रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में Essay on Rakshabandhan in 150 words

रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में Essay on Rakshabandhan in 150 words

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है। इस लेख रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में (Essay on Rakshabandhan in 150 words)।

दोस्तों इस लेख में आप भाई - बहिन के एक पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर निबंध पड़ेंगे, जो कक्षा 1,2,3,4,5 के लिए लाभदायक होगा, तो आइये दोस्तों करते है शुरू रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में:-


इसे भी पढ़े:- होली पर निबंध Essay on holi


रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में


प्रस्तावना Preface 

रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का एक पवित्र प्रेम का त्यौहार है, जो भारत में सभी राज्यों के लगभग सभी जाति-धर्म के लोगों द्वारा हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है।

रक्षाबंधन मुख्यतः भाई - बहिन के प्रेम का त्यौहार होता है, जो वर्षों से चला आ रहा है, तथा श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


मनाना Celebration 

रक्षाबंधन भारत देश में मनाया जाने वाला हिन्दुओं का सबसे पवित्र त्यौहार होता है, जो आजकल बहुत से धर्मो जाति वर्ग के लोग मनाते है।

रक्षाबंधन पर शायरी Shayri on Rakshabandhan

यह त्यौहार अगस्त माह में श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बाजारों में रौनक आ जाती है, दुकाने खिलोनों और मिठाईयों से सज जाती है।

इस दिन बहिने अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधती है, और तिलक करती है, तथा भाई भी बहिन को उपहार देते है और उनकी रक्षा का वचन देते है।

बहिने भी भाई को लाख दुआएँ देती है और उनकी रक्षा तथा प्रगति की भगवान से प्रार्थना करती है। यह त्यौहार भाई - बहिन के प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है।


महत्त्व Importence 

रक्षाबंधन का बहुत पुराना इतिहास है। एक वार वामन अवतार भगवान विष्णु भक्त राजा बलि के साथ रहने के लिए विवश हो गए थे।

तब माँ लक्ष्मी ने राजा बलि ने को भाई बनाया और राखी बांध कर भगवान विष्णु को अपने साथ लें गई। इसलिए यह इतिहासिक महत्त्व का त्यौहार है।

इस त्यौहार पर भाई को बहिन की रक्षा के साथ पर्यावरण तथा मानव सेवा की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।


रक्षाबंधन पर निबंध


रक्षाबंधन पर निबंध 10 लाइन Essay on Rakshabandhan in 10 line 

  1. रक्षाबंधन भारत देश का पवित्र हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है, जो अगस्त माह में श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  2. रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार होता है। जो सम्पूर्ण देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
  3. रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है, बहिने श्रावण के पाँच सोमवार माँ पार्वती और शिव शंकर का व्रत भी रखती है। 
  4. यह त्यौहार अगस्त माह में श्रावण की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो पौराणिक कथाओं से सम्बंधित है।
  5. इस दिन सभी बहने अपने भाई को राखी बांधती है, और भाई अपनी बहनो उपहार देते है उनकी रक्षा का वचन देते है। 
  6. रक्षाबंधन को घरों में ढेर सारे पकवान बनाये जाते है। बाजारों में खिलौनो और मिठाईयों की दुकाने सज जाती है।
  7. बहिने तथा महिलाएँ बाजारों में जाती है और शॉपिंग करती है। 
  8. इस दिन लोग नए- नए कपडे पहनते है और बहिने अपने भाइयों के घर जाती है। 
  9. महीने भर पहले से ही बाज़ारों में सुन्दर राखियाँ बिकने लगती है। कुछ बहिने घर पर रखियों को बनाती है।
  10. रक्षाबंधन का त्यौहार भारत के साथ विदेशों में भी मनाया जाने लगा है।

दोस्तों इस लेख में आपने रक्षाबंधन पर निबंध 150 शब्दों में (Essay on Rakshabandhan) रक्षाबंधन पर निबंध 10 लाइन पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. ज्वालमुखी पर निबंध Essay on Volcano
  2. मेरा प्रिय खेल क्रिकेट Essay on My favourit sport Cricket
  3. लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध Essay on lal bahadur shastri

 


Comments

Popular posts from this blog

मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध Essay on mental health

चीता पर निबंध Cheetah Par Nibandh

मुंशी प्रेमचंद्र की कहानियाँ Munshi Prechand ki Kahaniyan