सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें Sun pharma franchise

सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें Sun pharma franchise 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें (Sun pharma franchise) में। दोस्तों यहाँ पर आप सन फार्मा फ्रेंचाइजी क्या है? सन फार्मा फ्रेंचाइजी क्यों ले?

सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें? आदि महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे, तो आइये शुरू करते है, यह लेख सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें:- 

सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें

सन फार्मा क्या है What is sun pharma 

सन फार्मा एक औषधि निर्माता कंपनी है, जिसका पूरा नाम सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड है, जो विश्व की एक बहु राष्ट्रीय औषधि निर्माण करने वाली कंपनी है। सन फार्मा इंडस्ट्रीज की स्थापना 1983 में मुंबई भारत में की गई थी

और इसका मुख्यालय भी मुंबई में ही है। सन फार्मा इंडस्ट्रीज की मैन्युफैक्चरिंग साइट विभिन्न देशों में है और यह लगभग 2000 से भी अधिक प्रोडक्ट बनाती है। वर्तमान में इस कंपनी में 50000 से भी अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, जबकि इसके 100+ Market Served है।

सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें

सन फार्मा फ्रेंचाइजी क्या है What is sun pharma franchise

सभी कंपनियाँ आधिक से आधिक मुनाफा कमाना चाहती है, अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहती है और इसके लिए विभिन्न प्रकार की कंपनियाँ अपने प्रोडक्ट सेल करने अपनी सर्विस लोगों तक पहुँचाने के लिए लोगों को फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराती है,

जिससे लोग उस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर गांव तथा शहर में अपना बिजनेस स्थापित कर पाता है और वह स्वयं मुनाफा कमाता है, जबकि कंपनी को भी अधिक मुनाफा प्राप्त होने लगता है।

इसीलिए सन फार्मा कंपनी भी अपनी फ्रेंचाइजी देकर अपना नेटवर्क बढ़ाने का कोशिश करती है तथा लोगों को फ्रेंचाइजी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और हेल्प लगातार प्रदान करती रहती है।

सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें How to take Sun Pharma Franchise

अगर आप मेडिकल स्टोर खोलकर अच्छा बिजनेस करना चाहते है, तो आपको अवश्य ही सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेना चाहिए क्योंकि सन फार्मा फ्रेंचाइजी लगभग दो हजार से आधिक प्रोडक्ट का निर्माण करती है और इसके सभी प्रोडक्ट बेहतर रिजल्ट प्रदर्शित करते हैं, जबकि इनकी कोस्ट भी बहुत ही रिलाएबल है।

दूसरी तरफ सन फार्मा फ्रेंचाइजी आपको अपना बिजनेस करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता और समय-समय पर निर्देश भी जारी करती रहती है। इसलिए अगर आप एक अच्छा बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको सन फार्मा की फ्रेंचाइजी अवश्य लेना चाहिए,

जिसके लिए आपको निम्न प्रकार के स्टेप बाय स्टेप कार्य करना होगा और यहाँ पर आपको सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें? कि संपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी, तो आप निम्न प्रकार के स्टेप को फॉलो अवश्य करें:-

सन फार्मा फ्रेंचाइजी के लिए योग्यता Eligibility for Sun Pharma Franchisee

क्या आप जानते हैं, कि सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए अगर नहीं तो आपको इसकी जानकारी रखनी चाहिए आपको यह भी अवश्य जानकारी होना चाहिए, कि सन फार्मा एक मेडिकल कंपनी है और यह विभिन्न प्रकार की
औषधियों का निर्माण करती है इसीलिए अगर आप सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको मेडिसिन की योग्यता रखनी होती, इसके लिए विभिन्न प्रकार के मेडिकल कोर्सस उपलब्ध है, जो निम्न प्रकार से होते हैं:-

