सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध Essay on Sarva Shiksha Abhiyan
सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध Essay on Sarva Shiksha Abhiyan
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध (Essay on Sarva Shiksha Abhiyan) में।
दोस्तों यहाँ पर आप सर्व शिक्षा अभियान क्या है इसके उदेश्य तथा लाभ के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जान पाएंगे, तो आइये शुरू करते है, यह लेख सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध:-
इसे भी पढ़े:- विद्या सम्बल योजना पर निबंध
प्रस्तावना Preface
वैसे तो हमारे देश में सरकार द्वारा बहुत सारे अभियान लागू किए गये हैं, ताकि इस देश का संचालन अच्छे से हो सके, और किसी भी व्यक्ति को किसी चीज के लिए परेशानी ना हो। लेकिन उनमें से सबसे महत्वपूर्ण अभियान है सर्व शिक्षा अभियान का आपने इस अभियान के बारे में कभी ना कभी तो सुना ही होगा।
अगर नहीं तो आज के इस निबंध को पढ़ने के बाद आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई जायेगी। क्योंकि आज हम आपको सर्व शिक्षा अभियान के बारे में इस निबंध के माध्यम से बताने वाले हैं, यानी कि आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको सर्व शिक्षा अभियान एवं उसके महत्व के बारे में बताने वाले हैं। इसे आप एक निबंध की तरह भी समझ सकते है। तो चलिए आपका और समय बरबाद नहीं करते हैं और सीधा अपने निबंध के तरफ बढ़ते हैं।
![]() |
Credit to Patrika |
सर्व शिक्षा अभियान क्या है What is Sarva Shiksha Abhiyan
वैसे तो आपको इसके नाम से ही समझ आ जाना चाहिए कि आंखिर ये सर्व शिक्षा अभियान क्या है। इसके नाम से ही पता चलता है कि इस अभियान का उद्देश्य है सभी को शिक्षित बनाना।
यह अभियान हमारे देश के सरकार द्वारा लागू की है, ताकि हमारे देश के हर एक व्यक्ति को शिक्षित बनाया जा सके, ताकि वह अपने भविष्य को साकार बना सकें। इस अभियान के अंतर्गत सरकार के द्वारा प्राथमिक शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, इसमें सरकार का यह लक्ष्य है कि हर एक बच्चे को प्राथमिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए।
ताकि कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित ना हो जाए, और बात करे प्राथमिक शिक्षा की तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होती है। इसलिए सरकार का इस अभियान के अंतर्गत यह लक्ष्य है कि सभी व्यक्ति को प्राथमिक शिक्षा पाने का अधिकार है, जिसके लिए सरकार ने बहुत सारे प्रयास किए हैं। इसके लिए सरकार ने हर गांवों में निशुल्क प्राथमिक शिक्षा हेतु विद्यालय खोले हैं, तथा वहां बच्चों के लिए कई प्रकार की व्यवस्था की गई हैन ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के शिक्षा ग्रहण कर सकें।
सर्व शिक्षा अभियान कब शुरू हुआ था When was Sarva Shiksha Abhiyan started
तो चलिए हमने आपको सर्व शिक्षा अभियान क्या है यह तो बता ही दिया है। तो हम यह भी जान लेते हैं कि आखिर यह अभियान हमारे देश में कब शुरू हुआ था, यानी कि इसे कब लागू किया गया था।
अगर बातें सर्व शिक्षा अभियान कब शुरू हुआ था, तो हम आपको बता दें कि यह अभियान सन 2000-2001 में लागू किया गया था। उस समय हमारे प्रधानमंत्री के पद में अटल बिहारी वाजपेयी जी मौजूद थे। उन्हीं के संचालन में इस अभियान को लागू किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य था कि सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवायी जाये ताकि उनका पूर्ण विकास हो सके। इसके लिए सरकार ने इस अभियान के अंतर्गत कई उद्देश्य रखें। सरकार ने हर एक किलोमीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय और हर 3 किलोमीटर की दूरी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलें, और सभी को कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक की निशुल्क प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाई।
सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्य Object of Sarva Shiksha Abhiyan
सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य तो लगभग देश के सभी लोगों को शिक्षित बनाना यानी कि उन्हें प्राथमिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध करवाना था। लेकिन इतना ही नहीं इस अभियान के और कई सारे उद्देश्य थे जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ यही नहीं था कि सभी को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए, शिक्षा का मुख्य उद्देश्य यह भी था कि लोगों के बीच लिंग और जाती के भेदभाव को दूर किया जाए, और समान रूप से सभी को शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को प्राथमिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध करवाना, साथ ही साथ उन्हें पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तक एवं निशुल्क कपड़े देना। ताकि कोई भी बच्चा किसी भी वजह से अपनी शिक्षा से वंचित ना हो।
- इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य यह था, कि 2007 तक हमारे देश में होने वाले लिंग संबंधित भेदभाव को खत्म कर देना। यानी कि बालक और बालिकाओं के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करके सभी को समान रूप से प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाना, और यह काफी हद तक सफल भी हुआ।
- इसका उद्देश्य था 2005 तक सभी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाया जाए ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित ना रह पाए, साथ ही 2010 तक 8 वर्ष वाले सभी बच्चों की प्राथमिक शिक्षा को पूरी करवाई जाए।
- इस अभियान के अंतर्गत यह लक्ष्य रखा गया कि उन स्थानों पर जहां विद्यालयों की सुविधाएं नहीं है, उस जगह में प्राथमिक शिक्षा हेतु विद्यालय खोले जाएं, तथा विद्यालय में शौचालय एवं पेयजल की अच्छी व्यवस्था की जाए। ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
तो ऐसे ही कई प्रकार के उद्देश्य सरकार के द्वारा इस अभियान के अंतर्गत रखे गए, ताकि देश के हर एक व्यक्ति को प्राथमिक शिक्षा आसानी से मिल सके, और हर एक व्यक्ति शिक्षित बने और विकास कर सके। क्योंकि जब लोग शिक्षित और विकसित होंगे तो देश अपने आप ही विकसित हो जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के कार्य Work of Sarva Shiksha Abhiyan
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सरकार के कई सारे कार्य है, और कई सारे कार्य किए गए हैं, जिससे कि सभी लोगों को प्राथमिक शिक्षा दिलवाना मुमकिन हो पाया है। सर्व शिक्षा अभियान के कार्य निम्नलिखित है:-
- सर्व शिक्षा अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि जिन स्थानों में विद्यालयों की व्यवस्था नहीं है, वहां सबसे पहले प्राथमिक शिक्षा हेतु विद्यालय खुलवाया जाए। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्कूलों की व्यवस्था नहीं है, और ना ही वहां के लोग शिक्षा के लिए जागरूक हैं। तो ऐसे क्षेत्रों में विद्यालय खुलवाना तथा लोगों को प्राथमिक शिक्षक हेतु जागरूक करना।
- इतना ही नहीं उन सभी विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के लिए उचित शिक्षक तथा वहां शौचालय एवं पेयजल की उचित व्यवस्था करना भी सर्व शिक्षा अभियान का कार्य है, और उन्होंने यह बखूबी किया भी है।
- बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने इस अभियान के अंतर्गत कई प्रकार के कार्य किए हैं, साथ ही नीचे वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा देने हेतु भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
- इस अभियान के अंतर्गत सरकार ने एक और काम जो किया है वह है बच्चों को पढ़ने की हेतु निशुल्क पुस्तक एवं स्कूल के कपड़े उपलब्ध करवाना। ताकि कोई भी गरीब परिवार का बच्चा अपनी शिक्षा से वंचित न रह जाए।
- इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर स्थानीय सरकार एवं समुदाय से मिलकर सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु कार्य करेगी।
सर्व शिक्षा अभियान की विशेषता Features of Sarva Shiksha Abhiyan
वैसे तो सर्व शिक्षा अभियान अपने आप में एक बहुत ही ज्यादा विशेष अभियान है, क्योंकि इसी की मदद से आज अगर हम देखें तो लगभग सभी को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध हो पाई है। खासकर उन बच्चों को जोकि आर्थिक तौर से सक्षम नहीं है वह भी इस अभियान के कारण शिक्षा प्राप्त करने में सफल हो पाए हैं,
और सबसे महत्वपूर्ण बात कि आजकल सभी लड़कियां शिक्षा के महत्व को जान चुकी है, और उन्हें भी इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार दिया गया है, जिससे कि हमारे देश में बालक एवं बालिकाओं के बीच होने वाले भेदभाव में काफी ज्यादा कमी देखने को मिली है।
इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को पढ़ने हेतु निशुल्क पुस्तके उपलब्ध करवाई गई है, ताकि वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी पढ़ाई कर सकें।
साथ ही साथ इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रकार के कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं, ताकि उन्हें भी प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए, और वह भी अपने भविष्य में कुछ कर सके। तो इस तरह हम कह सकते हैं
कि सर्व शिक्षा अभियान हमारे देश तथा हमारे देश के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हुआ है, अगर यह अभियान उस समय लागू ना किया जाता, तो शायद आज के समय में 50% से भी ज्यादा बच्चे अशिक्षित होते, और शायद हमारी देश की स्थिति और भी ज्यादा खराब होती।
दोस्तों यहाँ पर आपने सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध (Essay on Sarva Shiksha Abhiyan) ke बारे में पढ़ा, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 पर निबंध Essay on national education policy 1986
- हंटर आयोग की स्थापना उद्देश्य तथा इतिहास History of Hunter aayog
- ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध Essay on Online education
- स्वास्थ्य शिक्षा पर निबंध Essay on health education
- मेरे स्कूल पर निबंध Essay on My School
Comments
Post a Comment