ई कॉमर्स क्या होता है E commerce kya hai in hindi

ई कॉमर्स क्या होता है E commerce kya hai in hindi

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख ई कॉमर्स क्या होता है (E-commerce kya hai in hindi) में।

दोस्तों यहाँ पर आप ई कॉमर्स क्या है? ई कॉमर्स का इतिहास, ई कॉमर्स के फायदे और नुकसान आदि के बारे में जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख   ई कॉमर्स क्या होता है?

इसे भी पढ़े:- पीसीडी फार्मा फ्रेंचाइजी लेकर कमाएँ लाखों का मुनाफा

ई कॉमर्स क्या होता है

ई कॉमर्स क्या होता है E commerce kya hai in hindi

क्या आप e-commerce क्या होता है जानते हैं। ई-कॉमर्स एक ऐसी प्रणाली है, जिसकी मदद से हम घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी सामान अपने घर मंगवा सकते हैं। जैसे कि हमारी उपयोग में की जाने वाली वस्तुएं, कपड़े, जूते-चप्पल।

यहां तक कि आजकल तो हम खाना भी घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसे ही हम ई-कॉमर्स के नाम से जानते हैं। सिर्फ अपने लिए कुछ वस्तु खरीदना या बेचना ही ई-कॉमर्स नहीं कहलाता है।

बल्कि आजकल हम जो इंटरनेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर व प्राप्त करते हैं, यह भी e commerce के अंदर ही आता है। यानी कि कहा जा सकता है कि ऑनलाइन किया गया कार्य को ई-कॉमर्स कहते हैं।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन कॉमर्स से जुड़ी कुछ जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं, ई-कॉमर्स का इतिहास एवं उसकी कार्यप्रणाली एवं इससे जुडी कुछ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। जिसे जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

ई-कॉमर्स का इतिहास History of E-Commerce 

पहले के समय में कोई भी कार्य ऑनलाइन नहीं किया जाता था, क्योंकि पहले के समय में ना तो इंटरनेट था और ना ही कंप्यूटर और ना ही उस समय स्मार्टफोन हुआ करते थे। तो अगर इकॉमर्स की इतिहास की बात की जाए, तो यह उतना भी ज्यादा पुराना नहीं है।

इसका इतिहास लगभग 30 से 31 साल ही पुराना है। इसकी शुरुआत सन 1991 में हुई थी, जब कमर्शियल इंटरनेट अस्तित्व में आया था। उस समय इंटरनेट नया नया आया था, तो कई व्यापारिक  इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए आगे आए,

और इंटरनेट की सहायता से व्यापार किया। लेकिन उस समय यह नया होने के कारण यह इतना ज्यादा प्रचलित नहीं हो सका लेकिन सन 1994 के बाद इसने बहुत तेजी से गति पकड़ी और सन 2000 में आते तक इसने चारों तरफ अपने पैर जमा लिये।

आपने अमेजॉन के बारे में तो सुना ही होगा। ऐमेज़ॉन दुनिया की सबसे पहली ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसने की सन 1994 में इंटरनेट के माध्यम से अपना प्रोडक्ट सेल करना शुरू किया था। वैसे तो e commerce की शुरुआत सन 1991 में ही हो गई थी।

लेकिन यह सन 1995 में भारत में आया। 1995 के बाद ही भारत में ई-कॉमर्स की शुरुआत हुई, और इसकी प्रगति हुई। धीरे-धीरे इसने भारत में भी प्रगति कर ली। और इसी तरह आईआईटी दिल्ली के दो छात्रों ने मिलकर फ्लिपकार्ट की भी शुरुआत की।

इसी तरह धीरे-धीरे ई-कॉमर्स का विकास होता गया, और आज भी e commerce बहुत ज्यादा प्रचलित हो गया है। आज सभी लोग इसका इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

ई-कॉमर्स की कार्यप्रणाली E-commerce methodology

ई-कॉमर्स के व्यवसाय करने वाली कंपनियां तीन चरणों में ई-कॉमर्स के व्यवसाय को पूर्ण करती है। जिसके बारे में आपको नीचे बताया गया है

1; सबसे पहले e commerce कंपनियों के द्वारा ग्राहकों के आर्डर को लिया जाता है। कि ग्राहकों को क्या चाहिए। आर्डर प्राप्त होने के बाद कंपनी के द्वारा इसका एक नोट तैयार किया जाता है।

2; दूसरे चरण में ग्राहक की आवश्यकता के सभी सामानों को तैयार किया जाता है। ताकि उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जा सके  ताकि उनके ग्राहक को समय पर और सही सामान मिल सके।

3; फिर बारी आती है सबसे आखिरी चरण की। तो इसमें उस सामानों को उन ग्राहकों तक भेजने के लिए shipping  का कार्य किया जाता है,

जिसमें delivery boy  की मदद से ग्राहकों के सामानों को उनके घर तक पहुंचाया जाता है, जिससे कि ग्राहकों (Customers) को बिना कहीं जाए उनके घर में ही सामान प्राप्त हो जाता है।

