जीव विज्ञान की शाखाएँ Branches of Biology in hindi

जीव विज्ञान की शाखाएँ Branches of Biology

हैलो दोस्तों आपका इस लेख जीव विज्ञान की शाखाओं (Branches of Biology) में बहुत-बहुत स्वागत है। इस लेख में जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाओं (branches) सहित

उनके जनकों को भी कवर किया गया है, जो अक्सर एसएससी, पीएससी, रेलवे तथा कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूँछे जाते है, तो आइए दोस्तों करते हैं आपका यह लेख शुरू जीव विज्ञान की शाखाएँ:- 

जीव विज्ञान की शाखाएँ


जीव विज्ञान किसे कहते हैं  what is Biology  

जीव विज्ञान (Biology) प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत जीवो में होने वाली समस्त प्रकार की जैविक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

जैसे- जीवो की संरचना उनके कार्य, उद्भव, प्रजनन, वर्गीकरण आदि। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं, कि जीव विज्ञान वह विज्ञान है,

जिसमें उन जीवो का अध्ययन किया जाता है, जिन जीवो की उत्पत्ति अकृत्रिम रूप से अर्थात मातृ जीव (Parent Animal) से होती है।

जीव विज्ञान को अंग्रेजी में बायोलॉजी (Biology) कहा जाता है, जो एक ग्रीक भाषा का शब्द है तथा इसका सबसे पहले प्रयोग 1801 ई. में लैमार्क तथा ट्रेनिवेरस  नामक वैज्ञानिकों ने किया था।

बायोलॉजी (Biology) दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है बायो Bios अर्थात "जीवन या लाइफ" और लोगोस logos अर्थात "अध्ययन" इस प्रकार किसी जीव के

जीवन लाइफ का अध्ययन ही जीव विज्ञान (Biology) कहलाता है जीव विज्ञान के अंतर्गत अध्ययन किये जाने वाले जीवों  में निम्न प्रमुख मौलिक क्रियाएं होती हैं।

  1. प्रजनन (Reproduction) - जीव विज्ञान के जीवो का मुख्य लक्षण प्रजनन है, अर्थात प्रत्येक संतति की उत्पत्ति मातृ जीव से होती है।
  2. श्वशन (Respiration) - जीव विज्ञान के अंतर्गत अध्ययन किए जाने वाले जीवो में श्वशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके द्वारा प्राणी जीवित रहता है तथा पाचन संबंधी कार्य होता है।
  3. पोषण (Nutrition) - प्रत्येक जीवधारी अपने शरीर के पोषण तथा विकास के लिए अन्य जीवों तथा वातावरण से पोषक पदार्थों को प्राप्त करता है और अपना पोषण करता है।
  4. संवेदनशीलता (Sensitivity) - जीव विज्ञान के अंतर्गत अध्ययन किए जाने वाले जीवो में वातावरण के प्रति संवेदनशीलता  देखने को मिलती है। 

जीव विज्ञान की शाखाएँ Branches of Biology

जीव विज्ञान प्राकृतिक  विज्ञान की एक विशाल शाखा है जिसको अध्ययन की सुबिधा से कई शाखाओं में विभाजित कर दिया गया है, जो निम्न प्रकार हैं:-