  1. डी फार्मा :- डी फार्मा को डिप्लोमा इन फार्मेसी (Diploma in Pharmacy) के नाम से जाना जाता है, जो फार्मेसी के लिए एक बहुत ही बेस्ट कोर्स होता है यह एक 2 साल का कोर्स होता है, और 12 वीं साइंस ग्रुप से पास करने के बाद होता है, जिसे करने के बाद आप किसी भी मेडिकल स्टोर या हॉस्पिटल में जाकर एक्सपीरियंस ले सकते हैं और उसके बाद अपना मेडिकल स्टोर भी खोल सकते हैं। आपको मेडिकल कंपनियों में प्रोडक्शन या फिर क्वालिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट में जॉब ही प्राप्त हो सकती है।
  2. बी फार्मा :- बी फार्मा बी का पूरा नाम बैचलर ऑफ फार्मेसी (Bachelor of Pharmacy) होता है, जो ग्रेजुएट साइंस ग्रुप के साथ उत्तीर्ण करने के बाद किया जाता है। इस कोर्स की अवधि 3 वर्ष की होती है, इसे करने के पश्चात आप अपना मेडिकल स्टोर या फिर मेडिकल प्रोडक्शन कंपनी में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट या फिर क्वालिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट में कार्य भी कर सकते हैं, जबकि विभिन्न सरकारी हॉस्पिटल में भी मेडिकल स्टोर में कार्य आपको मिल सकता है।
  3. एम फार्मा :- एम फार्मा को मास्टर ऑफ फार्मेसी (Master of Pharmacy)  के नाम से जाना जाता है, जो 2 साल का कोर्स होता है और यह कोर्स हमेशा बी फार्मा करने के पश्चात ही किया जाता है।यह कोर्स करने के पश्चात आपको मेडिकल लाइन में विभिन्न प्रकार के अवसर प्राप्त होने लगते हैं। एम फार्मा करने के पश्चात अगर आपको अच्छा खासा एक्सपीरियंस है, तो आप किसी प्रोडक्शन कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर तथा प्रोडक्शन ऑफिसर के पद पर पहुंच सकते हैं, जबकि आप मेडिकल स्टोर भी आसानी से चला सकते हैं।

उक्त तीनों में से किसी भी एक कोर्स को करने के पश्चात आप मेडिकल स्टोर खोलने के लिए तथा किसी भी फार्मेसी कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए योग्य हो जाते हैं, किंतु इससे पहले आपको अपने राज्य की फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको आपकी फार्मेसी डिग्री पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाता है, किंतु आपको मेडिकल स्टोर खोलना है तो लाइसेंस भी लेना पड़ता है, जो आपको स्टेट ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (State Drugs Standard Control Organization) से प्राप्त होता है,

इसके लिए आपको उक्त ऑफिस में जाकर सभी प्रकार के दस्तावेजों को अटैच करके वहाँ से प्राप्त फॉर्म को सबमिट करना होता है। तथा कुछ फीस भी जमा करनी होती है, जो लगभग तीन हजार से पाँच हजार

रूपये होती है। इसके कुछ दिन पश्चात ही आपको लाइसेंस प्राप्त हो जाता है, तथा आप फार्मेसी मेडिकल स्टोर फ्रेंचाइजी लेने के लिए मेडिकल खोलने के लिए योग्य हो जाते हैं। 

सन फार्मा फ्रेंचाइजी के लिए लागत Sun Pharma Franchise Cost 

अगर आप भी सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको उससे पहले लागत के बारे में जानना आवश्यक होता है, क्योंकि सन फार्मा फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने के लिए आपको से कम 20 से 25 लाख रुपए तक इन्वेस्ट करने पड़ सकते हैं। 

सन फार्मा फ्रेंचाइजी ओपन करने के लिए आपके पास एक 20×20 स्क्वायर फुट की दुकान होनी चाहिए, जहाँ पर लोगों की पहुँच आसान हो, इसके साथ ही आपके पास एक अच्छा गोदाम भी होना चाहिए। आपकी दुकान वहाँ होना चाहिए जहाँ उसकी रिक्वायरमेन्ट है, जैसे कि कोई हॉस्पिटल कोई मार्केट का बड़ा चौराहा आदि।

