विज्ञान के चमत्कार निबंध कक्षा 10 वीं Essay on wonder of science
विज्ञान के चमत्कार निबंध कक्षा 10 वीं Essay on wonder of science
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख विज्ञान के चमत्कार निबंध 10th क्लास (Essay on wonder of science class 10th) में। दोस्तों विज्ञान के चमत्कार निबंध कक्षा 10 वीं में अक्सर पूँछा जाता है,
जबकि विज्ञान के चमत्कार निबंध कक्षा 9 वीं और 8 वीं कक्षा के विधार्थियो के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए यहाँ पर विज्ञान के चमत्कार सरल भाषा में समझाया गया है ताकि प्रत्येक विधार्थी विज्ञान के चमत्कार निबंध लिखने के तरीके को सीख सकें। तो आइये दोस्तों शुरू करते है, यह लेख विज्ञान के चमत्कार निबंध 10th क्लास:-
इसे भी पढ़े:- डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
विज्ञान क्या है What is science
विज्ञान" का अर्थ है "ज्ञान" या "अध्ययन". होता है, किन्तु वास्तव में विज्ञान एक विधा है, जो विश्व के प्रत्येक घटना, प्रकृति, वस्तु और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने के आलावा बुद्धिमत्ता को वृद्धि करने का प्रयास करता है। साधारण भाषा में कहा जा सकता है,
कि प्रकृति के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते है, जबकि सरल शब्दों में किसी भी वस्तु का क्रमबद्ध अध्ययन जैसे की वह वस्तु किस पदार्थ से बनी है? उसके बनने में कोनसी प्रिक्रिया उपयोग में आयी है? उसके घटक क्या - क्या है? उनके गुण आकार आदि विज्ञान के अंतर्गत आता है।
विज्ञान के चमत्कार क्या है What is wonder of science
विज्ञान के चमत्कार" विज्ञान के विशेष अनुभवों को व्यक्त करने वाले शब्द हैं। विज्ञान के चमत्कार हमें अमूल्य और अनोखे घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं, जबकि विभिन्न अविष्कारों के बारे में जानकारी के साथ उनके उपयोग के बारे में बताते है।
विज्ञान ने हमारे जीवन में कई चमत्कारी और अप्रत्याशित बदलाव किए हैं, जैसे कि इंटरनेट, मोबाइल फोन, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑटोमैटिक वाहनों, रेंजेबल सेंसर्स और वैज्ञानिक मशीनों के प्रवेश से आज हमारा जीवन सरल शांतिपूर्ण और सुखमय बन गया है।
विज्ञान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चमत्कार Miracles in various fields by science
आज का युग विज्ञान का युग है, क्योंकि आज के समय में हम जहां भी अपनी निगाह दौड़ाते हैं, वहाँ पर हम विज्ञान को ही पाते हैं और विज्ञान से बनी हुई वस्तुओं उनकी सेवाओं का उपयोग करते हुए दिखाई देते हैं यहां पर विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में चमत्कार उदाहरण स्वरूप समझाएं गए हैं:-
यातायात के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in the field of transport
विज्ञान ने यातायात के क्षेत्र में कई प्रकार के चमत्कार किए हैं। पुराने समय में यातायात के साधन (Means of Transport) के रूप में बैल गाड़ी घोड़ा गाड़ी हुआ करते थे, जिनसे लंबी दूरी तय करने में काफी समय लग जाता था, किंतु वर्तमान में विज्ञान ने विभिन्न प्रकार के ऐसे यातायात के साधन दे दिए हैं जो मीलो की दूरी कुछ ही घंटों में तय करने की क्षमता रखते हैं।
वर्तमान में मनुष्य के पास साइकिल से लेकर एरोप्लेन (Aeroplane) जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है, जिनसे वे हजारों किलोमीटर की दूरी भी चंद घंटों में पूरी कर सकते हैं, जबकि कुछ ही दिनों में एरोप्लेन की मदद से हम संपूर्ण विश्व मैं कहीं भी जा सकते हैं।
विधुत के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in the field of electricity
विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण चमत्कार विद्युत के क्षेत्र में है विद्युत के क्षेत्र में किए गए विभिन्न प्रयासों के कारण आज के समय में काली रात भी उजाले वाले दिन में परिवर्तित हो गई है। विद्युत का अविष्कार (Invension of Electricity) होने के पश्चात मनुष्य का जीवन बड़ा ही सुखमय और शांतिपूर्ण हो गया है।
