सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध Essay on Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध Essay on Sukanya Samriddhi Yojana

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध (Essay on Sukanya Samriddhi Yojana) में।

दोस्तों इस लेख द्वारा आप सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना कबसे शुरू हुई? इसके लाभ किश्त ब्याज दर आदि के बारे में जान पायेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध:-

सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध

प्रस्तावना Preface 

भारत एक ऐसा देश है, जहाँ पर स्त्रियों को देवी समान माना जाता है। वैदिक काल ऋगवैदिक काल और उत्तर वैदिक काल में भी स्त्रियों की स्थिति बहुत ही सम्मानजनक हुआ करती थी।

स्त्रियों को धर्म राजनीति शिक्षा सभी में पुरुषों के समान बराबर अधिकार प्राप्त थे, किंतु समय के साथ स्त्रियों से इन अधिकारों को छीन लिया गया और स्त्रियाँ घर की दहलीज तक सीमित रह गई,

किंतु वर्तमान में भारत सरकार द्वारा तथा विभिन्न समाज सेवकों द्वारा स्त्रियों की सामाजिक दशा में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है, जो मनुष्य स्त्रियों के जन्म को अशुभ मानते थे आज वह भी स्त्रियों के जन्म पर उत्सव मनाते हैं, जिसका मुख्य कारण समाज सुधारकों द्वारा

किए गए प्रयास तथा भारत सरकार द्वारा स्त्रियों के उत्थान में चलाई जाने वाली बहुत सारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ स्त्रियों को प्राप्त होता है। उन्हीं में से एक योजना है "सुकन्या समृद्धि योजना" जो भारत सरकार द्वारा एक बचत योजना है,

जिसके द्वारा माता पिता छोटी-छोटी प्रीमियम राशि को सरकारी बैंकों में जमाकर अच्छी ब्याज दर प्राप्त करके 21 साल में वह राशि प्राप्त कर सकते है जो बालिका के विवाह तथा अन्य कार्यों में उपयोग में लाई जा सकती है।


सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है What is Sukanya Samriddhi Yojana

भारत में स्त्रियों की दशा सुधारने के लिए तथा बालिकाओं को अपने ऊपर बोझ समझने वाले लोगों को एक नई सोच देने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा एक प्रीमियम बचत योजना पेश की गई, जिसे सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के नाम से जाना जाता है।

इस योजना में छोटी-छोटी प्रीमियम राशि आप किसी भी सरकारी बैंक या फिर डाकखाने में प्रति माह जमा करा सकते हैं, जिस पर आप को उच्चतम ब्याज दर दिया जाएगा और 21 वर्ष के पश्चात यह राशि बालिका या उसके अभिभावक को दे दी जाएगी,

जो बालिका के विवाह तथा शिक्षा में उपयोग में लाई जा सकती है, जिससे बालिका के माता-पिता को आर्थिक परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और बालिका का विवाह बड़ी धूमधाम से आसानी से भी हो जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना में

आप बालिका का अभिभावक का खाता बालिका के 10 वर्ष होने तक खोल सकते हैं और 15 वर्ष तक आपको प्रीमियम की राशि जमा करना है, इसके उपरांत अर्थात 21 वर्ष के पश्चात आपको यह राशि प्रदान कर दी जाएगी।


सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत Sukanya Samriddhi Yojana launched

भारत सरकार के द्वारा नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा विभिन्न प्रकार की ऐसी योजनाएँ समय-समय पर चलाई जाती हैं, जिनसे भारत देश में जो लोग बेटी के जन्म को अशुभ मानते हैं, बेटियों को कलंक और बोझ मानते हैं, उनको एक नई सीख मिले और वह भी बेटियों का सम्मान करें।

इसलिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना पेश की गई। सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों के द्वारा 22 फरवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत नामक शहर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान चलाया था,

जो तब से आज तक लगातार चली आ रही है, जिस पर ब्याज दर भी भिन्न-भिन्न प्रकार से घटती बढ़ती रहती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटी-छोटी प्रीमियम किस्तों को जमा करने पर एक बड़ी धनराशि को उच्चतम ब्याज दर के साथ प्राप्त करके बेटी के विवाह शिक्षा के उद्देश्य को पूर्ण करना था।


सुकन्या समृद्धि योजना आयु Sukanya samriddhi yojana age limit 

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए किसी भी प्रकार की खास योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है, यदि आप एक बेटी के या दो बेटियों के पिता है तो आप एक या दोनों बेटियों का खाता किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक या फिर डाकघर में जाकर खोल सकते हैं, इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेज के रूप में