फार्मा फ्रेंचाइजी लेते वक्त आपको लगभग 4-5 लाख रूपये सन फार्मा फ्रेंचाइजी कॉस्ट के रूप में जमा करना पड़ेगा, जबकि आपको अन्य सेटअप करने में भी 10 से 15 लाख रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं, जिनमें दवाओं का कोस्ट फर्नीचर आदि इंक्लूड होगा। 

सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेने के लिए दस्तावेज Documents to take Sun Pharma Franchise

सन फार्मा कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किसी विशेष प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए:-

  1. आवेदक का पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड पैन कार्ड आदि।
  2. आवेदक के एड्रेस प्रूफ जैसे कि राशन कार्ड, बिजली का बिल, नल का बिल आधार कार्ड आदि।
  3. आवेदक की योग्यता से संबंधित डिग्री जैसे कि डी फार्मा, एम फार्मा, बी फार्मा तथा इसका फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
  4. इसके अलावा आपके पास बैंक की पासबुक, एक ईमेल id फ़ोन नंबर, दो फोटोग्राफ, जीएसटी नंबर TIN नंबर प्रॉपर्टी डोकोमेंट, लीज एग्रीमेंट, एनओसी आदि भी होने चाहिए।

सन फार्मा फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन Application for taking Sun Pharma Franchise

सन फार्मा से फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप दोनों प्रकार के ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम में आपको सनफार्मा के कॉरपोरेट ऑफिस जाकर या फिर कॉल के माध्यम से जानकारी लेकर सन फार्मा की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज को अटैच करके ऑफिस में जमा करना होगा,

जबकि ऑनलाइन माध्यम से भी आप सन फार्मा फ्रेंचाइजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म और डॉक्यूमेंट सबमिट कर फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसके लिए आपको सन फार्मा की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है,

जहाँ होमपेज खुलते ही कांटेक्ट अस पर आपके लिए क्लिक करें, जहाँ पर एक आवेदन फॉर्म खुलेगा उस आवेदन फॉर्म को आप ठीक प्रकार से भर दें और मांगे गए दस्तावेजों को ठीक प्रकार से अटैच करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। अब आपकी फॉर्म एप्लीकेशन को जांचा जाएगा तथा सत्यापन होने पर आपको कॉल किया जाएगा। 

सन फार्मा फ्रेंचाइजी के लाभ Benefits of Sun Pharma Franchise

  1. सन फार्मा एक बहुत बड़ा ब्रांड है, जिसकी पॉपुलर्टी पूरे विश्व में है।
  2. सन फार्मा कंपनी का नेटवर्क बहुत बड़ा है, यह लगभग 30 देशों में अपनी प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।
  3. अच्छा रिजल्ट देने पर इसके कस्टमर बहुत ज्यादा है।
  4. कंपनी आपको हर प्रकार से फ्रैंचाइज़ी सपोर्ट देती है, आपकी सारी समस्याओं को सॉल्व करने में हेल्प करती है।
  5. सन फार्मा की फ्रेंचाइजी लेकर कम निवेश व्यापार शुरू कर सकते है।
  6. सन फार्मा कंपनी की फ्रेंचाइजी में मुनाफा (Returns) अच्छा मिलता है, कियोकि इसके प्रोडक्ट बहुत अच्छा रिजल्ट देते है।
  7. सन फार्मा कंपनी आपको पूरी तरह से मदद करती है, और आपको ट्रेनिंग (Training) भी देती है।

दोस्तों आपने यहाँ पर सन फार्मा फ्रेंचाइजी कैसे लें (Sun pharma franchise) आदि के बारे में पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. अमूल दूध की फ्रेंचाइजी कैसे लें How to get amul milk frenchise
  2. मदर डेयरी फ्रेंचाइजी कैसे लें How to get Mother dairy frenchise
  3. अगरबत्ती का बिजनेस कैसे करें How to do Agarbatti Business
  4. बकरी पालन कैसे करें जानकारी How to do goat farming
  5. कम खर्च में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडिया Business idea

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

कैल्शियम क्या है कमी के लक्षण what is calcium deficiency symptoms

बाली और सुग्रीव का जन्म कैसे हुआ | Bali or sugreev ka janm kaise hua