इसमें आप अपना सामान मिल जाने के बाद भी पैसे दे सकते हैं, और सामान मिलने से पहले भी आप ऑनलाइन पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

ई-कॉमर्स के विशेषताएँ Features of E-Commerce

1; ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी विशेषता है यह है कि, अगर कोई ग्राहक कोई सामान buy करना चाहता है। तो वह घर बैठे ही ई-कॉमर्स की मदद से वह सामान प्राप्त कर सकता है, और साथ ही साथ अगर उसे अपना कोई सामान sell करना है तो वह घर बैठे ही उसे sell भी सकता है।

2; ई-कॉमर्स की दूसरी विशेषता यह है कि, इसकी मदद से व्यापार करने से व्यापार का क्षेत्र बहुत ज्यादा अधिक हो जाता है। क्योंकि ई-कॉमर्स की मदद से आप अपने उत्पाद को देश विदेशों में भी sell कर सकते हैं।

3; ई-कॉमर्स से अगर कोई सामान लिया जाए तो इसका फायदा यह होता है कि, अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद नहीं आया तो आप उसे रिप्लेस भी कर सकते हैं। जिसमें कि कंपनी द्वारा आपके घर से सामान खुद ले जाकर उसे वापस लिया जाता है, और उसके बदले आपको या तो नया सामान या तो आपको आपके पैसे वापस दे दिए जाते हैं।

4; ई-कॉमर्स की एक और विशेषता यह है कि, ई-कॉमर्स के अंतर्गत किसी ऐसे वस्तु का व्यापार नहीं किया जा सकता है, जो कि अवैध हो। जैसे की नशीली पदार्थों का।

ई-कॉमर्स के फायदे Advantages of e-commerce

1; e-commerce में सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक को घर बैठे ही अपने मनपसंद का सामान मिल जाता है, क्योंकि ई कॉमर्स में ग्राहक को सामान लेने के लिए सामानों के बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं, जिससे कि वह अपने मनपसंद का सामान ले सकता है।

2; ई-कॉमर्स की मदद से ग्राहक के समय एवं श्रम दोनों की बचत होती है। क्योंकि उसे ऑफलाइन स्टोर में जाकर सामान लाने की कोई जरूरत नहीं है। उसे बस अपने मोबाइल से अपने मनपसंद सामान को सेलेक्ट करना है, और वह कुछ ही दिनों में उसके घर तक आ जाएगा।

3; ई-कॉमर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको अपने सामान के बदले कैश देना जरूरी नहीं है। आप credit card, debit card, internet banking आदि सुविधाओं से भी भुगतान किया जा सकता है।

ई-कॉमर्स के नुकसान Disadvantages of E-Commerce

1;क्योंकि ई-कॉमर्स से सामान लेते वर्क ग्राहक को बस सामान का फोटो ही देखने को मिलता है। वह उसे छूकर उसकी क्वालिटी चेक नहीं कर सकता जब तक वह प्रोडक्ट उसके घर ना आ जाए।

2; ई कॉमर्स में भले ही आपको कई सामान्य ऑफलाइन मार्केट से सस्ते देखने को मिले। लेकिन इसमें आपको कई बार शिपिंग के चार्जेस अलग से देने होते हैं। जिससे कि आप के सामान की लागत बढ़ जाती है।

3; वैसे तो आपको जो तारीख कंपनी की तरफ से बताया जाता है, आपको उसी तारीख को अपना प्रोडक्ट आपके घर में मिल जाता है, लेकिन कई बार कंपनी के तरफ से डिलीवरी में ज्यादा समय भी ले लिया जाता है।

4; आजकल कई इकॉमर्स कंपनियां ऐसी भी है जो कि अपने ग्राहकों का विश्वास का फायदा उठाती है, और लोगों से पैसे ले लेती है। बदले में उन्हें या तो गलत समान दिया जाता है, या तो समान ही नहीं भेजा जाता है। इसलिए आपको e commerce  से सामान लेते वक्त किसी ट्रस्टेड वेबसाइट या कंपनी से ही सामान लेना चाहिए। जैसे कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट आदि।

दोस्तों यहाँ पर आपने ई कॉमर्स क्या होता है (E commerce kya hai in hindi) इसके बारे में कई तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी कैसे लें इसके लाभ Flipkart frenchise
  2. मदर डेयरी फ्रेंचाइजी कैसे लें इसके लाभ Mother dairy frenchise
  3. पेटीएम से लोन वह भी तुरंत Paytm loan instent approval
  4. अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय लगाएँ और लाखों कमाएँ Agarbatti business

Comments

Popular posts from this blog

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12 Mahadevi Verma ka Jivan Parichay class 12

केंद्रक की संरचना तथा कार्य Structure of nucleus and function

द्विनाम पद्धति के जनक कौन है Who is the father of binomial system