अच्छा क्लेम प्रदान भी करती है।

इस कंपनी से कार इंश्योरेंस आप कहीं पर भी और कभी भी खरीद सकते हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आप कार इंश्योरेंस की प्रीमियम का भुगतान भी आसानी से कर सकते हैं। इफको टोकियो कार इंश्योरेंस कंपनी से कार इंश्योरेंस खरीदने पर आपको व्यक्तिगत क्षति, कार की शारीरिक क्षति साथ ही वाहन उपयोग में होने वाली परेशानियाँ अर्थात थर्ड पार्टी के विरुद्ध भी आपको कवरेज प्राप्त होता है।

इस इंश्योरेंस को प्राप्त करने के बाद आप चोरी नुकसान आदि के कवरेज से भी बचे रहेंगे। इफको टोकियो कार इंश्योरेंस कंपनी से इंश्योरेंस खरीदते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या भी नहीं होने वाली है,

आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कुछ औपचारिकताओं को पूरा करके आसानी से कार इंश्योरेंस खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्वयं क्लेम भी कर सकते हैं, अर्थात आपको क्लेम के लिए किसी भी प्रकार की थर्ड पार्टी के लोगों की जरूरत नहीं होगी।

  • अभी कार बीमा के लिए क्लिक करें - Ragistration 

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस पॉलिसी कवरेज iffco tokio car insurance policy coverage 

यदि आपके वाहन को निम्न प्रकार के कारणों के फलस्वरूप क्षति होती हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी ऐसे कवर करती है:- 

  1. आपका वाहन प्राकृतिक घटनाओं जैसे आग, विस्फोट और आत्म-प्रज्वलन. बाढ़, पानी भरने, आंधी, तूफान, चक्रवात, बर्फीला तूफान, पाला, बिजली, भूकंप, भूस्खलन, चट्टानों का गिरना (दैविक आपदाओं के खतरे) आदि से क्षतिग्रस्त होने पर 
  2. आपके वाहन को सेंधमारी, चोरी, दंगा, हड़ताल, दुर्भावनापूर्ण या आतंकवादी गतिविधियों, आकस्मिक बाहरी क्षति, सड़क, रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग, लिफ्ट, एलेवेटर या वायु द्वारा पारगमन में क्षति होने पर.
  3. एक सार्वजनिक स्थान पर बीमित वाहन के उपयोग से उत्पन्न किसी भी तीसरे पक्ष को चोट / मृत्यु (असीमित) या संपत्ति के नुकसान (750,000 रुपये तक) के लिए कानूनी दायित्व. मुआवजे की राशि (ब्याज सहित), दावेदार की लागत (अगर देय) और बचाव खर्च (बीमाकर्ता की सहमति से किया गया) के संबंध में की गयी कवरेज.
  4. बीमित वाहन के व्यक्तिगत वाहन चालक के लिए 200,000 रु का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, कार में घुसते समय या घुमाए जाने के दौरान, या सफ़र करने के दौरान. मुआवजा मृत्यु और विभिन्न प्रकार की स्थायी विकलांगता के लिए देय है।
  5. बीमा वाहन की दुर्घटना के बाद कार की सुरक्षा, हटाने / खींचने और कार की पुन: डिलीवरी के लिए 1,500 रु तक के खर्चों की प्रतिपूर्ति।

अतिरिक्त प्रीमियम के भुगतान पर पॉलिसी के अंतर्गत उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण विस्तार कवर निम्न हैं:

  1. बिजली / गैर-बिजली के सामानों और सीएनजी / एलपीजी ईंधन किट का नुकसान / क्षति.
  2. अज्ञात यात्रियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर.
  3. चालक / कंडक्टर के लिए व्यापक कानूनी देयता कवर.
  4. बीमाकृत वाहन द्वारा रैलियों में भागीदारी।

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस पॉलिसी अनकवरेज iffco tokio car insurance policy not coverage 