  1. जीव विज्ञान (Biology) - जीव विज्ञान विज्ञान की तीन बड़ी शाखाओं में से एक है, जिसके जनक अरस्तु (Aristotle) है। इसमें जीवों से संबंधित समस्त क्रियाओं उनकी संरचना आकार उत्पत्ति आदि का अध्ययन किया जाता है।
  2. वनस्पति विज्ञान (Botany) - वनस्पति विज्ञान के जनक थियोफ्रेस्टस है। वनस्पति विज्ञान में विभिन्न प्रकार के पादपों की संरचना, आवास उनकी जैविक क्रियाओं आदि के बारे में अध्ययन किया जाता है।
  3. जिवशिमकी  (Palaeontology) - यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें धरती के अंदर पहाड़ों के नीचे दबे वर्षो पुराने जीव जंतुओं के अवशेषों का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक लियोनार्डो डी विन्सी हैं।
  4. सुजननिकी (Eugenics) - यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत वातावरण सुधार करके मानव जीवन के स्तर में सुधार लाना होता है, इस शाखा के जनक एफ. गाल्टन है। 
  5. आधुनिक वनस्पति विज्ञान (Modern Botany) -  आधुनिक वनस्पति विज्ञान के अंतर्गत वनस्पतियों के नामकरण तथा उनका वर्गीकरण का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक लिनियस है। 
  6. प्रतिरक्षा विज्ञान (Immunology) - प्रतिरक्षा विज्ञान जीव विज्ञान की एक शाखा है, जिसके अंतर्गत रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने उनसे संबंधित अनुसंधान आदि का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक एडवर्ड जैनर है।
  7. आनुवंशिकी (Genetics) - विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पीढ़ी दर पीढ़ी पहुँचने वाले गुणों तथा उनसे संबंधित रोगों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन अनुवांशिकी के अंतर्गत किया जाता है। इस शाखा के जनक ग्रेगर जॉहन मेंडेल है।
  8. आधुनिक आनुवंशिकी (Modern Genetics)- जीवो की वंशागति तथा अन्य पाई जाने वाली विभिन्न नेताओं का अध्ययन आधुनिक आनुवंशिकी में किया जाता है इस के जनक टी.एच मॉर्गन है
  9. कोशिका विज्ञान (Cytology) - कोशिका विज्ञान जीव विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत शरीर की सबसे छोटी क्रियात्मक और संरचनात्मक इकाई कोशिका (Cell) संगठन, प्रकार तथा कोशिकांगो का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक रोबर्ट हुक है। 
  10. पादप शारीरिकी (Plant Anatomy) - विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पादप शरीर की संरचना उनकी  क्रियाविधि आदि का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक एन. ग्रिऊ है।
  11. जन्तु विज्ञान (Zoology) - जंतु विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत समस्त जीव-जंतुओं का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा का विकास अरस्तु नामक वैज्ञानिक ने किया था।
  12. वर्गिकी (Taxonomy) - वर्गिकी जीव धारियों के वर्गीकरण से संबंधित अध्ययन का विज्ञान कहलाता है। कैरोलस लीनियस नामक वैज्ञानिक इस के जनक हैं।
  13. चिकित्सा शास्त्र (Medicine) - चिकित्सा शास्त्र विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत मनुष्य में होने वाले रोगों की पहचान तथा उपचार किया जाता है। इस के जनक हिप्पोक्रेटस है।
  14. औतिकी (Histology) - जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत ऊतकों के प्रकार उनकी संरचना और  होने वाले रोगों का उपचार किया जाता है, औतिकी  विज्ञान कहलाती है। इसके जनक मार्सेलो मैलपीजी है।
  15. उत्परिवर्तन सिद्धांत के जनक (Mutation Theory)- उत्परिवर्तन सिद्धांत भी एक जीव विज्ञान की उपशाखा के रूप में विकसित हो गयी है,जिसमें जीव धारियों में होने वाले वातावरणीय तथा विभिन्न प्रकार के परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इस के जनक ह्यूगो डी. व्रीज है।
  16. तुलनात्मक शारीरिकी (Comparative Anatomy)- जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें किसी एक जीवधारी या वनस्पति की तुलना किसी दूसरे वनस्पति जीवधारी से की जाती है, उसे शारीरिक तुलनात्मक विज्ञान कहा जाता है, जिसके जनक जी. क्यूवियर है।
  17. कवक विज्ञान (Mycology) - कवक विज्ञान में विभिन्न प्रकार के कवकों तथा उन से फैलने वाले रोगों का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक माइकेली (Micelle) है।
  18. पादप कार्यकी (Plant Physiology) - पादप कार्यकी विज्ञान वह विज्ञान है, जिसमें पादपों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऊतकों की संरचना तथा उनके कार्यों आदि का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा के जनक स्टीफन हेल्स है।
  19. जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) - जीवाणु विज्ञान विज्ञान की एक शाखा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं का अध्ययन उनका स्वभाव, आकार उनसे फैलने वाले रोगों का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा के जनक ल्यूवेनहॉक है।
  20. सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology) - सूक्ष्मजीव विज्ञान जीवविज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत उन जीवो का अध्ययन किया जाता है, जिन्हें हम नंगी आंखों से नहीं देख सकते छोटे-छोटे माइक्रोस्कोपिक जीवधारियों का अध्ययन सूक्ष्म जीव विज्ञान के अंतर्गत आता है, जिसके जनक लुई पाश्‍चर (Louis Pasteur) है।
  21. भारतीय कवक विज्ञान (Indian Mycology)- भारतीय कवक विज्ञान में भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कवकों के द्वारा होने वाले रोगों उपचार उनके गुणों आदि का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा के जनक ई. जे. बटलर है।
  22. भारतीय पारिस्थितिकी (Indian Ecology) - इसके अंतर्गत पर्यावरण तथा जीव जंतुओं के बीच होने वाले  संबंध का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक आर. मिश्रा (R. Mishra) है।
  23. भारतीय शैवाल विज्ञान (Indian Phycology)- जिसके अंतर्गत भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शैवालों के गुण उनके द्वारा रोग, उपचार आदि का अध्ययन किया जाता है, जिसके जनक एम. ओ. ए. आयंगर है। 
  24. आधुनिक भ्रूण विज्ञान (Modern Embryology)- यह विज्ञान वह विज्ञान है जिसके अंतर्गत गर्भ में पल रहे भ्रूण से संबंधित पहलुँओं का अध्ययन किया जाता है, इस शाखा के जनक वान है।

दोस्तों इस लेख में आपने जीव विज्ञान की शाखाओं (Branches of Biology) के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • FAQ For Branches of Biology 





जीव विज्ञान के जनक कौन है?





जीव विज्ञान के जनक अरस्तू है।









जीव विज्ञान की 3 प्रमुख शाखाएं कौन सी हैं?





जीव विज्ञान की 3 प्रमुख शाखाएं बॉटनी, जूलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी है।









विज्ञान (Science) का फुल फॉर्म क्या है?





विज्ञान Science का फुल फॉर्म है “Systematic Comprehensive Investigation and Exploration of Natural, Cause and Effect” जबकि हिंदी में व्यवस्थित व्यापक जाँच पड़ताल और प्राकृतिक अन्वेषण, वजह और प्रभाव है।







  • इसे भी पढ़े:-

  1. रक्त स्कन्दन क्या है
  2. मोनेरा जगत के लक्षण
  3. द्विनाम पद्धति क्या है जानकारी









Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system