यूरेनियम क्या है यौगिक और उपयोग What is Uranium Compounds and Uses
यूरेनियम क्या है यौगिक और उपयोग What is Uranium Compounds and Uses हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत इस लेख यूरेनियम क्या है यौगिक और उपयोग में। दोस्तों इस लेख में आप यूरेनियम क्या है? यूरेनियम के भौतिक गुण, यूरेनियम के यौगिक, यूरेनियम के समस्थानिक आदि के बारे में जान पायेंगे। दोस्तों यहाँ से आप यूरेनियम के कई महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जान पायेंगे। तो आइये दोस्तों शुरू करते है यह लेख शुरू यूरेनियम क्या है यौगिक और उपयोग:- थोरियम क्या है गुण तथा उपयोग यूरेनियम क्या है What is Uranium यूरेनियम एक सफेद चमकदार धातु होती है जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती है। यह संयुक्त अवस्था में पाई जाती है जिसे कई विधियों के द्वारा शुद्ध करके प्राप्त किया जाता है। यूरेनियम मेंडलीफ की आवर्त सारणी (Mendeleev's periodic table) के F ब्लॉक के तत्वों की एंथेनाइड श्रेणी का तीसरा तत्व है। जिसका परमाणु क्रमांक (Atomic number) 92 होता है। यूरेनियम तत्व की खोज क्लाप्रोट ने 1789 में पिच ब्लेंड नामक अयस्क (Ore) से की थी। और उसका नाम युरेनस ग्रह के नाम पर यूरेनियम रख दिया गया। 1896 मे...