बेटी का जन्म प्रमाण पत्र तथा अभिभावक तथा माता-पिता के पहचान प्रमाण पत्र प्रस्तुत कराने होते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप बालिका के जन्म होने के उपरांत उसकी आयु 10 वर्ष तक होने की स्थिति में कभी भी खोल सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर 2022 Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2022

सुकन्या समृद्धि योजना 22 फरवरी 2015 से लागू की गई थी, इसके उपरांत संपूर्ण भारत वर्ष में इस योजना का प्रचार प्रसार हुआ और इस योजना के अंतर्गत हजारों और लाखों खाते सरकारी बैंकों और डाकघर में खोले गए। 1 अप्रैल 2015 को सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर बहुत ही उच्चतम हुआ करती थी,

उस समय सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर आपको 9.2% प्राप्त होती थी, किंतु धीरे-धीरे जैसे ही सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार शुरू हुआ और खाताधारकों ने सुकन्या समृद्धि योजना में नए खाते खोलने शुरू कर दिए वैसे-वैसे सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में भी गिरावट देखने को मिली। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना में आपको ब्याज दर 7.6% दी जाती है।


सुकन्या समृद्धि योजना में प्रीमियम किस्त Premium installment in Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना में आप ₹250 प्रति माह कम से कम और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते।  यदि आप ₹1000 की प्रीमियम प्रतिमाह के लिए लेते है तो आप ₹1000 प्रतिमाह जमा करके वर्ष में ₹12000 जमा करते हैं, तो 15 साल में आपके ₹180000 जमा होते हैं और आपको 21 साल में ₹5.70 लाख ब्याज दर के साथ दिए जाएंगे,

किंतु अगर आप ₹2000 प्रति माह के हिसाब से जमा करते हैं, तो आपके प्रति वर्ष ₹24000 होते हैं और 15 साल में आप ₹3.60 जमा करेंगे, जबकि 21 साल में आपको ₹11.40 लाख रुपए प्राप्त होगा। इसी प्रकार ₹3000 प्रति माह की प्रीमियम किस्त पर आपको 21

साल के उपरांत ₹17.11 लाख ₹4000 की प्रीमियम मासिक किस्त पर आपको 21 साल के उपरांत ₹22.81 लाख प्राप्त होंगे, जबकि ₹5000 प्रीमियम प्रति मासिक किस्त पर आपको 21 साल में ₹28.51 लाख तथा ₹12,500 मासिक किस्त पर आपको 21 साल के उपरांत ₹73.90 लाख प्राप्त होंगे।


सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ Benefits of Sukanya Samriddhi Yojana

  1. सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए एक मजबूत भविष्य निर्माण योजना है, जो बालिकाओं के भविष्य बालिकाओं के विवाह के लिए उत्तम साधन उपलब्ध कराती है।
  2. सुकन्या समृद्धि योजना में आप बालिका के जन्म के उपरांत उसकी 10 वर्ष की आयु तक कभी भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किसी भी सरकारी बैंक या डाकघर में खाता खोल सकते हैं।
  3. सुकन्या समृद्धि योजना में आपको मासिक किस्त कम से कम ₹250 से ₹12.500 के बीच प्रदान की गई है, जिसको कोई गरीब से गरीब व्यक्ति भी आसानी से भर सकता है।
  4. इस योजना के तहत अगर बेटी की आयु 18 वर्ष होती है और वह कक्षा दसवीं पास कर लेती है, तो उसे सुकन्या समृद्धि योजना का 50% शिक्षा के लिए प्राप्त करने का भी अधिकार है।
  5. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके अभिभावक तथा माता-पिता को सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा प्राप्त हो जाता है और खाता बंद हो जाता है।
  6. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बैंक और डाकघर के द्वारा उच्चतम ब्याज दर 7.6% से 9.2% तक उपलब्ध कराई जाती है।

उपसंहार Conclusion

सुकन्या समृद्धि योजना वास्तव में वर्तमान में बालिकाओं के लिए वरदान साबित हो रही है, इसलिए इस योजना के अंतर्गत लगातार खाते धारकों की संख्या बढ़ती जा रही है, तथा भारत सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण जैसे सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोस्तों यहाँ पर आपने सुकन्या समृद्धि योजना पर निबंध (Essay on Sukanya Samriddhi Yojana) पढ़ा, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध Essay on kanya bhrun hatya
  2. दहेज प्रथा पर निबंध Essay on dowary system
  3. अटल पेंशन योजना पर निबंध Essay on Atal Pansion yojna
  4. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर निबंध Essay on Pradhanmantri uajjwala yojna

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system