हल्दी के फायदे और नुकसान Advantages and disadvantages of turmeric
हल्दी के फायदे और नुकसान Advantages and disadvantages of turmeric
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख हल्दी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of turmeric) में।
दोस्तों इस लेख के द्वारा आज आप हल्दी क्या है? हल्दी का वनस्पतिक नाम के साथ ही हल्दी के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों करते है शुरू यह लेख हल्दी के फायदे और नुकसान:-
इसे भी पढ़े:- स्वास्थ्य पर निबंध
हल्दी क्या है what is turmeric
हल्दी एक वनस्पति है, जिसका मसालों में हल्दी का एक अलग ही महत्व है और इसी वजह से आपको हल्दी हर घर में जरूर मिलेगी. हल्दी खाना बनाने के काम तो आती ही है साथ ही साथ यह दवा का भी काम करती है। पुराने समय से ही हल्दी को एक जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। हल्दी का प्रयोग ज्यादातर मसालों के रूप में ही किया गया है।
हमने देखा है, कि कई बार हमारे घर में जब भी पूजा होती है, तो हम हल्दी का उपयोग जरूर करते हैं, कियोकि हल्दी को पौराणिक धर्म ग्रंथो में बहुत ही शुभ माना गया है। इस समय हल्दी के गुण पूरी दुनिया में बहुत ही तेजी से चल रहे हैं और कई आयुर्वेद इसके गुण बताकर पुष्टि करते हैं। हल्दी हल्दी की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से प्रमुख चार प्रजातियों का चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है।
इसका पौधा 60 -90 ऊंचा होता है। एक प्रकार की हल्दी का नाम वनस्पतिक नाम कुरकुमा अरोमैटिका (Curcuma Aromatica) है। इसका प्रयोग हम अपने घर में खाना बनाने के लिए करते हैं। इसका रंग अंदर से लाल और पीला होता है.दूसरे प्रकार की हल्दी का नाम कर्कुमा अमाडा (curcuma amada) है।
इस हल्दी के बालों और पत्तियों में कपूर और आम जैसी महक पाई जाती है इसी वजह से इस हल्दी को आमे हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। तीसरे प्रकार की हल्दी का नाम है कुरकुमा केशिया (curcuma caeisa) है. इस हल्दी को काली मिर्च के नाम से जाना जाता है और इसमें चमत्कारी गुण होते हैं, जिसका अत्यधिक प्रयोग ज्योतिष और तंत्र विद्या में किया जाता है।
हल्दी का वनस्पतिक नाम Scientific Name of turmeric
हल्दी एक भारतीय वनस्पति है, जो चमत्कारिक गुणधर्म वाली होती है इसलिए इसका उपयोग औषधि और मसाले के साथ ही धर्म कर्म में भी होता है। हल्दी वास्तव में एक तना है, जिसका कुल जिन्जिबरेसी (Zingiberaceae) तथा वनस्पतिक नाम कुरकुमा लोंगा (Curcuma longa) होता है।
हल्दी के लाभ और उनके प्रयोग (Benifits and use of turmeric)
हल्दी के फायदे और नुकसान:- हल्दी एक बहुत ही गुणवत्ता वाली औषधि है। यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाती है और यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को समझती है। हल्दी हमारे शरीर में खून बढ़ाने का काम करती है। मामूली में हल्दी का सेवन बहुत ही जरूरी माना जाता है, आइए अब हम आपको बताते हैं, कि हल्दी का उपयोग किस किस बीमारी में होता है और कैसे इसका सेवन करते है:-
- जुखाम में हल्दी के फायदे=>हल्दी एक ऐसी औषधि है, जिसमें गर्मी होती है और इसी वजह से जुखाम में इसका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है. जुकाम को सही करने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालकर रात के समय सूंघने से जुकाम सही हो जाता है, किन्तु ध्यान रहे हल्दी सूंघने के बाद तुरंत पानी नहीं देखना चाहिए।
- आंखों के दर्द में हल्दी की मदद से लाभ:- आंखों में दर्द या अन्य कोई भी बीमारी को ठीक करने के लिए हल्दी का सेवन बहुत ही लाभदायक माना गया है। आंखों के दर्द के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें 1 ग्राम हल्दी को 25 मिली पानी में छान लें फिर उस पानी को आंखों में डालें ऐसा करने से उस पानी को आंखों में बार-बार डालने से आंखों के दर्द में राहत मिलती है। अगर आपको कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) नामक रोग है, तो इस घरेलू उपाय का जरूर प्रयोग करें।
