रसायन विज्ञान का महत्व / दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व Importance of chemistry in hindi
रसायन विज्ञान का महत्व क्या है Importance of chemistry in hindi
हैलो दोस्तों आपका हमारे इस लेख दैनिक जीवन में.रसायन विज्ञान का महत्व हिंदी में (importance of chemistry in hindi) में बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आप इस लेख में रसायन विज्ञान क्या है?
जनक कौन हैं? और रसायन विज्ञान का महत्त्व क्या है? आदि के बारे में जानेंगे तो आइए दोस्तों पढ़ते हैं आपने इस लेख में रसायन विज्ञान का महत्व में:-
इसे भी पढ़े:- थकान और कमजोरी के लक्षण
रसायन विज्ञान किसे कहते हैं what is chemistry
विज्ञान (Science) की वह शाखा है जिसमें कई प्रकार के पदार्थों तथा द्रव्यों की संरचना, संगठन, गुण उनकी उनमें होने वाले परिवर्तन
आदि के बारे में क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है, वह विज्ञान रसायन विज्ञान (Chemistry) कहलाती है।
वर्त्तमान में रसायन विज्ञान एक ऐसी शाखा बन गई है की जिसके बिना मानव जीवन असंभव है।
क़्योकी जितनी उपभोग की वस्तुएँ हमारे आसपास देखने को मिलती है, वह सब रासयन विज्ञान के द्वारा ही बनाई गई है। इसलिए दूसरे शब्दों में कह सकते हैं
कि रसायन विज्ञान की एक ऐसी शाखा है, जिसमें मनुष्य के द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले सभी प्रकार के पदार्थों और द्रव्यों की संरचना, संगठन, उत्पादन, उनके, लाभ, हानि
आदि का अध्ययन किया जाता है, ताकि मानव जीवन सुख सुविधापूर्ण बनाया जा सके।
रसायन विज्ञान का विस्तृत अध्ययन कर एक शाखा के रूप में स्थापित करने का श्रेय, लेवोयसिये, रोबर्ट वॉयल, रदरफोर्ड जॉन डॉल्टन मेंडलीफ आदि को हैं. जिनमें chemistry के पिता रसायन विज्ञान के जनक लेवोयसिये को कहा जाता है।
इसे भी पढ़े:-:रक्त का थक्का जमने की क्रियाविधि
रसायन विज्ञान का महत्व importance of chemistry in hindi
रसायन विज्ञान आज मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें सभी प्रकार की वस्तुओं, पदार्थों, के रासायनिक तथा भौतिक गुणों तथा लाभ उनका संगठन संरचना
आदि का अध्ययन करके मनुष्य उन्हें मनुष्य के उपभोग के लिए सुविधापूर्ण बनाने का प्रयास किया जाता है। आज के समय में हम जिधर भी नजर दौड़ाते हैं,
वहाँ पर रसायन विज्ञान ही दिखाई दे रही है। मनुष्य के खाने से लेकर मनुष्य के पहनने तक समस्त चीजों का निर्माण रसायन विज्ञान के अंतर्गत ही किया जा रहा है।
यहाँ तक कि मनुष्य के स्वास्थ्य तथा मनुष्य की रक्षा के लिए समस्त सामाग्री का निर्माण रसायन के द्वारा ही हो रहा है। रसायन विज्ञान का महत्व मानव और समस्त मानव जीवो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
अतः आप कह सकते हैं, कि मनुष्य के सुखी जीवन की कामना रसायन विज्ञान के बिना कर ही नहीं सकते रसायन विज्ञान के महत्व को निम्न उदाहरणों (Examples) से समझते हैं:-
खाद्य सामग्री में chemistry in Food Ingredients
मनुष्य के संतुलित आहार के मुख्य घटकों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज, और जल छह पोषक पदार्थो (Nutrients ) को समाहित किया गया है।
इनके बिना मनुष्य स्वास्थ्य नहीं रह सकता। यदि इन सभी वस्तुओं का दूषित अवस्था में मनुष्य सेवन करता है तो वह कई प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाता है।
इसलिए रसायन विज्ञान में वैज्ञानिकों द्वारा उपर्युक्त पोषक पदार्थों (Nutrients) के गुणों और लाभों का अध्ययन किया जाता है। पोषक पदार्थों कमी से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव का अध्ययन
रसायन विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है और पोषक पदार्थों की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) बनाए जाते हैं। ताकि मनुष्य को स्वस्थ तथा रोगमुक्त रखा जा सके और यह सब रसायन विज्ञान की ही देन है।
घरेलू वस्तुओं के निर्माण में Chemistry in the household articles
दैनिक जीवन अनेक ऐसी वस्तुएँ होती हैं। जो मनुष्य हर वक्त उपयोग में लाता है। और उन सभी वस्तुओं का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है।
इसलिए दैनिक जीवन में जो भी खाने पीने की पहनने आदि की वस्तु मनुष्य के द्वारा उपयोग में लाई जाती हैं, उनका निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा होता है।
मेटलर्जी (Mattelagry) के द्वारा वस्तुएँ, बर्तन, मूर्तियाँ सिक्के, कांसे पीतल ताँबे के बर्तन (Utensils) बनाये जाते है।
चीनी मिट्टी के बर्तन प्लास्टिक, स्टील की प्लेट कांच के कप कुर्सियाँ टेबल आदि रसायन विज्ञान की मदद से ही बनाई जाती हैं। इसलिए दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का खास महत्त्व है।
स्टेशनरी और फोटोग्राफी में chemistry in Stationery and Photography