विद्युत से विभिन्न प्रकार की मशीनों को चलाया जाता है, जिससे कई प्रकार के रोजमर्रा के उत्पादों को निर्मित किया जाता है, जो मनुष्य को लाभ पहुंचाते हैं वहीं मनुष्य की कार्यक्षमता और मेहनत को कम करते हैं। वर्तमान में सुखदाई जीवन विधुत के द्वारा ही प्राप्त होता है, गर्मी में मनुष्य ठंडक का लुत्फ़ उठाता है जबकि ठंडक में गर्मी का एहसास भी मनुष्य को विधुत के द्वारा ही होता है।
शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in education
शिक्षा के क्षेत्र में अविष्कार भी विज्ञान के महानतम पुरस्कार हैं। विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अविष्कार किए हैं, जिसमें से सबसे बड़ा आविष्कार कंप्यूटर (Computer) है। कंप्यूटर के माध्यम से आज हम घर बैठकर विभिन्न प्रकार की शिक्षाओं को प्राप्त करने में सक्षम हो गए हैं।
कंप्यूटर के द्वारा विभिन्न प्रकार का किसी भी विषय का ज्ञान हमें प्राप्त होता है, जबकि विज्ञान के द्वारा ऐसे कई औजार उपकरण बना दिए गए हैं कई ऐसे अविष्कार है, जिससे कमजोर से कमजोर छात्र छात्राएं अति शीघ्र अच्छा रिजल्ट देने वाले बुद्धिमान व्यक्ति बन जाते हैं। कॉन्फ्रेंसिंग टेक्नोलॉजी (Conferencing technology) के आ आने के पश्चात तो हम कहीं पर भी बैठ के किसी भी समय में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in entertainment
विज्ञान ने मनोरंजन के क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार के आविष्कार किए हैं, क्योंकि मानव जीवन में मनोरंजन का शुरू से ही अधिक लगाव देखने को मिलता है। प्राचीन काल में लोग मनोरंजन के लिए शिकार करना शतरंज खेलना आदि कई खेलों का उपयोग किया करते थे, किंतु वर्तमान में मनुष्य तनावपूर्ण हो गया है उसकी जिंदगी भागदौड़ से भरी हुई है उसे अन्य लोगों के साथ बैठने का समय भी नहीं है,
इसलिए वर्तमान में विज्ञान के द्वारा ऐसे कुछ मनोरंजन (Intertainment) के साधन उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें व्यक्ति अकेले में भी उपयोग में ला सकता है और अपने आपको आनंदित और अपनी लाइफ को तनाव रहित बना सकता है। रेडियो, सिनेमा,टेलीविजन, मोबाइल फोन के द्वारा आज मनोरंजन अत्यधिक बढ़ गया है इसके साथ ही होम थिएटर विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे इनडोर और आउटडोर गेम्स भी मनोरंजन के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है।
प्रोधोगिकी के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in the field of technology
विज्ञान ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अत्यंत महत्वपूर्ण चमत्कार किए हैं, प्रौद्योगिकी के द्वारा आज वर्तमान में कई प्रकार की मशीनों का आविष्कार हो गया है, जिनके अंतर्गत छोटी से छोटी वस्तुओं से लेकर बड़े से बड़े एरोप्लेन भी बनाए जाते हैं।
छोटे से छोटे उत्पाद प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रकार के आविष्कारों के पश्चात बड़ी ही आसानी से सफलतापूर्वक बना दिए जाते हैं और कम कीमत में आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज का समय बिल्कुल बदल गया है जिससे श्रम मेहनत तथा समय में बचत होती है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in the field of space
विज्ञान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के चमत्कार किए हैं। आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में विज्ञान लगातार खोज करने के कार्य कर रही है। विज्ञान ने चंद्रमा के साथ ही मंगल ग्रह के अलावा विभिन्न ऐसे ग्रहों के बारे में जानकारी प्राप्त की है, जहां पर पहुंच पाना संभव नहीं था। विज्ञान ने कई बार अंतरिक्ष में अपने प्रतिनिधि भेजे है जिन्होंने अंतरिक्ष के बारे में काफी रिसर्च
और अनुसंधान करके कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की है। विज्ञान के द्वारा ही विभिन्न प्रकार के उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किए गए हैं, जो लगातार अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्रदान करते है, जिससे आंधी तूफान चक्रवात के साथ ही सूखा बाढ़ भूकंप जैसी आपदाओं का ज्ञान प्राप्त होता है।
चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in medicine
विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में काफी उन्नति की है। आज के समय में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ है और इनसे निपटने के लिए विज्ञान ने हर एक प्रकार की दवाइयों का निर्माण किया है। वर्तमान में कई प्रकार के ऑपरेशन बड़े ही सरलता से कर दिए जाते हैं।
हृदय प्रत्यारोपण जैसे घातक ऑपरेशन भी आज के समय में सरलता से हो रहे हैं। छोटी से छोटी बीमारी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारी का आज समाधान उपलब्ध हो गया है और लगातार विज्ञान की विभिन्न प्रकार की बीमारियों से उसको सुख शांति और सहानुभूति प्रदान करने की कोशिश में लगा हुआ है।
रक्षा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार wonders of science in defense
विज्ञान ने रक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्रयास किए हैं। वर्तमान में रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के हथियार विज्ञान ने उपलब्ध करा दिए हैं। कई प्रकार के शस्त्र और अस्त्र की मदद से लोग अपनी रक्षा करते हैं। विज्ञान ने रक्षा के लिए कई अविष्कार किए है
जिनसे हमें विदेशियों के आक्रमण आदि की भी जानकारी प्राप्त हो जाती है। कुछ ऐसे भयानक तबाही वाले उत्पाद विज्ञान ने बनाये है, जिनके उपयोग से एक साथ लाखों लोगों की जान जा सकती है। वर्तमान में विज्ञान के द्वारा विभिन्न प्रकार के गोला बारूद बंदूक के साथ परमाणु बम अणु बम तथा न्यूक्लियर बम उपलब्ध हो गए हैं, जो किसी देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञान वरदान के रूप में Science as a boon
एक तरफ से अगर विज्ञान का सही प्रकार से प्रयोग किया जाए तो विज्ञान मनुष्य के लिए एक वरदान स्वरूप है। अगर विज्ञान का सीमित उपयोग हो रहा है तो विज्ञान मनुष्य के लिए लाभदायक होती है, क्योंकि विज्ञान के द्वारा हर एक वस्तु का निर्माण किया गया है, किंतु वह उसका असीमित उपयोग करता है,
तो वह उसके लिए लाभदायक होने के साथ ही नुकसानदायक भी होने लगती है। विज्ञान के द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की वस्तुएं और टेक्नोलॉजी आज मनुष्य के जीवन को सरल आसान और सुखमय बनाती है। विज्ञान के द्वारा बनाई विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ सेवाएँ सीमित उपयोग करने पर मनुष्य को स्वस्थ रखती है जो विज्ञान का वरदान स्वरूप है।
विज्ञान अभिशाप के रूप में Science as curse
विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है, यदि किसी भी वस्तु किसी भी विज्ञान की सेवा का असीमित उपयोग होता है तो वह मनुष्य के लिए हानिकारक होती है। विज्ञान के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के घातक शस्त्र भी विज्ञान के एक अभिशाप है, जो मनुष्य के लिए बहुत विनाशक साबित होते हैं और जिससे लाखों लोगों की मृत्यु तक हो जाती है।
विज्ञान के द्वारा कुछ ऐसी मशीनरी का निर्माण किया गया है, जिनका असीमित उपयोग पर्यावरण प्रदूषण के लिए उत्तरदाई हैं और भयानक बीमारियों द्वारा मनुष्य पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए कह सकते है, कि विज्ञान का असीमित उपयोग किया जाए तो विज्ञान मनुष्य के साथ ही पर्यावरण (Environment) तथा जीव जंतुओं के लिए घातक बन जाती हैं।
उपसंहार Conclusion
विज्ञान जहाँ भी हम अपनी नजर दौड़ाते हैं। वहाँ पर हमें विज्ञान अवश्य दिखाई देता है। यह विज्ञान मनुष्य जाति के लिए एक तरफ तो लाभदायक है वहीं दूसरी तरफ घातक भी सिद्ध होता है, इसीलिए मनुष्य को यह अवश्य समझना चाहिए, कि विज्ञान हमारे लिए
लाभदायक कब है और विज्ञान का हमें किस प्रकार से उपयोग करना है।ताकि यह हमारे लिए नुकसानदायक सिद्ध ना हो तभी जाकर हम पृथ्वी पर पर्यावरण का अस्तित्व के साथ ही मनुष्य और जीव-जंतुओं का अस्तित्व बचा पाएंगे।
दोस्तों यहाँ पर आपने विज्ञान के चमत्कार निबंध 10th क्लास (Essay on wonder of science) पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
- इसरो पर निबंध Essay on Isro
- जल संरक्षण पर निबंध Essay on water conservation
- सूखा आपदा पर निबंध Essay on drought disaster
- पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध Essay on Environmental Pollution
- वृक्षारोपण पर निबंध Essay on tree plantation
- बाढ़ पर निबंध Essay on flood in hindi
- आतंकवाद पर निबंध Essay on terrorism

Comments
Post a Comment