- पायरिया में हल्दी के फायदे=>हल्दी का चमत्कारी गुण पायरिया को भी ठीक करता है। पायरिया को ठीक करने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें सबसे पहले सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर मसूड़ों पर मले और अच्छे से मालिश करें फिर उसके बाद गर्म पानी से कुल्ले करने से मसूड़ों के सभी रोग दूर हो जाते हैं और पायरिया में आराम मिलता है।
- खांसी में हल्दी से आराम=> खांसी में हल्दी बहुत ही लाभदायक होती है। खांसी से आराम पाने के लिए हल्दी को भुंजकर चुरन बना ले फिर उसमें से 1 या 2 ग्राम चुरन को रोज सुबह शाम घी या शहद में मिलाकर खाएं इस उपाय को करने से खांसी में बहुत राहत पहुंचती है।
- हल्दी के सेवन से पेट दर्द में आराम=>पेट दर्द होने पर हल्दी का सेवन करने से पेट दर्द में जल्दी आराम मिलता है। पेट दर्द के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें उसके लिए 10 ग्राम हल्दी को 250ml पानी में घोलें और उसमें गुड मिलाएं और फिर उस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके पिए इस उपाय से पेट दर्द में जल्द ही आराम पहुंचाती है।
हल्दी के नुकसान (Side ifect turmeric)
हमें पता है कोई भी चीज हो जहाँ जिसके फायदे होते हैं, वहां उसके नुकसान भी होते हैं। हल्दी के भी बहुत नुकसान हैं। हल्दि हमें फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है। हल्दी में एक तत्व करक्यूमिन (Curcumin) पाया जाता है,
जो इसको हेल्दी बनाता है, लेकिन अगर हम इसका अधिक मात्रा में उपयोग करेंगे तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी कई हेल्थ की परेशानियां जिनमें हल्दी बहुत नुकसानदायक होती है। ओनलीमाईहेल्थ के मुताबिक हल्दी में विटामिन बी ,विटामिन सी 6, आयरन ,कैल्शियम, डाइटरी ,फाइबर, मैग्नीज ,सोडियम प्रोटीन, जिंक ,पोटेशियम, होते है,
जो हमारी हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते है, किन्तु करक्यूमिन जब सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जब इसे अधिक मात्रा में लिया जाए क्योंकि इसमें ओक्शलेट की मात्रा उच्च होती है, जो किडनी स्टोन और भी आगे काम में अड़चन डालने का काम करता है. इसके अलावा करक्यूमिन की तासीर गर्म होती है, जिससे पाचन में दिक्कत आती है।
हल्दी के अधिक सेवक करने के लक्षण पेट दर्द होना दस्त एसिड रिफ्लेक्स चक्कर आना और सिर दर्द होना है। अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करने से गुर्दे की पथरी बनने का डर रहता है, क्योंकि यह मूत्र में ऑक्सलेट की स्तर को बढ़ाती है।
पथरी के मरीजों को हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए ।उन्हें अपनी डॉक्टर की सलाह लेकर ही हल्दी का सेवन करना चाहिए, जिन लोगों को बार-बार पथरी की समस्या आती है। उन लोगों को हल्दी का सेवन करने की वजह से यह समस्या और भी बढ़ सकती है।
इसलिए जितना संभव हो उतना ही हल्दी का कम से कम सेवन करे, जिन लोगों को पीलिया जैसी बीमारियां है उन लोगों को हल्दी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और इस बीमारी के ठीक हो जाने के बाद भी डॉक्टर के सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
हल्दी खून के थक्का जमने की प्रक्रिया को धीमा करती है। इसलिए जिन लोगों को नाक या शरीर के दूसरे हिस्सों से खून आता हो उन्हें हल्दी का उपयोग बहुत ही कम करना चाहिए उनकी लापरवाही उनके शरीर के लिए बहुत बड़ी समस्या बन सकती है।
जिन लोगों को डायबिटीज हो उन्हें हल्दी का सेवन कम ही करना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाई दी जाती है। ऐसे में हल्दी का ज्यादा सेवन करने की वजह से खून की कमी आ सकती है और सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
दोस्तों इस लेख में आपने हल्दी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of turmeric) के साथ हल्दी का बनस्पतिक नाम पढ़ा, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-


Comments
Post a Comment