खटमल मारने की रासायनिक दवा Khatmal Marne ki rasaynik dava
खटमल मारने की रासायनिक दवा Khatmal Marne ki rasaynik dava
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख खटमल मारने की रासायनिक दवा (Khatmal Marne ki rasaynik dava) में।
दोस्तों इस लेख द्वारा आज आप खटमल मारने की रासायनिक दवा के साथ खटमल क्या है? खटमल का स्वभाव, लक्षण, वर्गीकरण के साथ अन्य कई तथ्य जान पाएंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख खटमल मारने की रासायनिक दवा
खटमल का वर्गीकरण classification of khatmal
संघ (Phylum) - आर्थोपोडा (Arthropoda)
वर्ग (Class) - इनसेक्टा (Insecta)
गण (Order) - हेमीप्टेरा (Hemiptera)
वंश (Genus) - साईमेक्स (Simex)
प्रजाति (Specise) - लेक्टुलेरिस (Lectuleris)
खटमल के लक्षण Symptoms of Khatmal
- वितरण - खटमल सम्पूर्ण विश्व में पाया जाने वाला कीट होता है।
- स्वभाव तथा आवास (Nature and habitat)-खटमल दुनियाँ भर के सभी स्थानों पर पाया जाता है जो सभी मौसम तथा ठंडे और गर्म स्थानों पर रहने के लिए अनुकूलित होते है। मुख्य रूप से खटमल होटलों, पुराने घर, हवेली, फार्म मुर्गीपालन के क्षेत्र, लकड़ी की खाट आदि स्थानों पर पाए जाने वाले रात्रिचर बाह्य परजीवी होते है, जो स्तनधारियों का रक्त चूसते है।
- बाह्य संरचना (External structure)-खटमल का शरीर अंडाकार पृष्ठ अधर से चपटा और भूरे रंग का होता है। खटमल का सिर छोटा और चौडा होता है, मुख पर मुखाँग होते है जो सतह को भेदकर रक्त चूसने के कार्य में आते है। इनके द्वारा सिर के नीचे खोखली प्रोबोसिस का निर्माण होता है। खटमल का वक्ष तीन खंडों में विभाजित होता है, जिसमें मीजोथेरेसिक खंड में दो छोटे - छोटे पेड्स होते है जो मेटाथोरेक्स को ठकते है, जिन्हे अवशेषी अग्र पंख कहते है। नर खटमल का उदर संकरा जबकि मादा का नुकीला होता है।
खटमल का जीवन चक्र Life cycle of khatmal
खटमल एक ऐसा चीज है, जो पूरे साल तक प्रजनन करता है। मैथुन से पूर्व मादा रक्त चूसने का कार्य करता है, जबकि एक मादा अपने पूरे जीवन काल में 200 से 500 निषेचित अंडे देती है।
यह सभी निषेचित अंडे फर्नीचर के दरारों में खाट में बोर्ड के पीछे 3 से 5 प्रतिदिन की दर से दिए जाते हैं। अंडे देने के पश्चात लगभग 6 से 17 दिनों के बाद इनमें परिवर्धन होता है तथा भ्रूण का विकास हो जाता है,
जिसे निम्फ (Nimph) कहते हैं। इसके बाद निम्फ में पांच निर्मोचन होते हैं और फिर निर्मोचन के पश्चात उसे वयस्क (Adult) कहा जाता है। खटमल के वयस्क होने में अर्थात परिवर्धन काल में 2 से 10 दिनों का समय लग जाता है।
खटमल से होने वाले रोग Diseases from Khatmal
खटमल विभिन्न प्रकार के रोगों का रोग वाहक होता है, मुख्य रूप से यह काला अजार, रिप्लेसिंग बुखार, प्लेग, टाइफाइड, टीवी आदि का रोगवाहक कीट है।
खटमल बचाव तथा नियंत्रण Prevention and control of khatmal
- खटमल के नियंत्रण के लिए घर की साफ-सफाई ठीक प्रकार से की जानी चाहिए, दीवारों पर समय-समय पर पेंट होना चाहिए।
- फर्नीचर तथा लकड़ी से निर्मित सभी वस्तुओं को समय-समय पर गर्म पानी से उपचारित करते रहना चाहिए।
- खटमल की संख्या को रोकने के लिए 5% टोक्साफीन अथवा 1-2% क्लोरडेन अधिक प्रभावशाली होता है, जबकि दीवारों पर हाइड्रोजन सायनाइड के द्वारा धूमन किया जाना चाहिए।
- मिट्टी के तेल का उपयोग बेंजीन के एमल्शन का स्प्रे बार-बार संक्रमित स्थानों पर डालना चाहिए।
खटमल मारने की रासायनिक दवा Khatmal Marne ki rasaynik dava
खटमल दुनियाभर के सभी प्रकार के क्षेत्रों में पाए जाते हैं, विभिन्न प्रकार के रोगों के वाहक होते हैं इसलिए खटमल नियंत्रण और उनके रोकथाम के उपाय के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है इससे पहले हम आपको बता दें कि खटमल एक ऐसा जीव है,
जिसकी चमड़ी मोटी होती है, इसलिए विभिन्न प्रकार की दार्शनिक दवाओं और जहरीले पदार्थों का उन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है किंतु वर्तमान में एक ऐसा रासायनिक दवा एक ऐसी अंग्रेजी दवा,
जिसको कृत्रिम कार्बनिक यौगिक पायरथ्राइड कहते है खटमल के रोकथाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है और यह दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रयोग में भी लाई जा रही है, जिससे खटमल की रोकथाम में काफी लाभ दिखाई देता है।
खटमल मारने की अगरबत्ती khatmal maarne ki agarbatti
दुनिया भर में हर जगह खटमल पाए जाते हैं और इनसे सबसे अधिक संक्रमित छोटे-छोटे बच्चे होते हैं, इसीलिए खटमल पर नियंत्रण पाना बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है। कई मेडिकल और केमिकल कंपनियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की खटमल रोधी अगरबत्ती और धूपबत्तीयां बाजार में उपलब्ध है,
जो घातक रासायनिक केमिकल के उपयोग करने के फलस्वरूप बनाई जाती हैं जिनका क्या कैमिकल धुंआँ खटमल की नासिका के द्वारा शरीर में पहुंचता है और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, तो खटमल मर जाते हैं या फिर वह भाग जाते हैं, किन्तु अधिक संख्या में खटमल होने पर रासायनिक दवा का उपयोग करना चाहिए।
दोस्तों यहाँ पर आपने खटमल मारने की रासायनिक दवा (Khatmal Marne ki rasaynik dava) खटमल का वर्गीकरण खटमल द्वारा रोग उनका रोकथाम आदि तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-

Comments
Post a Comment