रसायन विज्ञान का महत्व स्टेशनरी निर्माण और फोटोग्राफी में भी है। लकड़ी से कागज का निर्माण करना रसायन विज्ञान की प्रक्रिया के द्वारा होता है।
स्याही के निर्माण रवड, रेंजर, पेंसिल, कटर इत्यादि का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा बड़ी बड़ी मशीनों तथा प्रिक्रिया (Reaction) के फलस्वरूप हुआ है।
फोटोग्राफी (Photography) सिल्वर फिल्म (Silver Film कैमरे के लेंस(Lense) का निर्माण रसायन विज्ञान की ही देन है।
सौंदर्य प्रसाधन में chemistry in cosmetics
सौंदर्य प्रसाधन में रसायन विज्ञान विशेष महत्त्व रखता है, क्योंकि आजकल हर एक व्यक्ति सुंदर तथा आकर्षक दिखना चाहता है, और रसायन विज्ञान ने बदसूरत व्यक्ति को भी सुंदरता का उयहार दे दिया है,
कियोकि रसायन विज्ञान ने विभिन्न प्रकार के सुंदरता निखारने वाले उत्पाद भी बना दिए हैं, जिसमें शेविंग क्रीम, पाउडर, फेस क्रीम, लिपस्टिक, नेल पॉलिश आदि के द्वारा व्यक्ति सुन्दर दिखता है,
और ये सभी उत्पाद(Product) विशेष प्रकार के रसायनों की आपस में क्रियाएँ (Reactions) करने के बाद ही निर्मित हुये है।
साफ सफाई में chemistry in Cleanliness
रसायन विज्ञान का महत्व साफ सफाई में भी महत्वपूर्ण है। अगर मनुष्य साफ-सफाई से नहीं रहेगा तो मनुष्य को कई प्रकार के रोगों का सामना भी करना पड़ेगा।
इसलिए रसायन विज्ञान ने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की ऐसे जीवाणु नाशक एंटीसेप्टिक (Antiseptic) का निर्माण किया है।
जो प्रत्येक घर में उपयोग किए जाते हैं, तथा जिनसे जीवाणुओं और रोगाणुओं से मृत हो जाते है तथा उनकी वृद्धि रुक जाती है। नहाने के साबुन से शरीर के रोगाणु कपड़े धोने के साबुन से कपड़े के रोगाणु नष्ट होते है।
जिनका निर्माण सोडियम और पोटेशियम के लवणों द्वारा रसायन विज्ञान के द्वारा होता है। फर्श क्लीनिंग के लिए फिनाल तथा बर्तन साफ करने के लिए अपमार्जक, साबुन डिश का निर्माण,
हाँथ साफ करने के लिए डिटॉल (Dettol) हैंड सेनिटाइजर आदि कई जीवाणु रोधक रसायन रसायन विज्ञान की ही देन है।
मनुष्य की सुरक्षा में Chemistry in the protection of humans
मनुष्य को विभिन्न प्रकार के सुख-सुविधाएं प्राप्त तो हो गई। इसके साथ रसायन विज्ञान ने मनुष्य की सुरक्षा के लिए अद्भुत साधन तथा हथियार (Weapons) भी उपलब्ध कर दिए हैं।
आज के समय प्रत्येक देश यह चाहता है, कि वह अपने आप को एक सुरक्षित तथा ताकतवर देश बनाये, और यह तभी संभव है जब उसके पास अत्याधुनिक तकनीकी द्वारा निर्मित उपकरण और हथियार हों
आज भारत भी अन्य देशों की तरह परमाणु और अणु बम (Atom bomb and Moleculer bomb) संपन्न देश बन गया है।
भारत नें परमाणु बम अणु बम के तथा न्यूक्लियर वेपंस, मिसाइलें, फाइटर प्लेन आदि का सफल परीक्षण करके दुनियाँ को चौकां दिया है। जो रसायन विज्ञान के द्वारा संभव हुआ है।
दवाइयों के निर्माण में Chemistry in the manufacture of medicines
रसायन विज्ञान का महत्व दवाइयों के निर्माण में सर्वोपरि है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य बीमार होता है उसे दवाओं की जरूरत होती है,और आज के समय में विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं।
अगर रसायन विज्ञान ने इनकी दवाइयाँ ना बनाई होती तो मनुष्य अनायास ही मृत्यु के ग्रास में समा जाता। इसलिए दवाइयों के क्षेत्र में ररसायन विज्ञान ने अत्यधिक उल्लेखनीय प्रगति की है।
आज घातक से घातक बीमारियों से लड़ने के लिए दवाइयाँ (Medicine) उपलब्ध हैं।
कैंसर, टीबी, दमा सर्दी, खाँसी, हैजा पेचिस, मलेरिया जैसे रोगों से निपटने के लिए अनेक प्रकार की दवाएँ उपलब्ध है।
वहीं पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनेस आदि कई प्रकार के रोगों के लिए प्रतिजैवकों के टीकों का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा संभव हुआ है।
कृषि के क्षेत्र में chemistry in Agriculture
रसायन विज्ञान का सबसे उल्लेखनीय योगदान कृषि के क्षेत्र में है। रसायन विज्ञान ने कृषि के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किए हैं, हरित क्रांति के फलस्वरूप आज मनुष्य ने गेहूँ तथा चावल का उत्पांदन पाँच से सात गुना बड़ा दिया है।
अत्याधुनिक साधनों तथा कीटनाशकों के प्रयोग से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ गई है। मिट्टी के गुण तथा उनके संगठन के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न प्रकार की फसले लगाई जाती है
कई प्रकार के कीटनाशकों तथा उर्वरकों के द्वारा विभिन्न फसलें अधिक मात्रा में उपजायी जा रही है. जो रसायन विज्ञान ने संभव किया है।
दोस्तों इस लेख. में आपने दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व (Importence of Chemistry) तथा रसायन विज्ञान किसे कहते है पढ़ा आशा करता हुँ यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
Yadav abhishek
ReplyDelete