  1. कोई भी परिणामी नुकसान या संविदात्मक देयता. यांत्रिक या विद्युतीय खराबी, मूल्यह्रास, टूट-फूट.
  2. नशीले पेय / नशीली दवाओं के प्रभाव के अंतर्गत वाहन चलाये जाने पर और एक वैध लाइसेंस के बिना वाहन चलाया जा रहा हो 
  3. उपयोग की जाने वाली सीमाओं के उल्लंघन करने पर वाहन चलाया जा रहा हो या उपयोग में हो (उदाहरण के लिए किराया या इनाम, संगठित रेसिंग या गति परीक्षण आदि)।
  4. आपका वाहन जब युद्ध और परमाणु खतरे के समय क्षतिग्रस्त होने पर 
  5. टायर / ट्यूबों को नुकसान, जब तक कि उसी घटना में बीमाकृत वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ हो, जिसमें 50% प्रतिस्थापन लागत का भुगतान किया जाएगा.
  6. सहायक उपकरणों की चोरी, जब तक कि वाहन उसी समय चोरी न हुआ हो।

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस पॉलिसी के लाभ Benifits iffco tokio car insurance policy

यदि आप इफको टोकियो कंपनी से कार इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको इस पॉलिसी पर निम्न प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे:- 

  1. डिजिटली हस्ताक्षरित पॉलिसी दस्तावेज़ और अन्य आवश्यक दस्तावेज आपको तुरंत ही इफको टोकियो पॉलिसी सेंटर से या फिर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाते हैं। 
  2. नए और नवीनीकरण बीमा मामलों में, जिनमें ब्रेक, गैर-जारी रखने के संबंध में नि: शुल्क निरीक्षण शामिल है, कवर के लिए आपके घर पर व्यवस्था की जा सकती है।
  3. इफको टोकियो के 3000 से अधिक नेटवर्क गैरेज है इन कार्यशालाओं सभी प्रकार के क्लेम आसानी से सेटल हो जाते हैं।
  4. तत्काल आधार पर क्लेम आसानी से सेटल के लिए उपयोग किए गए घर के प्रशिक्षित सर्वेक्षकों का बड़ा समूह हर वक्त तैयार रहता है। 
  5. क्लेम को सेटल करने में सबसे कम समय के लिए, इन-हाउस और बाहरी सर्वेक्षक, दोनों के द्वारा ऑनलाइन ई-सर्वेक्षण दावा मॉड्यूल का उपयोग आपको प्रदान होता है। 
  6. क्लेम से संबंधित किसी भी सहायता और शिकायत के लिए के लिए 24x7 कॉल सेंटर सेवा लाभार्थी के लिए उपलब्ध है।
  7. इस पालिसी के साथ, नाममात्र अतिरिक्त प्रीमियम पर इफ्को टोक्यो 'ऑन रोड प्रोटेक्टर कवरेज' के माध्यम से उपलब्ध अद्वितीय आपातकालीन सहायता सेवाएँ उपलब्ध कराती है। 
  8. इस पॉलिसी के साथ-साथ, छोटे से अतिरिक्त प्रीमियम पर इफको टोक्यो 'वैल्यू ऑटो कवरेज' के माध्यम से उपलब्ध अतिरिक्त लाभों के अद्वितीय गुलदस्ता (लाभ के आधार पर) आपको प्रदान कराती है।

इफको टोकियो कार इंश्योरेंस नंबर iffco tokio car insurance number

आप इफको टोकियो कंपनी से कार इंश्योरेंस लेना चाहते हैं या फिर आपके मन में अभी भी किसी भी प्रकार का सवाल या फिर कोई समस्या है, तो आप इफको टोकियो कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यहाँ पर इफको टोकियो कार इंश्योरेंस नंबर दिया गया है, जहाँ से आप किसी भी प्रकार की समस्या और समाधान पाने के लिए कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

इंश्योरेंस नंबर:- 0751 406 2000

दोस्तों यहाँ पर आपने इफको टोकियो कार इंश्योरेंस (iffco tokio car insurance) के बारे में पढ़ा, आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. कोटक महिंद्रा बैंक से एजुकेशन लोन Education loan from Kotak Mahindra Bank
  2. एसबीआई बैंक से होम लोन Home loan from SBI Bank
  3. फोन पे से लोन कैसे लें How to take loan from phonepay
  4. बंधन बैंक से लोन कैसे लें How to take loan from Bandhan Bank

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system